• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वायुसेना प्रमुख का आत्मनिर्भर भारत पर जोर: ‘कमिटमेंट के बाद पीछे नहीं हटते’

वायुसेना प्रमुख का आत्मनिर्भर भारत पर जोर: ‘कमिटमेंट के बाद पीछे नहीं हटते’

May 29, 2025
पाकिस्तान में भीषण जल संकट: भारत ने रोका सिंधु जल प्रवाह

आतंक का पानी सूखा: सिंधु जल संधि निलंबित, पाकिस्तान की चार गिड़गिड़ाहटें

June 7, 2025
भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

June 7, 2025
प्रशांत किशोर

चुनाव के वक्त ही क्यों याद आता है बिहार? पीके का राहुल गांधी पर हमला

June 7, 2025
अखिलेश यादव

अब्बास अंसारी पर कार्रवाई जाति के आधार पर: अखिलेश यादव का आरोप

June 7, 2025
बीसीसीआई

भगदड़ पर बीसीसीआई की सख्ती, भविष्य में सलाह जारी करेगा बोर्ड

June 7, 2025
विराट कोहली

विराट की वापसी मुमकिन? माइकल क्लार्क का बड़ा दावा

June 7, 2025
दीपिका पादुकोण

दीपिका फिर विवादों में, कल्कि 2 से भी बाहर होने की अटकलें

June 7, 2025
रामायण पर अरुण गोविल की दो टूक: ‘अब इसे दोहराने की जरूरत नहीं

रामायण पर अरुण गोविल की दो टूक: ‘अब इसे दोहराने की जरूरत नहीं

June 7, 2025
2024 में महाराष्ट्र ने इलेक्ट्रिक कार बिक्री में टॉप किया”

टाटा नेक्सन ईवी पर जून में 40,000 रुपये तक की छूट

June 7, 2025
पेंट वॉर: बिड़ला ने एशियन पेंट्स पर लगाया बाजार दुरुपयोग का आरोप

पेंट वॉर: बिड़ला ने एशियन पेंट्स पर लगाया बाजार दुरुपयोग का आरोप

June 7, 2025
स्टारलिंक

भारत में स्टारलिंक को मिला बड़ा लाइसेंस, कमर्शियल लॉन्च के करीब

June 7, 2025
बच्चों पर चिल्लाने के गंभीर परिणाम

इन 5 लोगों से बचाएं अपने बच्चों को

June 7, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 7, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

वायुसेना प्रमुख का आत्मनिर्भर भारत पर जोर: ‘कमिटमेंट के बाद पीछे नहीं हटते’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 29, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
वायुसेना प्रमुख का आत्मनिर्भर भारत पर जोर: ‘कमिटमेंट के बाद पीछे नहीं हटते’

डेस्क:भारतीय वायुसेना (IAF) प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में देश की रक्षा क्षमताओं और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए एक अनोखा अंदाज अपनाया। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल कर भारत के आत्मनिर्भर बनने के संकल्प दोहराया। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत अब न सिर्फ रक्षा उपकरणों का निर्माण, बल्कि उनका डिजाइन और विकास भी खुद कर रहा है।

‘कमिटमेंट के बाद पीछे नहीं हटते’

कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए एयर चीफ मार्शल सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मशहूर डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा, “एक बार जो हमने कमिटमेंट कर दिया, फिर तो हम खुद की भी नहीं सुनते।” इस डायलॉग के जरिए उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के प्रति सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

‘प्राण जाए पर वचन न जाए’

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि सिर्फ यह कहना काफी नहीं है कि हम भारत में रक्षा उपकरण बना रहे हैं, बल्कि हमें उन्हें डिजाइन और डेवलप भी यहीं करना होगा। उन्होंने कहा, “जब बड़ी संख्या में उत्पादन करना हो, तब हमारी उत्पादन क्षमता काम आती है।” उन्होंने यह भी कहा कि सेनाओं और उद्योग के बीच भरोसे, पारदर्शिता और संवाद की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें एक-दूसरे के साथ खुले और स्पष्ट रहने की जरूरत है ताकि यह रिश्ता कभी टूटे नहीं। उन्होंने कहा कि “प्राण जाए पर वचन न जाए।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ युद्ध के बदलते स्वरूप का प्रतीक

एयर चीफ मार्शल सिंह ने नौसेना प्रमुख की बात का समर्थन करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब युद्ध का स्वरूप बदल रहा है। यह ऑपरेशन हमें यह समझने में मदद करता है कि हमें भविष्य में किस दिशा में काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भारत में विकसित हो रहे एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को निजी उद्योग की भागीदारी के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। यह इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्र को आज अपने निजी उद्योग पर कितना विश्वास है।

‘टाइमलाइन’ पर चिंता जताई

वायुसेना प्रमुख ने परियोजनाओं की समयसीमा पर चिंता जताई और कहा, “आज तक शायद ही कोई प्रोजेक्ट समय पर पूरा हुआ हो। हमें इस पर आत्ममंथन करना होगा।” पूर्व ब्रिटिश पीएम दिवंगत विंस्टन चर्चिल का हवाला देते हुए उन्होंने निजी उद्योग से अपील करते हुए कहा, “यह आपका सबसे शानदार वक्त हो सकता है।” उन्होंने कहा कि अगर भारत का उद्योग विश्वस्तरीय कारें, इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण बना सकता है, तो वह विश्वस्तरीय सैन्य उपकरण भी बना सकता है- “भले ही उसमें उतना मुनाफा न हो, जितने की अपेक्षा हो।” अपने भाषण के अंत में उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया- “आइए, साथ मिलकर इस देश को महान राष्ट्र बनाएं।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In