• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
व्हाइट हाउस में ट्रंप-रामाफोसा टकराव

व्हाइट हाउस में ट्रंप-रामाफोसा टकराव

May 22, 2025
मुमताज

मुमताज का सवाल: अमिताभ को एक्टर बनने की जरूरत क्यों पड़ी?

June 16, 2025
हेयर

घर पर बनाएं केराटिन हेयर मास्क और पाएं मुलायम, चमकदार बाल

June 16, 2025
लोकनाथ

पुरी रथ यात्रा 2025: जगन्नाथ यात्रा की तारीखें, लोकनाथ मंदिर के दर्शन और पौराणिक कथा

June 16, 2025
राशिफल

16 जून 2025 का राशिफल

June 16, 2025
एयर इंडिया एक्सप्रेस

अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोलकाता-हिंडन फ्लाइट में खराबी; क्या बोली एयरलाइन?

June 15, 2025
पीएम मोदी, राष्ट्रपति निकोस ने किया स्वागत

साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति निकोस ने किया स्वागत

June 15, 2025
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा

इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, कई लोग लापता

June 15, 2025
स्वामी चिदम्बरानंद

धर्म-संरक्षण बनाम स्वार्थ: मुरारी बापू पर स्वामी चिदम्बरानंद का उद्घोष

June 15, 2025
मथुरा में टीला ढहने से बड़ा हादसा, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी

मथुरा में टीला ढहने से बड़ा हादसा, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी

June 15, 2025
महाश्रमण

अनासक्ति की चेतना का विकास करे मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

June 15, 2025
विजय रूपाणी

विजय रूपाणी का डीएनए मैच, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

June 15, 2025
केजरीवाल भगवंत मान

लुधियाना में कांग्रेस का ‘राज्यसभा साजिश’ आरोप

June 15, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

व्हाइट हाउस में ट्रंप-रामाफोसा टकराव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 22, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
व्हाइट हाउस में ट्रंप-रामाफोसा टकराव

डेस्क:अमेरिकी राष्ट्रपति फिर एक विवाद की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से वाइट हाउस में उनकी तीखी नोकझोंक देखने मिली थी। अब दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ भी कुछ ऐसा ही दृश्य बना है। रामाफोसा ने अमेरिका के साथ व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के इरादे से ट्रंप से बैठक के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ नोकझोंक का सामना करना पड़ा। इस बैठक के दौरान ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों पर नस्लीय अत्याचार और नरसंहार का मुद्दा उठाया। वह काफी समय से इस मुद्दे पर बोलते आ रहे हैं। उन्होंने बैठक के दौरान अचानक एक वीडियो चलवाया, जिसके बाद अफ्रिकी राष्ट्रपति असहज हो गए।

वीडियो में दक्षिण अफ्रीकी वामपंथी नेता जूलियस मलिमा को “किल द बोअर” के नारे लगाते देखा जा सकता है। ट्रंप ने वीडियो चलाते हुए कहा, “इन सफेद क्रॉसों में से हर एक एक मरे हुए श्वेत किसान का प्रतीक है। ये लोग अपनी जमीन खो रहे हैं। इन्हें मारा जा रहा है।”

बैठक से पहले कार्यक्रम का प्रारूप अचानक बदल दिया गया, जिससे रामाफोसा के सलाहकार सतर्क हो गए। वाइट हाउस में टीवी पहले से लगा हुआ था। दोनों नेताओं के बीच वार्ता बंद कमरे में होने की जगह मीडिया की मौजूदगी में हुआ।

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा ने स्थिति को संभालते हुए ट्रंप की बातों पर सीधे हमला नहीं किया। उन्होंने कहा, “अगर हमारे देश में श्वेत किसानों का नरसंहार हो रहा होता तो मेरे साथ आए ये तीन श्वेत दक्षिण अफ्रीकी (दो गोल्फ खिलाड़ी और कृषि मंत्री) यहां मौजूद नहीं होते।”

इस बैठक के बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए रामाफोसा ने कहा, “हमने व्यापार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की है। मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप फिलहाल इस विषय पर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।”

सोची-समझी साजिश?

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता विन्सेंट मग्वेन्या ने इस घटनाक्रम को पूर्व नियोजित हमला बताया। उन्होंने कहा, “हमने बैठक के फॉर्मेट में अचानक बदलाव देखा। उस वीडियो और लेखों की कोई विश्वसनीयता नहीं थी।”

बैठक में ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के भूमि अधिग्रहण कानून का भी विरोध किया, जिसके तहत सरकारी काम के लिए बिना मुआवजे के जमीन अधिग्रहण की अनुमति देता है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने इसे सामाजिक न्याय और भूमि सुधार का हिस्सा बताया है।

ट्रंप के साथ बैठक में उनकी टीम के अलावा एलन मस्क भी मौजूद थे। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्रंप को तथाकथित सबूतों की एक फाइल सौंपी थी। ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में वाइट अफ्रीकी को शरणार्थी दर्जा दिया है और उन्हें चार्टर्ड विमान से अमेरिका लाया गया है।

क्या कहते हैं आंकड़े

दक्षिण अफ्रीका में किसानों की हत्याएं पिछले 20 वर्षों में घटी हैं। हर साल वहां लगभग 27,000 लोग मारे जाते हैं, जिनमें अधिकांश काले समुदाय के युवा पुरुष होते हैं। श्वेत लोग देश की 7% आबादी हैं, लेकिन 70% ग्रामीण जमीन उनके नाम है। कोई जमीन अब तक सरकार द्वारा जब्त नहीं की गई है जब से रंगभेद की समाप्ति हुई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In