नई दिल्ली: देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) में लगातार बढ़ोतरी जारी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, 30 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 14.36 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 723.77 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले पिछले सप्ताह यह 8.05 अरब डॉलर बढ़कर 709.41 अरब डॉलर पर था। सितंबर 2024 में यह 704.89 अरब डॉलर तक पहुंच चुका था।
गोल्ड और एसडीआर में बढ़त
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 49.3 करोड़ डॉलर घटकर 562.39 अरब डॉलर पर आ गईं। वहीं, गोल्ड रिजर्व का मूल्य 14.59 अरब डॉलर बढ़कर 137.68 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी 21.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जो अब 18.95 अरब डॉलर पर है।
डॉलर के मुकाबले रुपया
अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर भू-राजनीतिक अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच, शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूटकर 90.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 90.18 के निचले स्तर और 90.83 के ऊपरी स्तर तक गया। गुरुवार को रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 90.34 पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में डॉलर-रुपया का कारोबार 90.40 से 91.20 रुपये के दायरे में रहने की संभावना है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
