• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट और इसके साथ उनका रिकॉर्ड…

July 24, 2024
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट और इसके साथ उनका रिकॉर्ड…

लिली कर्मकार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 24, 2024
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट

File Photo

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवीं बार बजट पेश कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया और उनके इस बजट को एक महत्वाकांक्षी और समाधान की ओर देखता बजट कहा जा सकता है। अगर आम आदमी की बात करें, तो कई लोगों को कुछ लाभ हुआ है, लेकिन कुछ लोगों की उम्मीदें अधूरी रह गई हैं। आयकर के नजरिए से देखें तो पुराने आयकर ढांचे वाले लोगों को निराशा हाथ लगी है, जबकि नए आयकर ढांचे वाले लोगों को कुछ राहत मिली है। यह स्पष्ट है कि सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग नए कर ढांचे को अपनाएं, ताकि राजस्व में वृद्धि हो सके।

कहने में कोई हर्ज नहीं कि नौकरीपेशा लोगों को आयकर में ज्यादा राहत की उम्मीद थी, लेकिन सरकार अपनी राजस्व जरूरतों के कारण सीमित है। सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक लोग नौकरीपेशा वर्ग में शामिल हों, जिससे राजस्व में वृद्धि हो। यह मंशा सरकार के रोजगार बढ़ाने के हालिया प्रयासों में भी नजर आती है। एक बड़ा बदलाव यह है कि जहां पहले एनडीए सरकार का स्वरोजगार पर ज्यादा जोर था, वहीं अब उनका ध्यान शुद्ध रोजगार पर है।

बेरोजगारी को दूर करने के लिए यह केंद्रीय बजट तीन योजनाओं के तहत रोजगार बढ़ाने का प्रयास करता है। संगठित क्षेत्र में युवाओं को नौकरी मिलने पर पहला वेतन सरकार देगी। इसके अलावा, रोजगार सृजन करने वाली कंपनियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे रोजगार में वृद्धि होगी। दूसरी बात, देश के बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश की योजना बनाई गई है, जिससे भी रोजगार में वृद्धि होगी। विशेष रूप से बिहार, झारखंड, और आंध्र प्रदेश में सरकार बड़े पैमाने पर निवेश करने जा रही है। केंद्र सरकार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के समग्र विकास के लिए ‘पूर्वोदय’ नाम से योजना बनाएगी। इसका मतलब है कि इन राज्यों में रोजगार बढ़ना तय है।

सकल घरेलू उत्पाद का 3.4 प्रतिशत बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च होगा। ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार पूर्वी क्षेत्र में विकास के लिए एक औद्योगिक गलियारे का समर्थन करेगी। पिछड़े क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाना हर आगामी बजट की प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह बजट फरवरी में पेश अंतरिम बजट का ही विस्तार है, लेकिन इसके लक्ष्य ज्यादा स्पष्ट हैं। इस वर्ष और आने वाले वर्षों के लिए नौ प्राथमिकताएं तय की गई हैं – कृषि में उत्पादकता और लचीलापन, रोजगार और कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, एमएफजी और सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास, और अर्थव्यवस्था में अगली पीढ़ी के आर्थिक सुधार।

आगामी पांच वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए सरकार ने दो लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है। किसानों और कृषि को भी प्राथमिकता दी गई है। किफायती ग्रामीण आवास के साथ ही शहरों में आवास निर्माण का बजट भी बढ़ाया गया है। बजट अपने मकसद में संतुलित है, लेकिन आगे की राह आसान नहीं है। उदाहरण के लिए, कैपिटल गेन और शेयर बायबैक पर लगाए गए टैक्स से शेयर बाजार के निवेशक निराश हैं, इसका मतलब है कि बजट के अलावा भी सरकार को लगातार अनुकूल कदम उठाने होंगे।

Previous Post

यूपी में सुबह-सुबह एनकाउंटर, गैंगस्‍टर रफ्तार यादव को लगी गोली; कई मामलों में थी तलाश

Next Post

बजट के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

Next Post
पेट्रोल-डीजल

बजट के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
  • कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार
  • पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In