• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूक्रेन में ‘चुड़ैलों’ की फौज की तैनाती, कर देती हैं पुतिन के ड्रोन पर हमला

यूक्रेन में ‘चुड़ैलों’ की फौज की तैनाती, कर देती हैं पुतिन के ड्रोन पर हमला

October 16, 2024
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
लीची का शरबत: गर्मियों की मिठास और ताजगी से भरपूर प्राकृतिक पेय

लीची का शरबत: गर्मियों की मिठास और ताजगी से भरपूर प्राकृतिक पेय

June 10, 2026
सावन माह की शुरुआत और अंत दोनों ही बेहद शुभ

सावन 2026: भक्ति, व्रत और आत्मशुद्धि का पावन पर्व

June 10, 2026
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

यूक्रेन में ‘चुड़ैलों’ की फौज की तैनाती, कर देती हैं पुतिन के ड्रोन पर हमला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 16, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूक्रेन में ‘चुड़ैलों’ की फौज की तैनाती, कर देती हैं पुतिन के ड्रोन पर हमला

डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच बीते दो साल से भी ज्यादा वक्त से जंग जारी है। दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। रूस इस बात पर आमादा है कि वह यूक्रेन का सबक सिखा कर ही मानेगा, वहीं यूक्रेन रूस के सामने घुटने टेकने को तैयार नहीं है। दोनों देशों के बीच जारी जंग में अब यूक्रेन की एक खास फौज चर्चा में है। यूक्रेन के बुचा शहर में रात होते ही जब रूस के ड्रोन झुंडों में आकर हमला करते हैं, तब एक खास फौज सक्रिय हो जाती है और पुतिन के ड्रोन को नाकाम करने में जुट जाती है। इस फौज को लोग ‘बुचा की चुड़ैलें’ कहते हैं। यह उन महिलाओं की फौज है जो रात के अंधेरे में अपने देश के आकाश की सुरक्षा का बीड़ा उठाए हुए हैं।

ये महिलाएं दिन के वक्त एक अलग पहचान रखती हैं। इनमें से कोई शिक्षक हैं, कोई डॉक्टर, तो कोई ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। लेकिन रात होते ही ये महिलाएं दुश्मनों से लोहा लेने निकल पड़ती हैं। युद्ध की शुरुआत में 2022 ये महिलाएं खुद को कमजोर समझती थीं, लेकिन अब लड़ाई में सक्रिय होकर इन्हें आत्मविश्वास मिल चुका है।

पुरानी लेकिन घातक हथियारों से सजी

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बुचा की चुड़ैलें’ आधुनिक हथियारों से नहीं, बल्कि पुराने जमाने के हथियारों से लड़ रही हैं। उनके पास 1939 में बने ‘मैक्सिम’ मॉडल की मशीनगनें हैं, जिन पर सोवियत युग के लाल सितारे का निशान बना हुआ है। हालांकि, इन पुराने हथियारों का इस्तेमाल ये बेहद कुशलता से कर रही हैं और इस गर्मी में तीन रूसी ड्रोनों को मार गिराने का दावा कर चुकी हैं।

वैल्काइरी नाम की 51 साल की एक महिला हाल ही में इस समूह में शामिल हुईं। वे कहती हैं, “मैं 100 किलो की हूं और दौड़ नहीं सकती, लेकिन फिर भी मैं इस लड़ाई का हिस्सा बनी हूं।” वहीं उनकी दूसरी साथी इना ने हंसते हुए कहती हैं, “यह काम डरावना है, लेकिन तीन बार बच्चे पैदा करना भी आसान नहीं था। यूक्रेन की महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं।”

रूस से बदला लेने का जज्बा

इस समूह की कई महिलाएं भावनात्मक कारणों से इस लड़ाई में शामिल हुई हैं। वैल्काइरी बताती हैं कि युद्ध की शुरुआत में जब उनका परिवार बुचा से भाग रहा था, तब एक रूसी सैनिक ने उनके बच्चे के सिर पर बंदूक तान दी थी। उस डरावने पल ने उन्हें आंतरिक रूप से झकझोर दिया और आज वे उसी दर्द और गुस्से से प्रेरित होकर लड़ाई में शामिल हुई हैं। 52 साल की अन्या ने कहा, “जब मैंने सुना कि रूसी सेना बच्चों की हत्या करने आ रही है, तब मैंने ठान लिया कि मैं इन्हें कभी माफ नहीं करूंगी।”

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लगभग 1000 दिन हो चुके हैं और यूक्रेनी सेना को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। बावजूद इसके महिलाओं की फौज हार मानने को तैयार नहीं हैं। उनके लिए यह युद्ध सिर्फ देश की रक्षा नहीं, बल्कि उनके खुद के अस्तित्व और आत्म-सम्मान की लड़ाई भी है। वैल्काइरी का कहना है, “हम यहां आए हैं ताकि यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो।”

Previous Post

बाबा सिद्दीकी के हत्यारों ने यूट्यूब से सीखा गोली चलाना, इंस्टाग्राम पर कॉलिंग

Next Post

भारत संग बिगाड़े रिश्ते, आतंकियों को पनाह; कनाडा कैसे बना दूसरा PAK

Next Post
भारत संग बिगाड़े रिश्ते, आतंकियों को पनाह; कनाडा कैसे बना दूसरा PAK

भारत संग बिगाड़े रिश्ते, आतंकियों को पनाह; कनाडा कैसे बना दूसरा PAK

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत ए की जीत के पांच सितारे
  • भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान
  • आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू
  • किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In