डेस्क : शनिवार को हमीरपुर के केसरिया डेरा में जवारों के जुलूस के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। पहले कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हुई और इसके दौरान तलवारें और फरसों का भी प्रयोग किया गया। इस घटना में भोला का डेरा निवासी 22 वर्षीय अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल युवक ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह झगड़ा पुरानी रंजिश के चलते हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
पीलीभीत, यूपी: थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बनकटी में झंडी यात्रा के दौरान भी मारपीट की घटना हुई। यशवंतरी देवी मंदिर से लौटते समय प्रसाद वितरण और डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों में विवाद शुरू हो गया। दोनों गुट एक ही समुदाय के थे।
इस झड़प में 19 वर्षीय हरेंद्र सागर पुत्र पोथीराम और साहिल सोनकर पुत्र सोहनलाल घायल हो गए। दोनों के सिर में चोटें आई हैं। अचानक हुई मारपीट से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल कराया। फिलहाल पुलिस को इस घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

