• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में एनडीए के सभी 9 उम्मीदवार जीते

11 सीटों पर 12 उम्मीदवार, महाराष्ट्र में रोचक हुई MLC चुनाव की लड़ाई

July 12, 2024
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम में महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 4, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

11 सीटों पर 12 उम्मीदवार, महाराष्ट्र में रोचक हुई MLC चुनाव की लड़ाई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 12, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में एनडीए के सभी 9 उम्मीदवार जीते

मुंबई। महाराष्ट्र में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स की वापसी हो चुकी है। क्रॉस वोटिंग और हॉर्स ट्रेडिंग के डर से विधायकों को फाइव स्टार होटल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बार तस्वीर थोड़ी से बदली हुई है। शुक्रवार को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। 12 कैंडिडेट के मैदान में होने के कारण चुनाव की नौबत आ गई है। लोकसभा में अपने प्रदर्शन से सत्तारूढ़ दलों को चौंकाने वाले महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने अपने तीन कैंडिडेट को मैदान में उतार दिया है।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में वर्तमान में 274 विधायक हैं। अपने एक एमएलसी को जिताने के लिए किसी भी दल को प्रथम वरीयता वाले 23 वोटों की आवश्यक्ता होगी। एनडीए की तरफ से इस चुनाव में 9 कैंडिडेट उतारे गए हैं। विपक्षी खेमे के पास सिर्फ 67 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसके बावजूद उसने तीन कैंडिडेट मैदान में उतारे हैं। ऐसे में हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा बढ़ गया है।

महाराष्ट्र में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यही कारण है कि इसे सेमीफाइनल करार दिया गया है। लोकसभा चुनाव में अजित पवार की एनसीपी का प्रदर्शन काफी खराब रहा। इसके बाद से इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि उनके कुछ विधायक शरद पवार के पास वापस लौटना चाहते हैं। अगर इस बात में सच्चाई है तो वह एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग करके अपनी निष्ठा साबित कर सकते हैं।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने करीबी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर को मैदान में उतारकर एमएलसी चुनाव को काफी रोचक बना दिया। इसके कारण ही चुनाव की नौबत आ गई। उन्होंने हाल ही में कहा था कि अगर हमें जीत का भरोसा नहीं होता तो वह ऐसा नहीं करते।

भाजपा के पास 103 विधायक हैं। उसने पांच उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। बीजेपी की तरफ से पंकजा मुंडे, योगेश तिलेकर, परिणय फुके, अमित गोरखे और सदाभाऊ खोत को मैदान में उतारा गया है। भाजपा के पास जीतने के लिए आवश्यक संख्या से 12 विधायक कम हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के पास विधानसभा में 37 विधायक हैं। उन्होंने दो उम्मीदवार खड़े किए हैं। कृपाल तुमाने और भावना गवली। उनके पास नौ विधायक कम हैं।

अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी के गुट के पास 39 विधायक हैं। जूनियर पवार ने उम्मीदवार राजेश विटेकर और शिवाजीराव गर्जे को मैदान में उतारा है। उनके पास सात विधायकों के समर्थन की कमी है। हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन को छोटी पार्टियों के नौ विधायकों और 13 निर्दलीय विधायकों के समर्थन पर भरोसा है।

विपक्षी खेमा का क्या है हाल
37 विधायकों और एक उम्मीदवार प्रद्यना सातव के साथ कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जिसके पास 14 अतिरिक्त वोट हैं। शरद पवार की एनसीपी अपने 13 विधायकों के साथ किसानों और मजदूर पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के जयंत पाटिल का समर्थन कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने नार्वेकर को उम्मीदवार बनाया है। उनके पास मात्र 15 विधायक हैं, जो कि आवश्यक संख्या से आठ कम है।

कांग्रेस के वोट पाटिल और नार्वेकर के लिए जरूरी वोटों की कमी को पूरा कर सकते हैं, लेकिन AIMIM के दो विधायक, सपा के दो विधायक, CPI(M) के एकमात्र विधायक और एक निर्दलीय विधायक तटस्थ माने जा रहे हैं। इनके वोट महत्वपूर्ण होंगे। कांग्रेस ने दावा किया है कि गठबंधन को इनमें से कम से कम कुछ विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

रिसॉर्ट पॉलिटिक्स
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार रात मुंबई के एक होटल में अपनी पार्टी के विधायकों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर उनसे महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों को वोट देने के लिए कहा है।

उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात मध्य मुंबई के एक पांच सितारा होटल में अपने विधायकों के साथ रात्रिभोज का आयोजन किया। पार्टी के एक नेता ने बताया कि बैठक में शामिल हुए सभी 11 विधायक होटल में ही रुके। गुरुवार को बाकी बचे चार विधायक भी उनके साथ शामिल हो गए।

अजित पवार की एनसीपी ने अपने विधायकों को मुंबई में हवाई अड्डे के पास एक पांच सितारा होटल में भेज दिया है। शिवसेना के विधायक बुधवार सुबह विधान भवन परिसर में बैठक के लिए एकत्र हुए और फिर बांद्रा में एक पांच सितारा होटल में चले गए। भाजपा विधायक भी एक लग्जरी होटल में हैं, लेकिन एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है।

Tags: महाराष्ट्र
Previous Post

Aaj Ka Rashifal : मेष, सिंह धनु, मकर व मीन राशि वाले बचकर पार करें आज का दिन

Next Post

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? तलाक की खबरों के बीच जिसके साथ नजर आए पांड्या

Next Post
पांड्या

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? तलाक की खबरों के बीच जिसके साथ नजर आए पांड्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
  • पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल
  • भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन
  • मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In