• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
13 महीने बाद गुजरात की धरा पर तेरापंथ के महासूर्य महाश्रमण का मंगल पदार्पण

13 महीने बाद गुजरात की धरा पर तेरापंथ के महासूर्य महाश्रमण का मंगल पदार्पण

July 6, 2024
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम में महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 4, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

13 महीने बाद गुजरात की धरा पर तेरापंथ के महासूर्य महाश्रमण का मंगल पदार्पण

महाराष्ट्र की जनता व मेघों ने दी विदाई तो गुजरातवासी व मेघों ने पखारे ज्योतिचरण के पांव 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
13 महीने बाद गुजरात की धरा पर तेरापंथ के महासूर्य महाश्रमण का मंगल पदार्पण
13 महीने बाद गुजरात की धरा पर तेरापंथ के महासूर्य महाश्रमण का मंगल पदार्पण
13 महीने बाद गुजरात की धरा पर तेरापंथ के महासूर्य महाश्रमण का मंगल पदार्पण
13 महीने बाद गुजरात की धरा पर तेरापंथ के महासूर्य महाश्रमण का मंगल पदार्पण
13 महीने बाद गुजरात की धरा पर तेरापंथ के महासूर्य महाश्रमण का मंगल पदार्पण
13 महीने बाद गुजरात की धरा पर तेरापंथ के महासूर्य महाश्रमण का मंगल पदार्पण
13 महीने बाद गुजरात की धरा पर तेरापंथ के महासूर्य महाश्रमण का मंगल पदार्पण
तापी: वर्ष 2023 में गुजरात में अक्षय तृतीया महोत्सव को सुसम्पन्न कर भारत के महाराष्ट्र राज्य में चतुर्मास व अन्य संघीय महनीय कार्यक्रमों का खजाना लेकर पधारे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, अखण्ड परिव्राजक, महातपस्वी, तेरापंथ धर्मसंघ के देदीप्यमान महासूर्य साधिक तेरह माह के बाद पुनः गुजरात की धरा पर मंगल पदार्पण किया तो गुजरातवासी महासूर्य अभिनंदन को उमड़ पड़े। गरवी गुजरात के लोग महातपस्वी का भावभीना अभिनंदन कर रहे थे। लौह से मजबूत संकल्पों के धनी युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की धरा को पावन बना रहे थे। संयोग ऐसा कि एक ओर महाराष्ट्र की जनता से की ओर से बरसते मेघों ने मानवता के मसीहा को अश्रुपूरित विदाई दी तो गुजरातीवासियों के मेघों गुजरात की धरा को पावन बनाने पधारे शांतिदूत के चरण पखारे। इस सुन्दर पल को हजारों नयनों ने अपलक निहारा और थाती की भांति संजो भी लिया।
युगप्रधान आचार्यश्री नवापुर से लगभग 14 किलोमीटर का विहार कर गुजरात के तापी जिले में स्थित आनंदपुर गांव के प्राथमिक शाला में पधारे। रुक-रुककर मेघों ने झड़ी लगा रखी थी, किन्तु महातपस्वी महाश्रमणजी ने उपस्थित श्रद्धालुओं पर अपनी अमृतमयी वाणी की वर्षा कर जनता को धन्य कर दिया।
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने वर्ष 2024 में प्रथम बार गुजरात की धरा से जनता को पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि आत्मानुशासन बहुत महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। शास्त्र में कहा गया है कि श्रेष्ठ वही है, जो आदमी स्वयं अपनी आत्मा पर अनुशासन कर ले। संयम और तप के द्वारा स्वयं पर शासन करने का प्रयास करना चाहिए। प्रश्न हो सकता है कि आत्मा पर अनुशासन कैसे हो? आत्मा अमूर्त है तो उस पर अनुशासन अथवा अपने पर अनुशासन कैसे हो सकता है? उत्तर देते हुए बताया गया कि आदमी पहले स्वयं की वाणी पर नियंत्रण करे। आदमी के पास बोलने की शक्ति होती है तो वह अच्छा और बुरा भी बोल सकता है। आदमी को अपनी जुबान पर लगाम लगाने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को झूठ, कटु व बेमतलब बोलने से बचने का प्रयास होना चाहिए। इसके द्वारा आदमी अपनी वाणी को साध सकता है। आदमी किसी पर झूठा आरोप न लगाए। किसी को दुर्भावना से फंसाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। न्यायालय आदि में किसी पर झूठा आरोप लगाने से बचने का प्रयास हो।
जहां तक संभव हो, आदमी को कटु वचन बोलने से बचने का प्रयास करना चाहिए। वचन पर अनुशासन है तो आत्मा पर अनुशासन का एक अंग आदमी को प्राप्त हो जाता है। आदमी को अपने शरीर को भी साधने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को कुछ देर अपने शरीर को स्थिर रखने की साधना हो। आदमी अपने शरीर से किसी दूसरे को कष्ट देने से बचने का प्रयास करना चाहिए। किसी जानवर को भी बिना मतलब तकलीफ देने से बचने का प्रयास करना चाहिए।
आदमी को मन पर अनुशासन करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी अपने मन में अच्छे मंत्र के जप का प्रयास करे। आदमी सबके कल्याण व भले के विषय में सोच रखे। सभी प्राणी सुखी हों, सभी आत्मिक सुखों को प्राप्त करें। किसी को कष्ट न हो। मन में एकाग्रता बढ़े। इसके लिए आचार्यश्री महाप्रज्ञजी प्रेक्षाध्यान के प्रयोग के अंतर्गत कायोत्सर्ग कराते थे।
आदमी को अपनी इन्द्रियों पर अनुशासन रखने का प्रयास करना चाहिए। आदमी बुरा सुने नहीं, बुरा देखे नहीं, बुरा बोले नहीं और बुरा किसी का करे नहीं। आदमी आर्ष और आगमवाणी को सुनने का प्रयास करे। इस प्रकार वचोनुशासन, कायानुशासन, मनोनुशासन और इन्द्रियानुशासन को साध लेने से आदमी आत्मानुशासन कर सकता है। चार अवयवों वाला आत्मानुशासन होता है। आदमी अपने पर अपना अनुशासन रखे, यह मानव जीवन की अच्छी निष्पत्ति हो सकती है। इस प्रकार आदमी को संयम और तप के द्वारा अपनी आत्मा को साधने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री आगे कहा कि आज गुजरात प्रान्त में प्रवेश हुआ है। साधिक तेरह महीने पहले गुजरात में ही थे और आज वापस गुजरात में आना हो गया। सन् 2003 में सूरत में आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने चतुर्मास किया था, गुरुदेव की उसी चतुर्मास भूमि पर हमारा चतुर्मास निर्धारित है। गुजरात का प्रथम पड़ाव यहां हो रहा है, यहां सबकुछ अच्छा रहे। आचार्यश्री के स्वागत में श्रीमती पूनम बुरड़ ने गीत का संगान किया।
Previous Post

आज शुरू होने वाली नीट यूजी काउंसिलिंग अगले आदेश तक स्थगित

Next Post

गुजरात में उसी तरह हराएंगे, जैसे अयोध्या में हराया; बीजेपी पर राहुल गांधी का हमला

Next Post
राहुल गांधी

गुजरात में उसी तरह हराएंगे, जैसे अयोध्या में हराया; बीजेपी पर राहुल गांधी का हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
  • पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल
  • भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन
  • मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In