• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
छत्तीसगढ़: सुकमा में जादू-टोना के शक में दो दंपती समेत तीन की हत्या

डॉक्टर ने ही पत्नी की जान ली: मेडिकल प्लानिंग से हुई हत्या का खुलासा

October 16, 2025
सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

June 28, 2026
अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

June 28, 2026
मन की बात में गूंजी भारतीय एथलेटिक्स की सफलता, गुरिंदरवीर की ऐतिहासिक दौड़

‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश: आत्मनिर्भरता से मजबूत हो रहा भारत

June 28, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस का सख्त रुख, सपा के लिए बढ़ी राजनीतिक चुनौती

June 28, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता

June 28, 2026
राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

June 28, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

June 28, 2026
अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई

June 28, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज जलसंधि से निर्बाध गुजर रहा भारतीय व्यापार, 72 घंटों में 9 जहाज सुरक्षित पार

June 28, 2026
कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला

कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला

June 28, 2026
कैलास मानसरोवर

कैलाश यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेज रखें तैयार, विदेश मंत्रालय की अपील

June 28, 2026
250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका का नया पासपोर्ट, ट्रंप की तस्वीर बनी खास आकर्षण

250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका का नया पासपोर्ट, ट्रंप की तस्वीर बनी खास आकर्षण

June 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर कर्नाटक

डॉक्टर ने ही पत्नी की जान ली: मेडिकल प्लानिंग से हुई हत्या का खुलासा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 16, 2025
in कर्नाटक
Reading Time: 1 min read
A A
0
छत्तीसगढ़: सुकमा में जादू-टोना के शक में दो दंपती समेत तीन की हत्या

Image Courtesy: Google

डेस्क:बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल के 32 साल के जनरल सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी ने अपनी चिकित्सकीय जानकारी का इस्तेमाल किसी की जान बचाने के बजाय अपनी पत्नी की जान लेने के लिए किया। छह महीने तक इसे प्राकृतिक मौत माना गया, लेकिन अब पुलिस ने खुलासा किया है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। 28 साल की त्वचा रोग विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) डॉ. कृतिका रेड्डी की मौत के मामले में उनके पति महेंद्र को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, महेंद्र ने एनेस्थीसिया की जानलेवा खुराक देकर पत्नी की हत्या की। आपको बता दें कि दोनों का विवाह 26 मई 2024 को हुआ था। मौत से महज 11 महीने पहले।

व्हाइटफील्ड डीसीपी एम. परशुराम ने बताया, “महेंद्र ने अपनी पत्नी की हत्या बड़ी सावधानी से योजनाबद्ध की थी। वह उसकी चिकित्सीय कमजोरियों को जानता था और उसने उसी का फायदा उठाया।”

पुलिस जांच से पता चला कि 21 अप्रैल को महेंद्र ने अपने घर पर पत्नी को पेट दर्द के बहाने IV इंजेक्शन दिया। अगले दिन वह उसे मराठहल्ली स्थित मायके ले गया, यह कहते हुए कि उसे आराम की जरूरत है।

23 अप्रैल की रात, वह दोबारा ससुराल पहुंचा और एक और इंजेक्शन लगाया। अगले दिन सुबह 24 अप्रैल को कृतिका को बेसुध पाया गया। डॉक्टर होने के बावजूद महेंद्र ने सीपीआर देने का प्रयास नहीं किया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले इसे अनैसर्गिक मृत्यु बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम और एफएसएस रिपोर्ट में शरीर में एनेस्थीसिया के अंश पाए गए। इसके बाद केस को हत्या में बदला गया। कृतिका के पिता के. मुनी रेड्डी की शिकायत पर महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, “हमारी बेटी को लगता था कि उसका विवाह सम्मान और प्रेम पर आधारित है। पर उसी मेडिकल ज्ञान का इस्तेमाल उसकी जान लेने के लिए किया गया।”

जांच में पता चला कि शादी के बाद महेंद्र को यह मालूम हुआ कि कृतिका को लंबे समय से गैस्ट्रिक और मेटाबॉलिक विकार हैं। परिवार ने यह जानकारी पहले नहीं दी थी। पुलिस को शक है कि इसी बात ने उसके भीतर नाराजगी और प्रतिशोध की भावना पैदा की जो अंततः हत्या में बदल गई।

पत्नी की मौत के बाद भी महेंद्र ने खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश की। उसने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी की मौत स्वाभाविक थी। परंतु FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस ने उसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया।

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कहा, “पुलिस टीम ने उस हत्या को उजागर किया जिसे एक मेडिकल दुर्घटना की तरह पेश किया गया था।”

डॉक्टर कृतिका वह 4 मई को अपना खुद का क्लिनिक स्किन एंड स्कैल्पेल खोलने वाली थीं। उनके सहयोगियों ने बताया, “वह हमेशा कहती थीं कि डर्मेटोलॉजी के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती हैं। यह सोचना भी दर्दनाक है कि उनका अपना पति ही उनके खिलाफ हो गया।”

Previous Post

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सेना को SIG 716 राइफल की नई नाइट साइट्स

Next Post

सुधा मूर्ति ने जाति सर्वे में शामिल होने से इनकार किया

Next Post
सुधा मूर्ति से सीखो

सुधा मूर्ति ने जाति सर्वे में शामिल होने से इनकार किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी
  • अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज
  • ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश: आत्मनिर्भरता से मजबूत हो रहा भारत
  • सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस का सख्त रुख, सपा के लिए बढ़ी राजनीतिक चुनौती
  • पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In