• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भाजपा से गठबंधन को बेकरार उमर अब्दुल्ला की पार्टी, नहीं मिली तवज्जो; पूर्व सलाहकार का दावा

ममता की मिसाल देकर उमर अब्दुल्ला की कांग्रेस को दो टूक

March 11, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

ममता की मिसाल देकर उमर अब्दुल्ला की कांग्रेस को दो टूक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 11, 2024
in जम्मू कश्मीर, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
भाजपा से गठबंधन को बेकरार उमर अब्दुल्ला की पार्टी, नहीं मिली तवज्जो; पूर्व सलाहकार का दावा

File Photo

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले जहां भाजपा लगातार अपने गठबंधन एनडीए को मजबूत कर रही है। दूसरी तरफ भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए शुरू हुए इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को एक भी सीट न देकर जो शुरुआत की है, वह अब विपक्षी गठबंधन के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम जम्मू कश्मीर से सामने आया है। ममता की मिसाल देते हुए जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला ने भी कांग्रेस को उसके मनमुताबिक सीटें देने से मना कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि ममता ने तो कांग्रेस को जीती हुईं सीटें भी नहीं दीं हैं। ऐसे में हमसे क्यों उम्मीद की जा रही है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में सीट शेयरिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस को 6 में से 3 सीट देने पर तैयार हैं, हमसे इससे ज्यादा उम्मीद क्यों की जा रही है। पश्चिम बंगाल में देखिए, वहां ममता बनर्जी ने जो शुरुआत की है, हम तो उससे बेहतर डील दे रहे हैं।

रविवार को ममता बनर्जी ने राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। ममता बनर्जी ने कांग्रेस के कद्दावर नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ टीएमसी की तरफ से पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान को उम्मीदवार बनाया है।

ममता बनर्जी पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि राज्य में वो किसी भी गठबंधन दल के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगी। हुआ भी ऐसा ही, ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को ठेंगा दिखाते हुए सभी सीटों पर दावेदार खड़े कर दिए।

इससे पहले उमर राज्य की लोकसभा सीटों के लिए महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी को गठबंधन से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। उमर के बयान पर मुफ्ती ने कुछ दिन पहले कड़ा ऐतराज जताया था। मुफ्ती ने कहा था कि उमर का बयान निराशाजनक है। इससे पता लगता है कि पीडीपी तो गठबंधन से पहले ही बाहर है। वैसे भाजपा को हराने के लिए शुरू किया इंडिया गठबंधन अनोखा था, उसे जारी रखना चाहिए था। लेकिन, चुनाव से पहले हो रही बयानबाजी गठबंधन के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ रही आप का स्लोगन
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को मोहाली में रैली कर पंजाब में लोक सभा चुनाव का बिगुल फूंका। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने मोहाली से चुनाव प्रचार का आगाज किया। दिल्ली के सीएम और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्यपाल हमारे मंत्रियों और नेताओं को रोज तंग कर रही है। जनता भी सब देख रही है। पंजाब के आठ हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने रोक लिए हैं। केंद्र ने 26 जनवरी को पंजाब की झांकी को रोका। पंजाब में सरकार गिराने के लिए रोज नए हथकंडे अपनाते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायकों से रोज संपर्क किया जा रहा है। भाजपा के 370 सीट वाले बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो कह रहे हैं कि हमारी 370 सीट आ रही है, उन्हें आपका वोट नहीं चाहिए लेकिन हमें आपका चाहिए। हम काम के दम पर वोट मांगते हैं। हम लड़ाई-झगड़ा करके, गाली-गलौच करके वोट नहीं मांगते। हमें भ्रष्टाचार करने नहीं आता।

इस मौके पर सी.एम. भगवंत मान के चेहरे पर पंजाब के चुनाव मैदान में उतर रही आम आदमी पार्टी ने अपना नया नारा ‘संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान’ जारी किया।

Previous Post

सीएए पर ममता बनर्जी ने मोदी सरकार को दिखाए तेवर, कहा- पहले नियम देखूंगी, वरना…

Next Post

नागरिकता कानून से क्या होगा, अखिलेश यादव का सवाल, मायावती ने जताया यह शक

Next Post
मायावती पर नरमी और आंबेडकरवादियों को साथ लेने की बात, अखिलेश ने दिए बसपा से फिर दोस्ती के संकेत

नागरिकता कानून से क्या होगा, अखिलेश यादव का सवाल, मायावती ने जताया यह शक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In