• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कब से लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’ का नियम? द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई रिपोर्ट

6 में से 4 राष्ट्रीय पार्टियों ने किया ‘एक देश, एक चुनाव’ का विरोध, जानें- कौन से दल साथ और कौन खिलाफ

March 14, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

6 में से 4 राष्ट्रीय पार्टियों ने किया ‘एक देश, एक चुनाव’ का विरोध, जानें- कौन से दल साथ और कौन खिलाफ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 14, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कब से लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’ का नियम? द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई रिपोर्ट

नई दिल्ली:पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली एक उच्च-स्तरीय समिति ने देश भर में सभी चुनाव एक साथ कराने के विषय पर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंप दी है। पैनल को कुल 47 राजनीतिक दलों ने अपनी राय से अवगत कराया है। इनमें से 32 दलों ने एक देश, एक चुनाव का समर्थन किया है, जबकि 15 दलों ने इसका विरोध किया है।

सबसे बड़ी बात ये है कि छह राष्ट्रीय पार्टियों में से सिर्फ दो ने ही इस विचार का समर्थन किया है, जबकि चार राष्ट्रीय दलों ने इसका विरोध किया है। वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन करने वाली राष्ट्रीय पार्टियों में भाजपा और कोरनाड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल है। दूसरी तरफ चार राष्ट्रीय दलों- कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा और सीपीएम ने इसका विरोध किया है। पैनल ने चुनाव आयोग से रजिस्टर्ड 62 राजनीतिक दलों से इस पर राय मांगी थी। इनमें से 18 दलों के साथ पैनल के सदस्यों ने व्यक्तिगत विचार-विमर्श किया था।

किस-किस दल ने किया समर्थन
भाजपा और एनपीपी के अलावा जिन पार्टियों ने एक देश, एक चुनाव का समर्थन किया, उनमें तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक, यूपी का अपना दल (सोनेलाल), असम गण परिषद, लोक जनशक्ति पार्टी (आर), नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (नागालैंड), सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, मिजो नेशनल फ्रंट और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ऑफ असम; बीजू जनता दल; शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट); अकाली दल, जद (यू), जो हाल ही में एनडीए में लौटी है और झारखंड में भाजपा के सहयोगी दल आजसू शामिल है।

किस-किस दल ने किया विरोध
चार राष्ट्रीय दलों के अलावा जिन दलों ने वन नेशन, वन इलेक्शन का विरोध किया है, उनमें तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, सीपीआई, डीएमके, नगा पीपुल्स फ्रंट, AIMIM, AIUDF शामिल है।

इन दलों ने नहीं दिया कोई जवाब
तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेन्स, पूर्व पीएम देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस, झारखंड की सत्ताधारी और गठबंधन में बड़ी साझीदार झामुमो, शरद पवार की एनसीपी, लालू यादव की राजद,केरल कांग्रेस , चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और जयंत चौधरी की रालोद भी शामिल हैं, दोनों दल हाल ही में एनडीए का हिस्सा बने हैं। इनके अलावा IUML,YSRCP और  रिवॉल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी-RSP) ने भी अपनी राय पैनल को नहीं सौंपी।

पैनल ने क्या सिफारिश की?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई 18000 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट में कोविंद की अगुवाई वाली समिति ने कहा है कि एक साथ चुनाव कराए जाने से विकास प्रक्रिया और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा, लोकतांत्रिक परंपरा की नींव गहरी होगी और “इंडिया जो कि भारत है” की आकांक्षाओं को साकार करने में मदद मिलेगी।

बता दें कि पैनल ने इस रिपोर्ट में पहले कदम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की गई है। पैनल ने इसके 100 दिनों के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराने की भी सिफारिश की है। पैनल ने ये भी सिफारिश की है कि भारत निर्वाचन आयोग राज्य चुनाव अधिकारियों के परामर्श से एकल मतदाता सूची और मतदाता पहचान पत्र तैयार करे।

समिति ने कई संवैधानिक संशोधनों की भी सिफारिश की है जिनमें से ज्यादातर के लिए राज्यों के अनुमोदन की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल, भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए जिम्मेदार है, जबकि नगर निकायों और पंचायतों के चुनावों का प्रबंधन राज्य चुनाव आयोगों द्वारा किया जाता है।

कोविंद ने जब राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपी उस वक्त उनके साथ समिति के सदस्य गृह मंत्री अमित शाह, वित्त आयोग के पूर्व प्रमुख एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आज़ाद और विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल थे। एक बयान में कहा गया है कि यह रिपोर्ट दो सितंबर 2023 को समिति गठन के बाद से हितधारकों, विशेषज्ञों के साथ व्यापक परामर्श और 191 दिनों के शोध कार्य के बाद तैयार की गई है।
Previous Post

शरद पवार का नाम इस्तेमाल करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अजित की क्लास

Next Post

रणजी ट्रॉफी 2024: तनुष कोटियान बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, फाइनल में छाया सरफराज खान का छोटा भाई

Next Post
रणजी ट्रॉफी 2024: तनुष कोटियान बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, फाइनल में छाया सरफराज खान का छोटा भाई

रणजी ट्रॉफी 2024: तनुष कोटियान बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, फाइनल में छाया सरफराज खान का छोटा भाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In