• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
क्या बायोमेट्रिक गेट से कोचिंग बना मौत का ‘पाताल लोक’

क्या बायोमेट्रिक गेट से कोचिंग बना मौत का ‘पाताल लोक’

July 28, 2024
जीडीपी

भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि

June 5, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे

June 5, 2026
खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

June 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

क्या बायोमेट्रिक गेट से कोचिंग बना मौत का ‘पाताल लोक’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 28, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
क्या बायोमेट्रिक गेट से कोचिंग बना मौत का ‘पाताल लोक’

नई दिल्ली:तमाम उम्मीदों और सपनों को संजोए हुए शनिवार की रात कई छात्र दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राव आईएएस एकेडमी में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक बेसमेंट में पानी भरने लगा। दरअसल, बेसमेंट में ही लाइब्रेरी बनी है, यहीं छात्र बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि महज दो से तीन मिनट में पूरा बेसमेंट पानी से भर गया। देखते ही देखते 10-12 फुट पानी में छात्र डूब गए। पानी बहुत गंदा था। इस हादसे में अबतक एक छात्र और दो छात्राओं की मौत की पुष्टि हो सकी है। हालांकि विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का दावा है कि करीब 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक छात्र ने दावा किया है कि बेसमेंट में बायोमेट्रिक गेट होने के चलते छात्र अंदर फंस गए थे।

क्या बायोमेट्रिक गेट से कोचिंग बना मौत का ‘पाताल लोक’
कोचिंग के बेसमेंट में अचानक से पानी घुसा और कुछ ही मिनट में भर गया। पुलिस का कहना है कि तेज बारिश के चलते ऐसा हुआ। वहीं ‘न्यूज18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों ने बताया कि कोचिंग के बेसमेंट में बायोमेट्रिक गेट लगाया गया था। ऐसा लाइब्रेरी में आने-जाने की एंट्री रिकॉर्ड करने के लिए किया गया था। छात्रों का दावा है कि बेसमेंट में पानी भरने से बायोमेट्रिक गेट फेल हो गया। इसी वजह से छात्र अंदर फंस गए। इस बारे में जब एक पुलिस अधिकारी से पूछा गया तब उन्होंने बताया कि यह अभी जांच का विषय है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि छात्रों की मौत करंट लगने की वजह से हुई है।

‘जल प्रलय’ की खौफनाक कहानी
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब सात बजे बेसमेंट में पानी भरने की सूचना मिली थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि पूरे भूतल में पानी कैसे भर गया। ऐसा लगता है कि बेसमेंट में बहुत तेजी से पानी भर गया, जिससे कुछ लोग अंदर फंस गए।’ डीसीपी हर्षवर्धन ने बताया कि बेसमेंट में अब भी जलस्तर सात फुट है, हालांकि वहां से पानी निकाला जा रहा है। एक छात्र ने बताया कि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रस्सियां फेंकी गईं थीं। लेकिन बेसमेंट में भरा पानी बहुत गंदा था जिससे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। बताया जा रहा है कि केवल 2-3 मिनट में पूरा बेसमेंट पानी से भर गया। इस घटना के बाद तैयारी कर रहे छात्र दिल्ली की सड़कों पर उतर गए हैं।
Previous Post

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से भी ऊपर है यह कानून – केरल हाइकोर्ट

Next Post

नीति आयोग की बैठक के बारे में झूठ बोल रही हैं ममता बनर्जी; अब कांग्रेस नेता ने भी उठाए सवाल

Next Post
5 मिनट बोलने दिया, माइक भी बंद; दीदी ने बीच में छोड़ी नीति आयोग मीटिंग

नीति आयोग की बैठक के बारे में झूठ बोल रही हैं ममता बनर्जी; अब कांग्रेस नेता ने भी उठाए सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि
  • शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे
  • खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल
  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In