माले: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में मदद करने के लिए भारत का आभार जताया है। उन्होंने भारत द्वारा 400 करोड़ रुपये की सहायता की भी सराहना की। चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू भारत विरोधी अभियान चलाकर सत्ता में आए हैं।
भारत और चीन का धन्यवाद: मुइज्जू
मुइज्जू ने शुक्रवार को देश की आजादी की 59वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा, मालदीव के लोगों की ओर से मैं भारत और चीन को धन्यवाद देता हूं। दोनों देशों ने मालदीव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास में सहयोग दिया है।
मालदीव को आईएमएफ की चेतावनी
मुइज्जू ने यह भी कहा कि उनकी सरकार चीन और भारत के साथ मुद्रा विनिमय समझौते पर काम कर रही है। इससे डॉलर की कमी को दूर करने और आर्थिक संप्रभुता सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस साल मई में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने मालदीव को चेतावनी दी कि महत्वपूर्ण नीतिगत बदलावों के बिना उसे ऋण संकट का उच्च जोखिम का सामना करना पड़ सकता है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

