• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
टोकियो में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर

टोकियो में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर

July 29, 2024
टकराव नहीं, थकावट: अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ ईरान की रणनीति

आधुनिक युद्ध की नई शब्दावली, जानिए 10 चर्चित शब्द

April 20, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

“नारी शक्ति” पर सियासी संग्राम, अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

April 20, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

April 20, 2026
किरीट सोमैया

शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद, किरीट सोमैया के आरोपों से गरमाई राजनीति

April 20, 2026
गौरव गेरा: कॉमेडी से ‘धुरंधर’ तक, आदित्य धर भी हुए हैरान

शादी से दूरी पर बोले गौरव गेरा, रिश्तों को लेकर साझा किया अनुभव

April 20, 2026
इंडियाज़ गॉट लैटेंट’ विवाद फिर गरमाया, मुकेश खन्ना ने साधा निशाना

रणवीर सिंह ‘शक्तिमान’ क्यों नहीं? मुकेश खन्ना ने बताई वजह

April 20, 2026
भारतीय बैडमिंटन की शान साइना नेहवाल ने लिया संन्यास

सायना नेहवाल बोलीं—“विधेयक पास होने की उम्मीद थी

April 20, 2026
एएफआई का फैसला: महिला वर्ग के लिए एसआरवाई जीन टेस्ट अनिवार्य

एएफआई का फैसला: महिला वर्ग के लिए एसआरवाई जीन टेस्ट अनिवार्य

April 20, 2026
बैंकिंग क्षेत्र में ऋण वृद्धि की मजबूत संभावनाएं, रिटेल और एमएसएमई बने आधार

बैंकिंग क्षेत्र में ऋण वृद्धि की मजबूत संभावनाएं, रिटेल और एमएसएमई बने आधार

April 20, 2026
भारत बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

वैश्विक अनिश्चितता में भारत की आर्थिक मजबूती का संकेत

April 20, 2026
बच्चे को प्ले स्कूल कब भेजें? माता-पिता की सबसे आम गलती

प्ले स्कूल चयन में सावधानी: सुरक्षित भविष्य की नींव

April 20, 2026
गृह प्रवेश पूजन: नए घर में सुख-समृद्धि का आध्यात्मिक द्वार

गृह प्रवेश पूजन: नए घर में सुख-समृद्धि का आध्यात्मिक द्वार

April 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

टोकियो में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 29, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
टोकियो में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर

टोकियो:विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने टोक्यो में क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर मुलाकात की।

ब्लिंकन से मुलाकात के बाद जयशंकर ने किया पोस्ट

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘टोक्यो में आज विदेश मंत्री ब्लिंकन से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। हमारा द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की कल होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।’’

विदेश मंत्री और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हुई है, जब वाशिंगटन, न्यूयॉर्क में सिख चरमपंथी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश से संबंधित मामले में नई दिल्ली से लगातार जवाबदेही की मांग कर रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा और हत्या की साजिश पर जयशंकर-ब्लिंकन के बीच बातचीत हुई है या नहीं।

तीसरी बार सरकार गठन के बाद पहली मुलाकात

बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ सहायक सचिव (दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामले) डोनाल्ड लू और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर भी थे। जयशंकर के साथ जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज भी रहे। केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के गठन और मोदी सरकार-3 में विदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद विदेश मंत्री और ब्लिंकन के बीच यह पहली बैठक है।

वहीं, ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में ब्लिंकन ने लिखा कि उन्होंने जयशंकर से अमेरिका-भारत सहयोग को गहरा करने और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए मुलाकात की। इससे यह पता चलता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और गाजा में समग्र स्थिति पर बातचीत हुई है।

पीएम मोदी के मास्को दौरा से नाराज था अमेरिका

अमेरिका और उसके कई सहयोगी मोदी की 8 से 9 जुलाई की मास्को यात्रा के दौरान नाराज थे, क्योंकि यह वाशिंगटन में नाटो शिखर सम्मेलन के साथ मेल खाता था। कुछ पश्चिमी राजधानियों को भी मोदी द्वारा अपने तीसरे कार्यकाल में अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए रूस को चुनने पर नाराजगी थी। दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस की सुनवाई में कहा कि अमेरिका मोदी की रूस यात्रा के ‘प्रतीकात्मकता’ और ‘समय’ से निराश हैं।

बाइडन प्रशासन के अधिकारी ने विशेष रूप से इस बात पर प्रकाश डाला कि पीएम मोदी ने मॉस्को की यात्रा उस समय की जब वाशिंगटन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा था। हालांकि, नई दिल्ली ने गुरुवार को लू की टिप्पणियों को खारिज कर दिया और कहा कि दुनिया में सभी देशों को ‘पसंद की स्वतंत्रता’ है और सभी को ऐसी वास्तविकताओं के प्रति सचेत रहना चाहिए।

Previous Post

यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में उड़ाया गर्दा, 1000 रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

Next Post

मोहम्मद मुइज्जू के बदले सुर, भारत ने की 400 करोड़ की सहायता तो बोले- मैं आपको धन्यवाद देता हूं

Next Post
मोहम्मद मुइज्जू के बदले सुर, भारत ने की 400 करोड़ की सहायता तो बोले- मैं आपको धन्यवाद देता हूं

मोहम्मद मुइज्जू के बदले सुर, भारत ने की 400 करोड़ की सहायता तो बोले- मैं आपको धन्यवाद देता हूं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आधुनिक युद्ध की नई शब्दावली, जानिए 10 चर्चित शब्द
  • “नारी शक्ति” पर सियासी संग्राम, अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला
  • ‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला
  • शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद, किरीट सोमैया के आरोपों से गरमाई राजनीति
  • शादी से दूरी पर बोले गौरव गेरा, रिश्तों को लेकर साझा किया अनुभव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In