जयपुर: “कटिंग चाय” ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य इवेंट का आयोजन किया, जो शहर के नागरिकों के लिए देशभक्ति का जश्न मनाने का एक अनूठा अवसर साबित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नदीम कुरैशी ने बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल से की।, जहां हर कोने में तिरंगे की शान और देशभक्ति के रंग बिखरे हुए थे। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से भारत के प्रति अपने सम्मान और गर्व को प्रदर्शित किया। इवेंट में गायन, कविता, शायरी और प्रेरणादायक भाषणों का समावेश था, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को अपने अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि आदित्य टिक्कू, मैनेजिंग डायरेक्टर, त्रेता मार्केटिंग एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, अतिथि मेणू स्वामी और सोनम रावत, ने सभी कलाकारों को बधाई दी और सभी कलाकारों को सम्मानित किया ।
दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और कई लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस आयोजन को एक अविस्मरणीय दिन बताया।
कार्यक्रम के अंत में, जसप्रीत वालिया, प्रकाश चौधरी, और प्रेम राठौड़ ने सभी कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया और सभी कलाकारों के योगदान की सराहना की













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
