• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मालदीव के 28 द्वीपों पर भारत ने बनाए कई प्रोजेक्ट, राष्ट्रपति मुइज्जू बोले- थैंक्यू प्रधानमंत्री मोदी

एस जयशंकर ने मालदीव जाकर बांग्लादेश को भी दिया बड़ा संदेश

August 12, 2024
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार

June 5, 2026
जनता दरबार से सियासत की शुरुआत: निशांत कुमार का बड़ा कदम

जदयू की सूची जारी, निशांत कुमार समेत तीन नामों पर लगी मुहर

June 5, 2026
मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

June 5, 2026
साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 5, 2026
योगी

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान

June 5, 2026
जीडीपी

भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि

June 5, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे

June 5, 2026
खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

June 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

एस जयशंकर ने मालदीव जाकर बांग्लादेश को भी दिया बड़ा संदेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 12, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मालदीव के 28 द्वीपों पर भारत ने बनाए कई प्रोजेक्ट, राष्ट्रपति मुइज्जू बोले- थैंक्यू प्रधानमंत्री मोदी

File Photo

नई दिल्ली:भारत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मालदीव के चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अब बैकफुट पर हैं। मालदीव के बुलावे पर ही माले पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उन्होंने मुलाकात की और भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। मुइज्जू ने कहा कि वह ऐसा कुछ भी नहीं होने देंगे जो कि मालदीव के हितों और विदेश नीति के खिलाफ हो।

दरअसल मोहम्मद मुइज्जू से सवाल किया गया था कि क्या वह ‘इंडिया आउट’ अभियान को आगे बढ़ाएंगे। दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान ही मुइज्जू ने इंडिया आउट का नारा दिया था। चुनाव के बाद पीएनसी-पीपएम की गठबंधन सरकार बनी। सवाल के जवाब में मुइज्जू ने कहा कि वह देश की विदेश नीति को नहीं बदलने वाले हैं। बता दें कि मुइज्जू ने यह बयान विदेश मंत्री एस जयशंकर के रवाना होने के बाद दिया। दो दिनों के दौरे के बाद जयशंकर भारत के लिए रवाना हो गए थे।

चीन से कैसे हो गया मोहभंग
पिछले साल नवंबर में मुइज्जू के शपथ ग्रहण के बाद से ही भारत और मालदीव के रिश्ते में भी ग्रहण लगने शुरू हो गए थे। हालांकि ये समय ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और मालदीव का चीन से मोहभंग हो गया और भारत की अहमियत समझ में आ गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर का मुइज्जू और उनके मंत्रियों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। इसके पीछे मालदीव की अर्थव्यवस्था बड़ी वजह है। दरअसल भारत का विरोध करके उसे पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। दूसरी तरफ चीन बिना अपने फायदे के मालदीव की मदद करने को तैयार नहीं हुआ।

दरअसल मालदीव भारत का पहले से ही कर्जदार है। साल के अंत तक मालदीव पर भारत का लगभग 400 मिलयन डॉलर बकाया है। लगभग 50 मिलियन डॉलर चुकाने का समय मई में ही था। वहीं सितंबर में 50 मिलयन डॉलर की मियाद फिर पूरी हो रही है। वहीं मोदी सरकार ने पड़ोसी प्रथम की नीति को बनाए रखा है और इसलिए मालदीव की मदद करन के लिए प्रतिबद्ध है।

मालदीव के हालात, बांग्लादेश के लिए भी सीख

मालदीव के जो हालात हैं वे बांग्लादेश के लिए भी बड़ी सीख हैं। पड़ोसी देशों की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था की मदद के लिए भारत हमेशा आगे आया है। ऐसे समय में चीन, अमेरिका और पश्चिमी देश या तो अपना फायदा तलाशने लगते हैं और फायदा ना मिलने पर हाथ खड़े कर देते हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने भी तुर्की, चीन और मध्य एशिया के देशों से मदद मांगी थी।

बांग्लादेश में इन दिनों राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है और हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भी गड़बड़ है और उसे भारत से ही मदद लेनी पड़ेगी। मालदीव को असलियत पता चल गई है कि इस्लामिक कट्टरपंथियों को बढ़ावा देना मालदीव के हित में नहीं है। इसीलिए एस जयशंकर का इब्राहिम सोलेह की सरकार से भी ज्यादा जोरदार स्वागत किया गया। यह पड़ोसी देशों के लिए बड़ा संदेश है कि भारत से विरोध मोल लेना उनके हित में नहीं है।

Previous Post

बांग्लादेशी मुसलमानों से बदला चाहने वालों पर योगी सरकार का ऐक्शन

Next Post

भारत के सामने पाकिस्तान के सरेंडर को दिखाती मूर्ति को तोड़ा, बांग्लादेश में जारी है बवाल

Next Post
भारत के सामने पाकिस्तान के सरेंडर को दिखाती मूर्ति को तोड़ा

भारत के सामने पाकिस्तान के सरेंडर को दिखाती मूर्ति को तोड़ा, बांग्लादेश में जारी है बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार
  • जदयू की सूची जारी, निशांत कुमार समेत तीन नामों पर लगी मुहर
  • मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन
  • साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
  • “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In