• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एक झटके में 16% बढ़ गया डीए, इन कर्मचारियों के लिए है बड़ी खुशखबरी

EMI घटने की उम्मीद बढ़ी, आरबीआई रेपो रेट में कटौती पर ले सकता है फैसला

August 13, 2024
विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन

विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित

June 20, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित

June 20, 2026
उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 20, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी

June 20, 2026
जेडी वेंस

ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस

June 20, 2026
अयोध्या के राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत

June 20, 2026
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

EMI घटने की उम्मीद बढ़ी, आरबीआई रेपो रेट में कटौती पर ले सकता है फैसला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 13, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
एक झटके में 16% बढ़ गया डीए, इन कर्मचारियों के लिए है बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली:महंगाई के मोर्चे पर लोगों को बड़ी राहत मिली है। पांच साल में यह पहला मौका है, जब उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दर आरबीआई के चार प्रतिशत के लक्ष्य से नीचे आई है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई दर में इस गिरावट से प्रमुख ब्याज दर (Repo Rate) में कटौती की उम्मीद और बढ़ गई है। अगर आरबीआई कटौती करता है तो आम लोगों की EMI में राहत मिल सकती है।

सरकार ने रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत रखने की जिम्मेदारी दी हुई है। रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दर तय करते समय देश के कई आर्थिक संकेतकों के साथ खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर भी गौर करता है। इसमें तेजी आने पर वह दरों में वृद्धि का फैसला करता है, जबकि लगातार नरमी आने पर दरों में कमी का फैसला करता है।

अक्तूबर में कटौती संभव

माना जा रहा है कि खुदरा महंगाई में लगातार नरमी के बाद आरबीआई रेपो दर में कटौती कर सकता है। अक्टूबर 2024 में रिजर्व बैंक पॉलिसी रेट्स की समीक्षा करेगा, तब महंगी ईएमआई से राहत मिल सकती है। आठ अगस्त 2024 को आरबीआई ने मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर को नौवीं बार 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया था। रेपो दर में फरवरी 2023 से कोई बदलाव नहीं हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे में अगली बैठक में आरबीआई पर दरों में कटौती करने का कुछ दबाव रहेगा।

इस वित्त वर्ष दो बार कटौती का अनुमान

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि आरबीआई अक्टूबर में रेपो रेट में कटौती शुरू कर सकता है। इसका कारण यह है कि पिछले साल की तुलना में बेहतर मानसून और अधिक फसल बुवाई से खाद्य मुद्रास्फीति कम होने की उम्मीद है। एजेंसी ने यह उम्मीद भी जताई है कि आरबीआई चालू वित्त वर्ष के दौरान दो बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार,यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) और बैंक ऑफ इंग्लैंड (BOE) ने अपनी ब्याज दरों में कटौती शुरू कर दी है। बैंक ऑफ जापान (BOJ) ने अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व ( FED ) द्वारा सितंबर में दरों में कटौती की उम्मीद है।

महंगाई दर को लेकर आरबीआई ने जताई थी चिंता

आठ अगस्त को मौद्रिक नीति के समीक्षा करते हुए महंगाई को लेकर रिजर्व बैंक की तरफ से भी चिंता जताई गई‌ थी। बैंक ने अनुमान लगाया था कि चालू वित्तीय वर्ष में महंगाई दर 4.4 प्रतिशत रह सकती है और वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 4.5 के आसपास रहेगी। महंगाई को लेकर आरबीआई ने यहां तक भी कहा था कि दूध और मोबाइल टैरिफ की बढ़ी कीमतों का महंगाई पर कितना असर पड़ा, इसका भी अध्ययन किया जाएगा। लेकिन जुलाई में अप्रत्याशित रूप से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में कीमतों में कमी का यही सिलसिला अगले कुछ महीने जारी रहता है तो केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों में बदलाव करने पर विचार कर सकता है।

महंगाई और ब्याज दरों में नाता

आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार जब कर्ज सस्ता होता है तो ईएमआई होने की वजह से लोग कर्ज लेकर खुलकर खर्च करते हैं। सस्ता कर्ज उपभोक्ताओं की खरीदने की क्षमता बढ़ा देता है। वहीं जब कर्ज महंगा होता है तो लोग बहुत संभलकर खर्च करते हैं। साथ ही कंपनियां भी विस्तार पर ज्यादा खर्च नहीं करती हैं। इससे मांग में नरमी के साथ महंगाई भी घटती है।

जुलाई के दौरान महंगाई की स्थिति

ग्रामीण   शहर   औसत

खुदरा महंगाई 4.10   2.98   3.54

खाद्य महंगाई    5.89  4.63  5.42

जून के दौरान महंगाई की स्थिति

ग्रामीण   शहर  औसत

खुदरा महंगाई  5.66   4.39   5.08

खाद्य महंगाई  9.15   9.6   9.36

Previous Post

अब ब्रॉडकास्टिंग सर्विस बिल पर अटकी केंद्र सरकार, क्यों वापस लिया मसौदा विधेयक

Next Post

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक फाइनल में पहनी इतने लाख की घड़ी, कीमत सुनकर उड़ेंगे होश

Next Post
नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक फाइनल में पहनी इतने लाख की घड़ी, कीमत सुनकर उड़ेंगे होश

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक फाइनल में पहनी इतने लाख की घड़ी, कीमत सुनकर उड़ेंगे होश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन
  • ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित
  • भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित
  • उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In