• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पालघर में प्रेरणा कार्यशाला का वैभवशाली आयोजन

पालघर में प्रेरणा कार्यशाला का वैभवशाली आयोजन

August 11, 2024
साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 5, 2026
योगी

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान

June 5, 2026
जीडीपी

भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि

June 5, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे

June 5, 2026
खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

June 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

पालघर में प्रेरणा कार्यशाला का वैभवशाली आयोजन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 11, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
पालघर में प्रेरणा कार्यशाला का वैभवशाली आयोजन
पालघर में प्रेरणा कार्यशाला का वैभवशाली आयोजन
पालघर में प्रेरणा कार्यशाला का वैभवशाली आयोजन
पालघर में प्रेरणा कार्यशाला का वैभवशाली आयोजन
पालघर में प्रेरणा कार्यशाला का वैभवशाली आयोजन

पालघर: साध्वी श्री पीयूष प्रभा जी ठाणा 4 के पावन सान्निध्य में अनेकानेक रोचक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। आज तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में कन्या मंडल द्वारा पालघर जिला स्तरीय प्रेरणा कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कोषाध्यक्ष श्रीमती तरुणा जी बोहरा की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। पालघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई कन्याओं का स्वागत थम प्रिंटिंग से किया।
मंगलाचरण कन्या मंडल ने भिक्षु अष्टकम से किया।
प्रेरणा वृक्ष का उद्घाटन तरुण जी, अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य संगीता जी बाफना, महिला मंडल अध्यक्ष्या संगीता जी चपलोत, मंत्री रंजना तलेसरा एवं कन्या मंडल ने किया। स्वागत व्यक्तत्व कन्या मंडल संयोजीका रिद्धि सिंघवी ने किया। पालघर कन्या मंडल ने भावपूर्ण स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
उपस्थित कन्याओं एवं श्रावकगण को संबोधित करते हुए साध्वी श्री डॉ. पीयूष प्रभा जी ने “आधुनिक संस्कृति : हमारे संस्कार” इस विषय पर कहां कन्याएं समाज की धरोहर है जो दो घरों को उजागर करती है। प्रत्येक कन्या आज ऊंचे गगन में उड़ान भरना चाहती है। जमीन पर रहते हुए शिक्षित, प्रशिक्षित होकर वह आज हर क्षेत्र में विकास कर सकती है जरूरत है उन्हें सही दिशा में मोटिवेट करने की इसलिए समय-समय पर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन होना चाहिए। जीवन की पारी को खूबसूरती से खेलने के लिए जीवन के गीत को मधुर बनाने के लिए, जीवन के हर संघर्ष में जीत हासिल करने के लिए आवश्यक है कि कन्याएं अपनी संस्कृति अपने संस्कार ना भूले। जैन संस्कृति के अनुसार अपना खान-पांन, रहन- सहन, बड़ों का आदर- सम्मान साथ ही धार्मिक संस्कार पुष्ट हो। टाइम मैनेजमेंट जीवन में महत्वपूर्ण है सफल होने के लिए। अंधेरे को दूर कर जीवन में नव प्रकाश आए। प्रेरणा कार्यशाला से आज हर कन्या जीवन के लिए नवीन प्रेरणा ग्रहण करेगी ऐसा विश्वास है।
मुख्य वक्ता तरुण जी ने “इग्नाइट योर एग्जाम स्पिरिट” विषय पर प्रभावशाली और प्रेरणादाई व्यक्तत्व दिया विभिन्न उदाहरण द्वारा बताया कि परीक्षा से पहले क्या-क्या भय होते हैं। शरीर पर क्या असर होता है और परीक्षा से पहले विद्यार्थी किस तरह तैयारी करें एवं अपनी मानसिक तनाव को कैसे दूर करें।
साध्वी श्री भावनाश्री जी ने पेंसिल कैसे जीवन में प्रेरणा बन सकती हैं इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। साध्वी सुधाकुमारी जी ने कन्याओं के लिए जीवन को चमकाएं गीत प्रस्तुत किया। साध्वी श्री दीप्तियशा जी ने ध्यान का प्रयोग करवाया एवं एकाग्रता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयोग बताएं।
कार्यशाला में दूसरे सत्र में सूरत से समागत आर्टिस्ट रिची जैन ने रंगों के माध्यम से सभी कन्याओं को कन्याओं के भीतर की प्रतिभा को उजागर किया। पालघर, नालासोपारा, विरार, सफाला, मनोर, बोईसर, डहाणू से समागत कन्याओं को विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पालघर से भाग्यश्री बाफना, नालासोपारा से कशिश एवं ग्रुप में ब्लू ग्रुप प्रथम रहा। सभी को पुरस्कृत किया गया। धार्मिक प्रतियोगिता का संयोजन साध्वी श्री दीप्तियशा जी ने किया।
कार्यशाला के प्रायोजक कंचन बेन वर्दीचंद जी चोरडिया परिवार, तरुणा जी बोहरा एवं रिची जी जैन का स्वागत सम्मान किया गया। जिसका संयोजन नरेश जी राठौड़, रंजना जी तलेसरा ने किया। पूरे कार्यशाला का संयोजन साध्वी श्री दीप्तियशा जी एवं निष्ठा श्रीश्रीमाल ने संयुक्त रूप से किया। आभार ज्ञापन कन्या मंडल प्रभारी अनिशा सिंघवी ने किया। कार्यशाला को सफल बनाने में सभा अध्यक्ष चतुर जी तलेसरा, मंत्री दिनेश जी राठौड के साथ महिला मंडल की टीम का विशेष सहयोग रहा। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी योगेश राठौड।

Previous Post

नोटिस का जवाब देने के बजाए आरोप लगाए जा रहे, हिंडनबर्ग पर बुच दंपति का पलटवार

Next Post

मेरी सिर्फ 1 गर्लफ्रेंड है…, जब सलमान खान ने नेशनल टीवी पर लिया था इस एक्ट्रेस का नाम

Next Post
सलमान खान

मेरी सिर्फ 1 गर्लफ्रेंड है..., जब सलमान खान ने नेशनल टीवी पर लिया था इस एक्ट्रेस का नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
  • “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान
  • भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि
  • शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे
  • खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In