• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण

आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण

August 14, 2024
योगी

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान

June 5, 2026
जीडीपी

भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि

June 5, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे

June 5, 2026
खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

June 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण

जैविभा के समण संस्कृति संकाय के दीक्षान्त समारोह का हुआ समापन  

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 14, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
आत्मकल्याण के लिए निवृत्ति की प्रवृत्ति का हो विकास : महातपस्वी महाश्रमण
सूरत:सिल्क सिटि सूरत के वेसु में स्थित भगवान महावीर युनिवर्सिटि परिसर में संयम विहार में चतुर्मास कर रहे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में नित नवीन गतिविधियों और कार्यक्रमों का समायोजन हो रहा है। अनेक उपक्रम भी चलाए जा रहे हैं। बुधवार को प्रातः मंगल प्रवचन से पूर्व युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी चतुर्मास प्रवास स्थल में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जीत ‘महाश्रमण दर्शन म्यूजियम’ में पधारे। आचार्यश्री के श्रीमुख से मंगलपाठ का श्रवण कर महासभा के अध्यक्ष श्री मनसुखलाल सेठिया व चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री संजय सुराणा ने म्यूजियम का लोकार्पण किया। आचार्यश्री ने सम्पूर्ण म्यूजियम का अवलोकन किया। इस म्यूजियम में मोशन सेंसर गेम के द्वारा सत्संस्कार, वर्चुअल रियलटी के माध्यम से महाश्रमण संवाद, ट्रेडमिल के माध्यम से अहिंसा यात्रा का अनुभव, माइन्ड गेम से महाश्रमण आह्वान, प्रोजेक्शन मैपिंग द्वारा महाश्रमण जीवन दर्शन, टच बेस्ड टेक्नोलॉजी द्वारा अहिंसा यात्रा दर्शन, महाप्राण ध्वनि, प्रेक्षाध्यान कक्ष, 180 डिग्री फिल्म आदि अनेक संभाग बने हुए हैं, जो लोगों को जैन धर्म, तेरापंथ धर्मसंघ, आचार्यश्री महाश्रमणजी के जीवन दर्शन कराने वाली है। आचार्यश्री म्यूजियम के अवलोकन के उपरान्त पुनः प्रवास कक्ष में पधारे और कुछ ही समय उपरान्त मंगल प्रवचन हेतु ‘महावीर समवसरण में पधार गए।
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आयारो आगम के माध्यम से पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आदमी के जीवन में अनेक अवस्थाएं होती हैं। बचपन, कैशोर्य, युवावस्था, प्रौढ़ तथा अंतिम अवस्था वृद्धावस्था भी होती है। जिसको पूर्ण जीवन प्राप्त होता है, उसके जीवन में बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक की सभी अवस्थाएं आती हैं। उम्र के हिसाब से आदमी अपने जीवन में भागदौड़, उछल-कूद, परिश्रम, बोझ, भार उठाना आदि-आदि कार्य कर सकता है। एक अवस्था के बाद भागदौड़, उछल-कूद, परिश्रम, भार ढोने आदि की स्थिति नहीं रह जाती। कई-कई आदमी वृद्धावस्था में काफी सक्रिय हो सकते हैं।
आगम में बताया गया कि साधु जीवन में साठ वर्ष की सम्पन्नता के बाद स्थवीर हो जाता है। 70-75 वर्ष की अवस्था आ गयी तो आदमी को संन्यास की ओर आगे बढ़ने का प्रयास होना चाहिए। सभा-संस्थाओं में पद नहीं, संरक्षक, सलाहकर बनकर स्वयं को धर्म-अध्यात्म की साधना में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। कई बार आदमी को बुढ़ापा देखकर चिंताग्रस्त भी हो जाता है। यहां बताया गया कि वृद्धावस्था को देखकर चिंताग्रस्त नहीं, चिंतन से युक्त होना चाहिए। वृद्धावस्था आने के बाद आदमी को अपनी आत्मा के कल्याण के लिए धर्म, ध्यान, साधना, जप, स्वाध्याय आदि करने का प्रयास करना चाहिए। एक सूत्र दिया गया कि जब तक बुढ़ापा पीड़ित न करने लगे, शरीर में कोई बीमारी न लग जाए तथा इन्द्रियां क्षीण न हो जाएं, तब तक आदमी को खूब धर्म का समाचरण कर लेने का प्रयास करना चाहिए। अपने जीवन में धार्मिक-आध्यात्मिक सेवा देने का प्रयास कर लेना चाहिए।
इस अवस्था में खानपान का संयम रहे, धर्म-ध्यान होता रहे, विवेक रहे। आदमी को आत्मकल्याण के लिए इस अवस्था में निवृत्ति की दिशा में आगे बढ़े और धार्मिक प्रवृत्ति को आगे बढ़ाने का प्रयास करे। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने गजसुकुमाल के आख्यान क्रम को आगे बढ़ाया। आज महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में अनेक मासखमण की तपस्या करने वाले तपस्वियों ने अपनी-अपनी तपस्या का प्रत्याख्यान किया।
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में जैन विश्व भारती के समण संस्कृति संकाय के दीक्षान्त समारोह का मंचीय उपक्रम समायोजित हुआ। इस संदर्भ में जैन विश्व भारती के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि कीर्तिकुमारजी, समण संस्कृति संकाय के विभागाध्यक्ष श्री मालचन्द बैंगानी व श्री पुखराज डागा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। जैन विद्या पाठ्यक्रम से जुड़ी महिलाओं ने गीत का संगान किया। आचार्यश्री ने पावन आशीष प्रदान करते हुए कहा कि जैन विश्व भारती का एक भाग समण संस्कृति संकाय है। इसके माध्यम से जैन विद्या के प्रसार का प्रयास किया जा रहा है। जैन विद्या का अच्छा प्रयास होता रहे। अपना अच्छा आध्यात्मिक-धार्मिक विकास होता रहे। इस दौरान जैन विश्व भारती के पदाधिकारियों द्वारा आगम मंथन प्रतियोगिता की पश्न पुस्तिका आचार्यश्री के समक्ष लोकार्पित किया गया।
Previous Post

अमेरिका ने अरुण योगीराज को वीजा देने से किया इनकार

Next Post

‘नफरत, नफरत, नफरत और मिला क्या है मुझे…’, कंगना की ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज

Next Post
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी

'नफरत, नफरत, नफरत और मिला क्या है मुझे…', कंगना की 'इमरजेंसी' का ट्रेलर रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान
  • भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि
  • शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे
  • खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल
  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In