कानपुर: वाराणसी से अहमदाबाद जा रही 19168 साबरमती एक्सप्रेस रात लगभग 2:30 बजे भीमसेन स्टेशन के पास में पटरी से डिरेल हो गई। इसमें किसी भी प्रकार जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है ना ही किसी के घायल होने की सूचना है। ड्राइवर के अनुसार, प्रथम दृष्टया बोल्डर इंजन से टकराया जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त/मुड़ गया। कानपुर सेंट्रल से रेल दुर्घटना ट्रेन को मौके पर रवाना कर दिया गया है। सेंट्रल स्टेशन पर यात्री सुविधा केंद्र खोल दिया गया है।
सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष कुमार त्रिपाठी मैं बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेन के साथ ही मेडिकल यान को भी रवाना कर दिया गया है। साबरमती ट्रेन के बेपटरी होने के मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। घटनास्थल को प्रयागराज मंडल के डीआरएम भी रवाना हो गए हैं।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के सभी इंतजाम किए गए हैं।यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल तथा नियंत्रण कार्यालय में मौजूद है।दुर्घटना राहत गाड़ी भी प्रस्थान कर चुकी है।
रेलवे द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353
कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015
मिर्जापुर 054422200097
इटावा 7525001249
टुंडला 7392959702
अहमदाबाद 07922113977
बनारस सिटी 8303994411
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई डिरेल होने की वजह
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पोस्ट कर बताया कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अमदावाद) का इंजन आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराकर पटरी से उतर गया। साक्ष्य सुरक्षित हैं। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई। यात्रियों के लिए अमदावाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
