• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हेमंत सोरेन

कांग्रेस ने हेमंत सोरेन को बिना शर्त दिया समर्थन

November 25, 2024
मानसरोवर क्षेत्र को बताया महाविदेह तुल्य, क्रोध से बचने का दिया संदेश

मानसरोवर क्षेत्र को बताया महाविदेह तुल्य, क्रोध से बचने का दिया संदेश

June 23, 2026
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 23, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत

June 23, 2026
ममता बनर्जी

टीएमसी संकट गहराया: ममता बनर्जी ने भेजी नई पदाधिकारियों की सूची

June 23, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

कतर गैस प्लांट विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, भारत ने जताया गहरा शोक

June 23, 2026
21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

June 23, 2026
नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

June 23, 2026
तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

June 23, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

राम मंदिर दान विवाद: सीबीआई-ईडी की चुप्पी पर केजरीवाल का सवाल

June 23, 2026
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

June 23, 2026
भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

June 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

“मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

कांग्रेस ने हेमंत सोरेन को बिना शर्त दिया समर्थन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 25, 2024
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
हेमंत सोरेन

File Photo

डेस्क:झारखंड में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की रविवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आयोजित बैठक में नव निर्वाचित विधायकों को बधाई दी गई। जो विधायक या प्रत्याशी जीत नहीं सके, उस पर कहां चूक हो गई, इस पर मंथन करने पर सहमति बनी।

झामुमो को बिना शर्त समर्थन देगी कांग्रेस

बैठक में दो प्रस्तावों पर मुहर लगायी गई। एक तो गठबंधन के घटक दल झामुमो के हेमंत सोरेन को बिना शर्त समर्थन दिया गया। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्रियों के नाम के चयन के लिए आलाकमान को अधिकृत कर दिया गया। कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि नव निर्वाचित विधायकों ने विधायक दल के नेता के लिए अपनी-अपनी बातें रखी हैं। इसको लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया है और उसके लिए आलाकमान को अधिकृत कर दिया गया है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व विधायक दल के नेता और मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना पिछला रिकॉर्ड बरकरार रखा है। हमें और सीटें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन हम जीत नहीं सके। कहां पर चूक हो गई, इसकी समीक्षा की जाएगी। बैठक में सह प्रभारी बेला प्रसाद, विशेष पर्यवेक्षक मल्लू भट्टी विक्रमार्क, तारिक अनवर, कृष्णा अल्लावरु, राजेश ठाकुर समेत नव निर्वाचित विधायक मौजूद थे।

नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू, मंत्रिमंडल गठन की तस्वीर जल्द होगी साफ: हेमंत

राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद कार ड्राइव करते हुए गेट नंबर एक से बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को देख गाड़ी रोकी और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा नई सरकार के गठन का प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत ही राज्यपाल को इस्तीफा देते हुए इन सरकार के गठन को लेकर दावा पेश किया है। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को किया जाएगा। हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल के स्वरूप की तस्वीर पर कहा कि जल्द इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जल्द सरकार का गठन कर लिया जायेगा। कांग्रेस की ओर से कोई दबाव नहीं हैं। हम गठबंधन के साथ हैं।

दिनभर की सियासी हलचल

1. रविवार सुबह साढ़े नौ बजे कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

● पार्टी विधायक दल का नेता और मंत्रियों का चयन करने के अधिकार के लिए केंद्रीय नेतृत्व को अधिकृत करना।

● बिना शर्त झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को इंडिया गठबंधन विधायक दल का नेता चुने जाने पर सहमति।

2. सुबह 11 बजे के आसपास राजद के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक डोरंडा स्थित युवराज पैलेस होटल में हुई। इसमें कई बातों पर सहमति बनी।

● सुरेश पासवान को विधायक दल का नेता चुना गया।

● हेमंत सोरेन को इंडिया गठबंधन विधायक दल का नेता चुने जाने पर सहमति।

3.सुबह 11:30 के आसपास झामुमो के नवनिर्वाचित विधायकों का मुख्यमंत्री आवास आने का सिलसिला शुरू हुआ।

4. दोपहर 2 बजे के करीब हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई।

5. करीब 04 बजे हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा किया।

6. 4:15 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर हेमंत सोरेन राजभवन से बाहर निकले। मीडिया से बातचीत की और बताया कि नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा।

Previous Post

पर्थ टेस्ट: गिलक्रिस्ट और वॉन ने ऑस्ट्रेलियाई रणनीति पर उठाए सवाल

Next Post

पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़: सोशल मीडिया का दुरुपयोग मामलों के नतीजों को प्रभावित कर सकता है

Next Post
चंद्रचूड़

पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़: सोशल मीडिया का दुरुपयोग मामलों के नतीजों को प्रभावित कर सकता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानसरोवर क्षेत्र को बताया महाविदेह तुल्य, क्रोध से बचने का दिया संदेश
  • पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत
  • टीएमसी संकट गहराया: ममता बनर्जी ने भेजी नई पदाधिकारियों की सूची
  • कतर गैस प्लांट विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, भारत ने जताया गहरा शोक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In