• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 23, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत

June 23, 2026
ममता बनर्जी

टीएमसी संकट गहराया: ममता बनर्जी ने भेजी नई पदाधिकारियों की सूची

June 23, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

कतर गैस प्लांट विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, भारत ने जताया गहरा शोक

June 23, 2026
21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

June 23, 2026
नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

June 23, 2026
तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

June 23, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

राम मंदिर दान विवाद: सीबीआई-ईडी की चुप्पी पर केजरीवाल का सवाल

June 23, 2026
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

June 23, 2026
भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

June 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

“मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान

June 23, 2026
Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

June 23, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने और चांदी के दाम गिरे, निवेशकों को झटका

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

गुरुदेव तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर आचार्यश्री ने अर्पित की विनयांजलि

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 23, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

लाडनूं : करीब 37 वर्षों बाद जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के श्रद्धालुओं को योगक्षेम वर्ष का लाभ प्रदान करने वाले तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, महातपस्वी, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मंगलवार को सुधर्मा सभा में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘दयानुकम्पी रहें’ के माध्यम से मंगल पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि साधु के लिए पांच महाव्रतों के पालन की बात बताई गई। प्रथम अहिंसा महाव्रत है। किसी जीव को नहीं मारना, सभी जीवों के प्रति अहिंसा का भाव रखना यह दया की एक परिभाषा है।

आचार्यश्री भिक्षु ने दया के संदर्भ में बताया कि जीव अपने आयुष्य के आधार पर जीवन जीता है, उसमें हम लोगों की कोई दया नहीं है। कोई मर जाए तो उसकी हिंसा के भागीदार भी आदमी नहीं होता। हां, जो जीवों को मारता है, वह हिंसा का भागीदार होता है। नहीं मारना, यह संकल्प कर लेना, भावना प्रकट कर देना, और इसका पालन करने वाला ही दयावान हो सकता है। यही दया भी होती है। पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया होती है। अपनी आत्मा के साथ-साथ सदुपदेश देकर दूसरों की आत्मा को भी पापों से बचा देना भी दया होती है।

आगम में कहा गया है कि साधु को सभी जीवों के प्रति दया का भाव रखने का प्रयास करना चाहिए। दया का अनुकंपन हो तो कितने जीवों की सुरक्षा हो सकती है। साधु को तो दयानुकंपी होना ही चाहिए। साधु को अपनी आत्मा को पाप आचरणों से बचाने का प्रयास करना चाहिए। साधु का हृदय तो मक्खन के समान कोमल होना चाहिए। साधु में दया और अनुकंपा होनी चाहिए। साधु तो अहिंसा का पुजारी होता है। तन, मन, वचन से साधु किसी को दुःख नहीं देता। साधु तो अभयदानी होता है। उसने तो तीन करण तीन योग से सभी प्रकार के हिंसा का परित्यागी होता है। सभी प्राणियों के प्रति दया और अनुकंपा रखने वाला होता है।

कहा गया है कि जो शांत होता है, वह संत होता है। जिसमें उग्रता हो अथवा उसकी शांतता में कमी है तो ऐसा मानना चाहिए कि या तो उसकी संतता में कमी है अथवा वह संत ही नहीं है। साधु का मुख ही प्रसन्नता का घर होता है। साधना करने वाले होते हैं। तपस्या करने वाले और जीव के कल्याण के लिए उनका मार्गदर्शन भी देने वाले होते हैं। साधु कभी कोप नहीं करते। उनमें करुणा की भावना होती है। संत पुरुषों में तो सहज समता का भाव हो।

आज दिनांक के अनुसार परम पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण का दिवस है। आज उनके महाप्रयाण को 29 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। कितनों ने उनकी वत्सलता भी देखी होगी। आज के दिन गुरुदेव तेरापंथ न्यास वाले भवन में पधारे थे। कुछ ऐसी स्थिति बनी, जब गुरुदेव का महाप्रयाण हो गया। वे हमारे धर्मसंघ के इतिहास में सर्वाधिक समय तक आचार्य बने रहने वाले आचार्य थे। सबसे छोटी उम्र में युवाचार्य और आचार्य बने। वे एकमात्र ऐसे आचार्य थे, जिन्होंने अपने आचार्य पद का भी विसर्जन कर दिया था। उनके द्वारा कितने-कितने साधु-साध्वियां दीक्षित हुए। उन्होंने कितनों को शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान कर योग्य बनाया। लगभग 60-61 वर्षों तक आचार्यकाल/गणाधिपति काल हुआ था। वे हम सभी को गुरु के रूप में मिले थे। उन्होंने गंगाशहर में अपना प्रवास किया था। जहां उनका समाधिस्थल भी है। हम उनके द्वारा दिखाए गए सत्पथ पर चलने का प्रयास करें। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं को उत्तरित किया।

दिनांक के अनुसार आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस के संदर्भ में बीकानेर अंचल, जहां गंगाशहर में आचार्यश्री तुलसी का समाधि स्थल ‘नैतिकता का शक्तिपीठ’ के नाम से ख्यापित है। उस क्षेत्र से करीब 2000 श्रद्धालु आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे। उपस्थित श्रद्धालुओं की ओर से श्री गणेश बोथरा आदि ने अपनी अभिव्यक्ति दी। उपस्थित श्रद्धालुओं की ओर से सुधर्मा सभा में ही आचार्यश्री तुलसी के जीवनकाल की महत्त्वपूर्ण चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई थी। कार्यक्रम के उपरान्त आचार्यश्री ने उस चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Previous Post

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत
  • टीएमसी संकट गहराया: ममता बनर्जी ने भेजी नई पदाधिकारियों की सूची
  • कतर गैस प्लांट विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, भारत ने जताया गहरा शोक
  • 21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In