• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
देहरादून ISBT में किशोरी से दरिंदगी, रोडवेज बस के अंदर 5 लोगों ने किया गैंगरेप

देहरादून ISBT में किशोरी से दरिंदगी, रोडवेज बस के अंदर 5 लोगों ने किया गैंगरेप

August 18, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

देहरादून ISBT में किशोरी से दरिंदगी, रोडवेज बस के अंदर 5 लोगों ने किया गैंगरेप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 18, 2024
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
देहरादून ISBT में किशोरी से दरिंदगी, रोडवेज बस के अंदर 5 लोगों ने किया गैंगरेप

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से देहरादून आई पंजाब की एक किशोरी के साथ आईएसबीटी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 13 अगस्त तड़के की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आईएसबीटी परिसर से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पंजाब की रहने वाली किशोरी मुरादाबाद से यूपी रोडवेज की बस में सवार हुई थी। वो 13 अगस्त रात करीब दो बजे आईएसबीटी देहरादून पहुंची। आरोप है कि बस खाली होने के बाद करीब पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को बस से उतारकर आरोपी चले गए। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की हेल्पलाइन टीम को आईएसबीटी के बाहर किशोरी बदहवास हालत में मिली।

कमेटी ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसने आपबीती सुनाई। कमेटी के सदस्य शनिवार रात आईएसबीटी चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने खुद आईएसबीटी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उनके निर्देश पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया।

रोडवेज के काउंटर से कर्मचारी को हिरासत में लिया

दून स्थित आईएसबीटी से शनिवार को पुलिस की टीम कर्मचारी को अपने साथ उठा ले गई। मामले की जानकारी तब मिली, जब मौके पर कैश जमा करने के लिए एक-एक परिचालक पहुंचने लगे, मगर वहां तैनात कर्मचारी गायब था। जानकारी ली तो पता चला कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई है। इसके बाद बड़ी संख्या में ड्राइवर-कंडक्टर आईएसबीटी चौकी पहुंच गए, जहां पता लगा कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में पूछताछ के लिए कर्मचारी को पुलिस चौकी लाई। इसके बाद रोडवेज बस ड्राइवर और कंडक्टर चौकी से लौट आए। हिरासत में लिए कर्मचारी से रात 12 बजे से बाद तक पूछताछ जारी थी।

आज तक नहीं हुई ऐसी वारदात : रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेताओं का कहना था कि गैंगरेप की यह पहली वारदात होगी। अब तक इस तरह की घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

आईएसबीटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों से मिलेगी मदद : आईएसबीटी में सुरक्षा की दृष्टि से एमडीडीए की ओर से कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। ऐसे में इन कैमरों की फुटेज से पुलिस को बड़ी मदद मिल सकती है।

बालिका निकेतन में काउंसलिंग: चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य प्रीति थपलियाल ने बताया कि आईएसबीटी के बाहर हेल्पलाइन टीम को किशोरी बदहवास हालात में मिली थी। यहां से उसे चाइल्ड हेल्पलाइन बूथ ले जाया गया। तब किशोरी रो रही थी। हेल्पलाइन की टीम किशोरी को बालिका निकेतन ले गई। यहां उसने बताया कि उसके साथ गलत किया गया है। काउंसलिंग में किशोरी ने बताया कि वो पंजाब की है। माता-पिता का देहांत हो चुका है। वो दीदी के साथ रहती थी। पर, जीजा और बहन ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वो दिल्ली पहुंची और वहां से मुरादाबाद होकर दून आ गई।

लाल रंग की बस का किया जिक्र : किशोरी ने पूछताछ में बताया कि जिस बस में उसके साथ दरिंदगी की गई, वो लाल रंग की थी। संभवत: उसके साथ दूसरे राज्य की रोडवेज बस में सामूहिक रेप किया गया। लेकिन, यह भी आशंका जताई जा रही कि उसके साथ उत्तराखंड की रोडवेज बस में दुष्कर्म हुआ होगा। दून पुलिस इस मामले में गंभीरता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई वारदात

देहरादून। आईएसबीटी में बस के अंदर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म सामने आने के बाद यहां पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। इस बस अड्डे के मुख्य गेट से सटकर पटेलनगर कोतवाली की आईएसबीटी चौकी है। बस अड्डे पर पूरी रात बसें और यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में किशोरी के साथ तड़के बस में दुष्कर्म होना कई सवाल खड़े कर रहा है। सीओ डालनवाला और पटेलनगर कोतवाल शनिवार रात खबर लिखे जाने तक आईएसबीटी चौकी में मौजूद रहे।

आईएसबीटी के अंदर कहां थे सुरक्षाकर्मी?

आईएसबीटी के अंदर सुरक्षा कर्मी वारदात के वक्त कहां थे? इसकी भी जांच करना अब दून पुलिस के लिए जरूरी होगी। सामूहिक दुष्कर्म के वक्त किशोरी ने विरोध किया होगा तो क्यों कोई उसकी चीख-पुकार नहीं सुन पाया। उधर, वारदात के बाद शनिवार देर रात एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ, पटेलनगर कोतवाल सभी मौके पर पहुंचे।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह, ”किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के संज्ञान में 13 अगस्त को घटना आ गई थी। मामला सामने आते ही टीमों को जांच में लगा दिया गया है। आईएसबीटी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पीड़िता से बात करने का प्रयास किया गया है।”

 

Previous Post

महबूबा का बदला मन, उमर का भी यू टर्न; NC-PDP ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी

Next Post

शिक्षक भर्ती पर CM योगी की बड़ी बैठक आज, सरकार फैसले को लागू करेगी या SC जाएगी?

Next Post
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

शिक्षक भर्ती पर CM योगी की बड़ी बैठक आज, सरकार फैसले को लागू करेगी या SC जाएगी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In