• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
देश में अलकायदा के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश

देश में अलकायदा के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश

August 22, 2024
भारत-दक्षिण अफ्रीका

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

June 21, 2026
“नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

“नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

June 21, 2026
लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

June 21, 2026
भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

June 21, 2026
धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

June 21, 2026
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

देश में अलकायदा के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 22, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
देश में अलकायदा के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश

नई दिल्ली: देश में एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में एटीएस के साथ मिलकर कई शहरों में छापेमारी की। खुफिया इनपुट पर चलाए गए ऑपरेशन में अलकायदा से प्रेरित एक मॉड्यूल (अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट) का खुलासा हुआ। झारखंड, यूपी और राजस्थान से अब तक कुल 14 संदिग्धों को पकड़ा गया है। कई संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

शुरुआती जांच के मुताबिक इस मॉड्यूल का संचालन रांची का डॉ. इश्तियाक कर रहा था। वह देश के विभिन्न इलाकों में बड़ी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में जुटा था। मॉड्यूल के सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

संदिग्धों से पूछताछ के बाद स्पेशल सेल की टीम ने झारखंड और यूपी में छापेमारी की। इस दौरान कुल आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल विभिन्न स्थानों पर पूछताछ चल रही है और नेटवर्क से जुड़े और ज्यादा संदिग्धों के धर-पकड़ होने की उम्मीद है। कई स्थानों पर ऑपरेशन अभी जारी है और वहां से हथियार, गोला-बारूद, जेहादी और आतंकी साहित्य आदि की बरामदगी भी जारी है।

अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के खिलाफ झारखंड में लोहरदगा, हजारीबाग में छापेमारी की गई है। दर्जनों लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। हजारीबाग के पेलावल से दो लोगों को एटीएस टीम ने उठाया है। लोहरदगा जिले और रांची के चान्हो में भी कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी से पहले इल्ताफ भागा, उसके घर से दो हथियार एटीएस के हाथ लगे

लोहरदगा के पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां ने बताया कि एटीएस की टीम लोहरदगा कुडू थाना अंतर्गत कौवाखाप गांव में छापेमारी करने के लिए गई थी। इस दौरान इल्ताफ नामक युवक छापामारी के पहले ही मौके से फरार हो गया। उसके घर से दो हथियार बरामद किए गए हैं। पूरे झारखंड में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लोहरदगा, रांची, हजारीबाग आदि जिलों में छापामारी चल रही है।

लोहरदगा में हथियार के साथ गिरफ्तार

लोहरदगा जिला अंतर्गत कुडू प्रखंड के हेंजला पंचायत के कौवाखाप गांव में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ( एटीएस) ने गुरुवार को सुबह सात बजे के करीब बड़ी कार्रवाई की है। गांव से एक युवक को दो हथियार के साथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। इस संबंध में एटीएस की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी की पुष्टि सीडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने की है, पर वह कुछ बताने से इनकार कर रही हैं कि गिरफ्तार किया गया युवक का किस संगठन से संबंध रहा है अथवा उसका नाम क्या है।

Previous Post

छतरपुर में थाने पर हमला: 45 लोगों पर एफआईआर, हाजी अली का मकान ध्वस्त

Next Post

अयोध्या में मोदी-योगी की तारीफ पर महिला को पति ने जलाया और तीन तलाक दिया

Next Post
अयोध्या में मोदी-योगी की तारीफ पर महिला को पति ने जलाया और तीन तलाक दिया

अयोध्या में मोदी-योगी की तारीफ पर महिला को पति ने जलाया और तीन तलाक दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया
  • “नास्तिक का नींद लेना और आस्तिकों का जागना अच्छा है” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त
  • भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर
  • धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In