• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गुजरात में जारी है आसमानी आफत का कहर, 7 की मौत; 6000 लोग विस्थापित

गुजरात में जारी है आसमानी आफत का कहर, 7 की मौत; 6000 लोग विस्थापित

August 27, 2024
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

April 21, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर गुजरात

गुजरात में जारी है आसमानी आफत का कहर, 7 की मौत; 6000 लोग विस्थापित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 27, 2024
in गुजरात
Reading Time: 1 min read
A A
0
गुजरात में जारी है आसमानी आफत का कहर, 7 की मौत; 6000 लोग विस्थापित

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अभी भी गुजरात के ऊपर गहरा दबाव बना हुआ है। इसकी वजह से अगले दो दिन तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने 29 अगस्त तक राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि इस दौरान हवाएं तेज गति से चलेंगी और मूसलाधार बारिश होंगी। ताजा बुलेटिन में IMD ने कहा है कि गहरा दबाव गुजरात क्षेत्र में पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है जिसके 29 अगस्त की सुबह तक सौराष्ट्र, कच्छ तट और पाकिस्तान के आस-पास के क्षेत्रों और पूर्वोत्तर अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है।

इस मौसमी दशा की वजह से गुजरात के विभिन्न हिस्सों में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। कई शहरों में जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। राज्यभर में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम सात लोगों की जान चली गई है, जबकि करीब छह हजार लोगों को दूसरे स्थानों पर जाकर शरण लेनी पड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश का दौर जारी रहा, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण बांधों और नदियों का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर छह हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में सोमवार को सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गांधीनगर, खेड़ा और वडोदरा जिले में दीवार गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आणंद जिले में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति और बारिश के पानी में डूबने से दो अन्य लोगों की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, पंचमहल, नवसारी, वलसाड, वडोदरा, भरूच, खेड़ा, गांधीनगर, बोटाद और अरावली जिले के प्रशासन ने नदियों और बांधों में जलस्तर बढ़ने तथा निचले इलाकों में बाढ़ आने के बीच सैकड़ों लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पंचमहल में जिला प्रशासन ने लगभग दो हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है, जबकि नवसारी में यह आंकड़ा 1,200, वडोदरा में 1,000 और वलसाड में 800 है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में अब तक औसत वार्षिक बारिश का लगभग 100 फीसदी पानी बरस चुका है। आकड़ों के अनुसार, राज्य के कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात जिले में औसत वार्षिक वर्षा से 100 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को गुजरात के अधिकांश हिस्सों में, जबकि बुधवार और बृहस्पतिवार को सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में बेहद भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, बृहस्पतिवार यानी 29 अगस्त तक राज्यभर में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मोरबी जिले के टंकारा तालुका में मंगलवार सुबह छह बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 347 मिलीमीटर बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है। वहीं, पंचमहल के मोरवा हदफ में 346 मिलीमीटर, खेड़ा के नाडियाद में 327 मिलीमीटर, आणंद के बोरसाद में 318 मिलीमीटर, वडोदरा तालुका में 316 मिलीमीटर और आणंद तालुका में 314 मिलीमीटर पानी बरसा। IMD ने कहा कि मंगलवार को सुबह छह बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 251 तालुका में से कम से कम 24 तालुका में 200 मिलीमीटर से अधिक, जबकि 91 तालुका में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।

मंगलवार को हुई ताजा बारिश से राजकोट शहर के निचले इलाकों, सड़कों और अंडरपास में पानी भर गया। एसईओसी के आंकड़ों से पता चलता है कि अकेले राजकोट शहर में सुबह छह बजे से अगले चार घंटों में 142 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा, सुरेंद्रनगर, खेड़ा और देवभूमि द्वारका में भी सुबह के समय पानी बरसा। राज्य सरकार ने अद्यतन जानकारी देते हुए कहा कि 96 जलाशयों में जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चला गया है और उन्हें लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिन 19 जलाशयों ने पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, उनके संबंध में भी चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से दिल्ली -एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया है। पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। इससे लोगों ने राहत की सांसद ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिन में बारिश होने की भी संभावना है। IMD ने 26 अगस्त को भी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार के लिए ‘यलो’ अलर्ट जारी किया था, जिसमें शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। शहर तरफ से

IMD ने कहा है कि झारखंड और आस-पास के क्षेत्रों में भी एक निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह से झारखंड. पश्चिम बंगाल और ओडिशा के इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि 27 और 28 अगस्त को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, सौराष्ट्र और कच्छ तथा गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। लद्दाख, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी हल्की बारिश संभव है।

Previous Post

PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात, यूक्रेन यात्रा के अनुभव बताए

Next Post

जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए 29 भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, किसे मिला मौका

Next Post

जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए 29 भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, किसे मिला मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In