• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
असम सरकार ने बताया- 1985 से अब तक इतने बांग्लादेशियों को भेजा गया राज्य से वापस

असम सरकार ने बताया- 1985 से अब तक इतने बांग्लादेशियों को भेजा गया राज्य से वापस

August 28, 2024
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

April 21, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

असम सरकार ने बताया- 1985 से अब तक इतने बांग्लादेशियों को भेजा गया राज्य से वापस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 28, 2024
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
असम सरकार ने बताया- 1985 से अब तक इतने बांग्लादेशियों को भेजा गया राज्य से वापस

गुवाहाटी। असम सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बताया है कि असम एकॉर्ड यानी असम समझौते पर दस्तख़त के बाद से पिछले 39 सालों में अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने वाले कुल 30,113 बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया है। 1985 में अवैध रूप से असम में रहने वाले बांग्लादेशी लोगों के खिलाफ छह साल के आंदोलन के बाद असम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे और इसमें यह तय किया गया था कि ऐसे सभी लोगों का पता लगाया जाएगा और उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा। साथ ही इसमें यह भी कहा गया था कि इसके तहत पड़ोसी देश के साथ सीमा को सील करने के सभी प्रयास किए जाएंगे।

असम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद से अब तक कुल 30,113 बांग्लादेशियों को वापस भेजा जा चुका है। इस समझौते के कार्यान्वयन पर कांग्रेस विधायक रेकीबुद्दीन अहमद द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीमा क्षेत्र संरक्षण एवं विकास मंत्री अतुल बोरा ने यह जानकारी विधानसभा में दी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

फरवरी 2020 में असम समझौते के क्लॉज 6 को लागू करने के लिए सिफारिशें करने वाली उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि इसे जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपने की कोशिश की जाएगी। बोरा ने विधानसभा को बताया, “रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद असम सरकार ने कानूनी और संवैधानिक मुद्दों पर विचार करने के लिए तीन मंत्रियों और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के नेताओं की एक उप-समिति का गठन किया गया था। इसकी बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी और जल्द से जल्द केंद्र को रिपोर्ट सौंपने की कोशिश भी की जाएगी।”

1985 में केंद्र, AASU और AAGSP के बीच हुआ था समझौता

असम एकॉर्ड पर 1985 में केंद्र, ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) और ऑल असम गण संग्राम परिषद (AAGSP) के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। इसके बाद राज्य में बाहरियों के खिलाफ छह साल से चल रहा आंदोलन भी खत्म हुआ था। समझौते के क्लॉज 6 में कहा गया है, “असमिया लोगों की सांस्कृतिक, सामाजिक, भाषाई पहचान और विरासत की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए संवैधानिक, कानूनी और प्रशासनिक उपाय किए जाएंगे।” हालांकि तीन दशकों तक यह क्लॉज ठंडे बस्ते में रहा। 2019 में केंद्र सरकार ने जनवरी में एक समिति का गठन किया था। जस्टिस (रिटायर्ड) बिप्लब कुमार सरमा की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय समिति ने अब तक केंद्र को रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

 

Previous Post

जम्मू-कश्मीर में INDIA गठबंधन को झटका, अकेले लड़ने की तैयारी में महबूबा की PDP

Next Post

झाड़-फूंक करने वाले ने कब्रिस्तान में 12 साल की बच्ची से किया रेप

Next Post
मदरसे में मासूम छात्रा से मौलाना ने किया था रेप, 10 साल की सजा

झाड़-फूंक करने वाले ने कब्रिस्तान में 12 साल की बच्ची से किया रेप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In