नई दिल्ली। भारतीय आसमान में उड़ते हुए इंटरनेट कनेक्टिविटी की सीमाएं जल्द ही खत्म हो सकती हैं। दरअसल अभी तक भारत में हवाई जहाजों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहद लिमिटेड है। कुछ ही साल पहले ये सीमित सुविधा दी गई थी, लेकिन अब यह स्थिति बदल सकती है। कैलिफोर्निया स्थित ग्लोबल सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी, Viasat, भारतीय आसमान में इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने की तैयारी में है। भारत के लिए यह एक बड़ा कदम साबित हो सकता है, खासकर तब जब देश इस साल के अंत में अपने सबसे हाई-टेक सैटेलाइट ‘GSAT-20’ को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो यह सैटेलाइट भारतीय आसमान में इंटरनेट सेवाओं को और भी सुलभ और प्रभावी बना सकता है। इस दमदार सैटेलाइट (हाई थ्रूपुट सैटेलाइट) का निर्माण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु द्वारा किया जा रहा है।
एक हाई थ्रूपुट सैटेलाइट एक ऐसा कम्युनिकेशन सैटेलाइट होता है, जो पारंपरिक सैटेलाइट्स की तुलना में बहुत हाई स्पीड पर डेटा भेज सकता है। GSAT-20 का लॉन्च भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है, खासकर उन यात्रियों के लिए जो उड़ान के दौरान इंटरनेट का उपयोग करना चाहते हैं।
इससे न केवल सैटेलाइट आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि क्षमता का पांचवां हिस्सा इन-फ्लाइट इंटरनेट प्रदान करने के लिए आरक्षित किया जा रहा है। रिमोट जगहों को जोड़ना वैश्विक सैटेलाइट कंपनी वायसैट इंक का एक बड़ा उद्देश्य है। इसकी पहले से ही बड़ी उपस्थिति है क्योंकि यह भारतीय सशस्त्र बलों को भी विश्वसनीय कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
हालांकि, भारत में एक बड़ी कमी इन-फ्लाइट इंटरनेट की है। वायसैट और इसरो इस कमी को पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं। सैटेलाइट संचार में वैश्विक दिग्गज माने जाने वाले वायसैट के चेयरमैन और सीईओ मार्क डंकबर्ग ने एनडीटीवी से कहा, “इसरो का जीसैट-20 सैटेलाइट इन-फ्लाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी देने में मदद करेगा और वायसैट इस मुनाफे वाले संयोजन में सहयोग करना चाहता है।” विमान के टेक-ऑफ करने के बाद घरेलू उड़ानों में इंटरनेट की सुविधा नहीं होती। भारत आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही इंटरनेट की सुविधा बंद कर देती हैं। इसे “भारत में इंटरनेट की बड़ी कमी” कहा जाता है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

