• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पोलियो अभियान को लेकर ‘युद्धविराम’ पर माने इजरायल और हमास, 3 दिन नहीं होगा हमला

पोलियो अभियान को लेकर ‘युद्धविराम’ पर माने इजरायल और हमास, 3 दिन नहीं होगा हमला

August 30, 2024
आईसीसी से बड़ा कोई देश नहीं” : टी20 विश्व कप के बाद जय शाह का बड़ा बयान

आईसीसी की नई पहल: महिला खिलाड़ियों के लिए मातृत्व के बाद वापसी की गाइडलाइन जारी

June 23, 2026
बॉबी देओल

‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ पर सवाल सुन बॉबी देओल का रिएक्शन—“यह कौन-सा शो है?”

June 23, 2026
विक्रम भट्ट का खुलासा: जेल के बाद बदल गए रिश्ते, कई दोस्तों ने तोड़ी बातचीत

“यह तो मेरी ही फिल्म है”—हॉलीवुड फिल्म देखकर भावुक हुए विक्रम भट्ट

June 23, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें, कई बैंकों में 8% से अधिक रिटर्न का मौका

June 23, 2026
इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

June 23, 2026
आईपीओ

एडविट ज्वेल्स आईपीओ: निवेशकों के लिए खुला नया अवसर, बाजार में लिस्टिंग की तैयारी

June 23, 2026
टोफू की स्वादिष्ट सब्ज़ी: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम

टोफू की स्वादिष्ट सब्ज़ी: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम

June 23, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

बड़े मंगल और सेवा का धर्म: भंडारे से आगे की यात्रा

June 23, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 23 जून 2026

June 23, 2026
कतर त्रासदी: गैस प्लांट विस्फोट में 13 की जान गई, राहत कार्य जारी

कतर त्रासदी: गैस प्लांट विस्फोट में 13 की जान गई, राहत कार्य जारी

June 22, 2026
लखनऊ हादसा: आग ने छीनी 15 जिंदगियां, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ हादसा: आग ने छीनी 15 जिंदगियां, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

June 22, 2026
प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म; बरसे संजय राउत

प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म; बरसे संजय राउत

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

पोलियो अभियान को लेकर ‘युद्धविराम’ पर माने इजरायल और हमास, 3 दिन नहीं होगा हमला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 30, 2024
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पोलियो अभियान को लेकर ‘युद्धविराम’ पर माने इजरायल और हमास, 3 दिन नहीं होगा हमला

इजरायल और हमास पोलियो टीकाकरण अभियान के लिए गाजा पट्टी में लड़ाई को तीन अलग-अलग क्षेत्रों में, तीन दिनों के लिए रोकने पर सहमत हुए हैं। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। वेस्ट बैंक और गाजा के डब्ल्यूएचओ कार्यालय के प्रमुख रिक पीपरकोर्न ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि गाजा में पोलियो टीकाकरण अभियान एक सितंबर से शुरू होगा।

पीपरकोर्न के अनुसार, समझौता स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच होने के लिए है, जो मध्य गाजा में लड़ाई में तीन दिन के विराम के साथ शुरू होगा, फिर दक्षिणी गाजा में एक और तीन दिवसीय विराम और उसके बाद उत्तरी गाजा में तीन दिवसीय विराम। यह अभियान लगभग 6,40,000 बच्चों को लक्षित करता है, जिसमें जन्म से लेकर 10 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को टीके की दो खुराक दी जाती है। गाजा पट्टी में इस महीने की शुरुआत में 25 वर्षों में पोलियोवायरस संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया।

पोलियो एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह मुख्य रूप से मल-मौखिक मार्ग के माध्यम से व्यक्ति-से-व्यक्ति में फैलता है या सामान्यतः दूषित पानी या भोजन के माध्यम से।

WHO के डिप्टी डायरेक्टर माइकल रायन ने कहा, हम चाहते हैं कि पोलियो अभियान को लेकर जो भी समझौता किया या है उसका दोनों ही पक्ष पालन करें। अंतररीष्ट्रीय स्तर पर पोलियो को फैलने से रोकने के लिए 90 फीसदी कवरेज जरूरी है। उन्होंने कहा कि गाजा में NoPV2 की 12.6 करोड़ डोज दी गई हैं । वहीं 4 लाख डोज फइर पहुंची हैं। कार्यकर्ता घर-घार जाकर पोलियों ड्रॉप की दो बूंद पिलाएंगे। ऐसे में युद्धविराम बहुत जरूरी है।

इजरायल में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि डब्लूएचओ और यूनीसेफ के साथ मिलकर गाजा पट्टी में पोलियो अभियान चलाने में इजरायल पूरी मदद करेगा। हमास ने भी मुद्दे को मानवीय बताकर समर्थन करने की बात कही है। यूएस और यूरोपियन यूनियन ने भी गाजा में पोलियो को लेकर चिंता जताई थी। यहां 25 साल बाद पोलियो का पहला केस पाया गया था। 10 महीने के एक बच्चे में पोलियो के लक्षण देखे गए थे।

Previous Post

आज BJP में शामिल होंगे चंपाई सोरेन, अब कोल्हान में कौन संभालेगा JMM का मोर्चा

Next Post

मुंबई में नाबालिग ने दूधवाले पर चढ़ा दी एसयूवी, मौत

Next Post
मुंबई में नाबालिग ने दूधवाले पर चढ़ा दी एसयूवी

मुंबई में नाबालिग ने दूधवाले पर चढ़ा दी एसयूवी, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आईसीसी की नई पहल: महिला खिलाड़ियों के लिए मातृत्व के बाद वापसी की गाइडलाइन जारी
  • ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ पर सवाल सुन बॉबी देओल का रिएक्शन—“यह कौन-सा शो है?”
  • “यह तो मेरी ही फिल्म है”—हॉलीवुड फिल्म देखकर भावुक हुए विक्रम भट्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें, कई बैंकों में 8% से अधिक रिटर्न का मौका
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In