• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 9 उम्मीदवारों का ऐलान

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 9 उम्मीदवारों का ऐलान

September 9, 2024
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 9 उम्मीदवारों का ऐलान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 9, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 9 उम्मीदवारों का ऐलान

File Photo

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए ​बृजेंद्र सिंह को उचाना से टिकट दिया गया है। तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम से बलराम दांगी, बादशाहपुर से वर्धन यादव, गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, टोहाना से परमवी सिंह, थानेसर से अशोक अरोड़ा को टिकट दिया गया है। अब तक कांग्रेस ने दो सूची में कुल 41 कैंडिडेट्स घोषित कर दिए हैं।

बता दें कि बृजेंद्र सिंह हिसार से बीजेपी से सांसद थे, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में आ गए थे। अब उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है। बृजेंद्र सिंह का उचाना कलां में दुष्यंत चौटाला के साथ मुकाबला होगा। इसके अलावा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को गन्नौर विधानसभा से टिकट मिला है।

असंतोष के डर से फूंक-फूंक कर कदम रख रही कांग्रेस

कांग्रेस रणनीति के तहत उन क्षेत्रों से प्रत्याशी घोषित कर रही है, जहां पर असंतोष होने की आशंका कम है। इस सूची में पंचकूला और कैथल का नाम नहीं है। कैथल में संशय बना हुआ है कि रणदीप सुरजेवाला चुनाव लड़ेंगे या उनके बेटे को कांग्रेस टिकट देगी। वहीं, पंचकूला में पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन को लेकर भी यही स्थिति बनी हुई है क्योंकि दूसरी सूची में भी पंचकूला के प्रत्याशी का नाम नहीं है।

अब तक 41 उम्मीदवारों का किया ऐलान

इससे पहले कांग्रेस ने कुछ दिन पहले ही अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद एक और नाम का ऐलान किया गया था। इस तरह अब तक हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस 41 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पहली लिस्ट में पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई सीट कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा, पहली सूची में सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, लाडवा से मेवा सिंह, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह आदि जैसे नाम शामिल थे।

पांच अक्टूबर को एक फेज में होगी वोटिंग

कांग्रेस के अलावा बीजेपी भी हरियाणा में अपने 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। उस लिस्ट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अनिल विज आदि के नाम थे। लिस्ट के बाद बीजेपी को अपने नेताओं से नाराजगी भी झेलनी पड़ी। कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में पांच अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। पहले मतदान की तारीख एक अक्टूबर थी, लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने उसे बदलकर पांच अक्टूबर कर दिया। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजों का ऐलान आठ अक्टूबर को होगा।

Previous Post

वीडी शर्मा पर ‘अभद्र’ टिप्पणी के लिए दिग्विजय सिंह पर दर्ज हो FIR, भाजपा की मांग

Next Post

जवाहर के इस्तीफे से TMC में हड़कंप, खुद ममता मनाने में जुटीं; मिलाया फोन

Next Post
जवाहर के इस्तीफे से TMC में हड़कंप, खुद ममता मनाने में जुटीं; मिलाया फोन

जवाहर के इस्तीफे से TMC में हड़कंप, खुद ममता मनाने में जुटीं; मिलाया फोन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In