• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जवाहर के इस्तीफे से TMC में हड़कंप, खुद ममता मनाने में जुटीं; मिलाया फोन

जवाहर के इस्तीफे से TMC में हड़कंप, खुद ममता मनाने में जुटीं; मिलाया फोन

September 9, 2024
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

June 3, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

जवाहर के इस्तीफे से TMC में हड़कंप, खुद ममता मनाने में जुटीं; मिलाया फोन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 9, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जवाहर के इस्तीफे से TMC में हड़कंप, खुद ममता मनाने में जुटीं; मिलाया फोन

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार के इस्तीफे से पार्टी में हलचल नजर आ रही है। खबरें हैं कि पार्टी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद सरकार से संपर्क साधा है और इस्तीफे पर विचार करने के लिए कहा है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच बातचीत को लेकर टीएमसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। सांसद ने आरजी कर मामले पर राज्य सरकार के रवैये से नाराज होकर पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल सीएम बनर्जी ने जवाहर सरकार को कॉल किया था और फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सरकार 11 सितंबर को राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे और राज्यसभा सचिवालय में इस्तीफा सौंप देंगे। आरजी कर कॉलेज और अस्पताल के सेमीनार हॉल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी, जिनकी बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

क्या बोले जवाहर सरकार

रविवार को सीएम बनर्जी को पत्र लिखकर सरकार ने राजनीति और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की बात कही है। उन्होंने आरजी कर अस्पताल की चिकित्सक से कथित बलात्कार व उसकी हत्या के मामले में राज्य सरकार की तरफ से उठाए गए कदम को ‘अपर्याप्त और काफी देर से उठाया गया’ बताया है। पत्र में, जवाहर सरकार ने कहा कि राज्य सरकार से उनका ‘मोहभंग’ हो गया है, क्योंकि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और नेताओं के एक वर्ग के बल प्रयोग की रणनीति के प्रति ‘बिल्कुल भी चिंतित नहीं’ है।

पहले भी थी इस्तीफा देने की तैयारी

सरकार ने कहा कि तृणमूल में शामिल होने के एक साल बाद 2022 में, वह पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ भ्रष्टाचार के ‘खुले सबूत’ देखकर ‘काफी हैरान’ रह गए।

उन्होंने कहा, ‘मैंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि पार्टी और (राज्य) सरकार को भ्रष्टाचार से निपटना चाहिए, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझे ही घेर लिया। मैंने तब इस्तीफा नहीं दिया क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि आप (ममता बनर्जी) ‘कट मनी’ और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना सार्वजनिक अभियान जारी रखेंगी, जिसे आपने एक साल पहले शुरू किया था।’

पूर्व नौकरशाह ने कहा कि उन्हें उनके शुभचिंतकों ने सांसद बने रहने के लिए मनाया, ताकि वह ‘ऐसे शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रख सकें जो भारतीय लोकतंत्र और नागरिक स्वतंत्रता के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है।’

Previous Post

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 9 उम्मीदवारों का ऐलान

Next Post

बसपा मंडलीय कमेटी में मुस्लिमों को तरजीह, उपचुनाव से पहले मायावती की नई रणनीति

Next Post
मायावती

बसपा मंडलीय कमेटी में मुस्लिमों को तरजीह, उपचुनाव से पहले मायावती की नई रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
  • चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट
  • दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार
  • दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In