• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महंगाई के चलते टल सकता है जीएसटी दरों का विलय

GST पर सरकार का बयान, इन सभी प्रोडक्ट्स पर 28% का टैक्स

July 5, 2022
हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’

हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’

July 12, 2026
प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित

प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित

July 12, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी टेनिस कोच को अदालत ने किया बरी

July 12, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव

July 12, 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो

July 12, 2026
नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

July 12, 2026
ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

July 12, 2026
जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

July 12, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी

July 12, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कानपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पति-पत्नी ने सेल्फॉस खाकर दी जान

July 12, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

July 12, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

GST पर सरकार का बयान, इन सभी प्रोडक्ट्स पर 28% का टैक्स

जानें फ्यूल को लेकर क्या है योजना?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 5, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
महंगाई के चलते टल सकता है जीएसटी दरों का विलय
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

नई दिल्ली:माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी (GST) को लेकर सरकार की तरह से अहम जानकारी दी गई है। रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने सोमवार को कहा कि सरकार की विलासिता या लग्जरी वाले प्रोडक्ट्स पर 28 प्रतिशत की जीएसटी दर को ही कायम रखने की मंशा है। वहीं, टैक्स  की तीन अन्य कैटेगरी को दो कैटेगरी में बदलने पर चर्चा की जा सकती है।

बजाज ने क्या कहा?
बजाज ने यहां उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा कि जीएसटी की दरों को युक्तिसंगत बनाने की जीएसटी काउंसिल की कवायद टैक्स सिस्टम के पांच साल बाद रिव्यू का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नीति-निर्माताओं को टैक्स दरें 15.5 प्रतिशत के राजस्व-तटस्थ स्तर तक ले जाने की कोई उत्कंठा नहीं है।

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगेगा या नहीं?
पेट्रोल-डीजल समेत अन्य पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग पर उन्होंने कहा कि फ्यूल पर लगने वाला टैक्स केंद्र एवं राज्य सरकारों के रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा होता है लिहाजा इसे लेकर कुछ आशंकाएं भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसके लिए कुछ वक्त इंतजार करना होगा।’’
बजाज ने कहा, ‘‘जहां तक जीएसटी के कर ढांचे का सवाल है तो पांच, 12, 18 और 28 प्रतिशत की दरों में से हमें 28 प्रतिशत की दर बरकरार रखनी होगी। एक विकासशील एवं आय असमानता वाली अर्थव्यवस्था में कुछ ऐसे लग्जरी उत्पाद होते हैं जिन पर ऊंची कर दर लगाए जाने की जरूरत है।’’

टैक्स दरों में हो सकता है बदलाव
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि अन्य तीन टैक्स दरों को हम दो दरों में समायोजित कर सकते हैं। इस तरह हम यह देख सकते हैं कि देश किस तरह आगे बढ़ता है और क्या इन दरों को कम कर सिर्फ एक दर पर लाया जा सकता है या नहीं। यह एक बहुत बड़ी चुनौती है।’’

वर्तमान में जीएसटी के चार दरें हैं
जीएसटी सिस्टम के तहत टैक्स की चार दरें हैं। इनमें जरूरत वाली चीजों पर पांच प्रतिशत की निम्नतम दर से कर लगता है। वहीं विलासिता वाली वस्तुओं पर अधिकतम 28 फीसदी की दर से कर लगता है। इस कर की दो अन्य दरें 12 एवं 18 प्रतिशत हैं। इसके अलावा सोना, आभूषण एवं रत्नों के लिए तीन प्रतिशत की एक विशेष दर रखी गई है जबकि तराशे हुए हीरों पर 1.5 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है।

इन वस्तुओं को लेकर चर्चा 
जीएसटी परिषद ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में एक मंत्री समूह बनाया है जो कर दरों को युक्तिसंगत बनाने पर गौर कर रहा है। मंत्री समूह को अंतिम रिपोर्ट देने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। राजस्व सचिव ने कहा कि जीएसटी प्रणाली के लागू होने के पांच साल बाद अब आत्मावलोकन का समय है ताकि यह देखा जा सके कि जीएसटी दर ढांचा किस तरह विकसित हुआ है। इस दौरान इसपर भी गौर किया जाना चाहिए कि दरों की संख्या में कटौती करने की जरूरत है या नहीं। इसके अलावा किन उत्पादों पर अधिक कर लगाया जाना चाहिए और किन उत्पादों को निचले स्लैब में रखना चाहिए।
बजाज ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि नीति-निर्माता के तौर पर हम और राज्य सरकारें इस समय जीएसटी को इसी नजरिये से देख रहे हैं। हम इसे राजस्व तटस्थ दर 15.5 फीसदी के करीब ले जाने के लिए कुछ उत्पादों की दरें बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।’’

Previous Post

कोई भी होटल या रेस्टोरेंट जबरदस्ती नहीं ले सकता सर्विस चार्ज, ग्राहक ऐसे कर सकते हैं शिकायत

Next Post

कब से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा

Next Post
कांवड़ यात्रा पर उत्तराखंड सरकार का फैसला, कांवड़ियाें पर बरसेंगे फूल-होगा भव्य स्वागत

कब से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’
  • प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी टेनिस कोच को अदालत ने किया बरी
  • इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव
  • पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In