देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है लिहाजा खरीदारों को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर ही खरीदने पड़ रहे हैं। सरकार उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही सिर्फ एलपीजी सब्सिडी दे रही है।
पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर का रेट 809 रुपये से बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर के रेट में इससे पहले 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी (LPG)सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर के रेट दिल्ली में 899.50 रुपये पर टिके थे।
कब-कब कितना बढ़ा गैस का दाम
- 21 जुलाई, 2021- 25 रुपये
- अगस्त, 2021- ₹25
- सितम्बर, 2021- ₹25
- अक्टूबर, 2021- ₹15
- 22 मार्च 2022- ₹50
- मई, 2022- ₹50
- मई, 2022- ₹3.50
- जुलाई, 2022- ₹50













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
