• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बुमराह

बुमराह ने पर्थ में मारा रिकॉर्डतोड़ ‘पंजा’

November 23, 2024
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता

June 28, 2026
राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

June 28, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

June 28, 2026
अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई

June 28, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज जलसंधि से निर्बाध गुजर रहा भारतीय व्यापार, 72 घंटों में 9 जहाज सुरक्षित पार

June 28, 2026
कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला

कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला

June 28, 2026
कैलास मानसरोवर

कैलाश यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेज रखें तैयार, विदेश मंत्रालय की अपील

June 28, 2026
250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका का नया पासपोर्ट, ट्रंप की तस्वीर बनी खास आकर्षण

250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका का नया पासपोर्ट, ट्रंप की तस्वीर बनी खास आकर्षण

June 28, 2026
भारत ने रचा इतिहास: दुनिया का पहला न्यूक्लियर-आधारित हाइड्रोजन हब लॉन्च

परमाणु ऊर्जा से हरित भविष्य तक: भारत की निर्णायक वैज्ञानिक छलांग

June 28, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

मानसून का बड़ा असर: देशभर में बारिश और गर्मी का मिला-जुला दौर

June 28, 2026
फडणवीस

टीईटी पेपर लीक: सीएम फडणवीस सख्त, बोले– किसी को बख्शा नहीं जाएगा; SIT जांच शुरू

June 28, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी का आरोप— पेपर लीक से युवाओं के सपनों पर प्रहार

June 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

बुमराह ने पर्थ में मारा रिकॉर्डतोड़ ‘पंजा’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 23, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
बुमराह

स्पोर्ट्स डेस्क:धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में गर्दा काट दिया है। कार्यवाहक कप्तान बुमराह ने पर्थ में भारत द्वारा पहली पारी में 150 रन बनाने के बाद रिकॉर्डतोड़ पंजा मारा। उन्होंने मैच के पहले दिन डेब्यूटेंट नाथन मैकस्वीनी (10), उस्मान ख्वाजा (8), स्टीव स्मिथ (0) और पैट कमिंस (3) का शिकार किया। वहीं, बुमराह ने शनिवार को दूसरे दिन एलेक्स कैरी (21) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया और पांच विकेट हॉल कंप्लीट किया। उन्होंने इसी के साथ एक खास लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव को पछाड़ दिया। उन्होंने पूर्व पेसर जवागल श्रीनाथ से भी आगे निकलने का कारनामा किया।

दरअसल, बुमराह सेना (SENA) देशों में टेस्ट में सबसे कम पारियों में सबसे अधिक फाइफर लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सेना में 51 पारियों में सातवीं बार यह कमाल किया है। वहीं, कपिल ने 62 पारियों में सात बार पांच विकेट हॉल लिए। बुमराह सेना में टेस्ट में सर्वाधिक फाइफर लेने वाले एशियाई गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम हैं, जिन्होंने यहां 11 फाइफर लिए। दूसरे नंबर पर मुथैया मुरलीधरन (10) हैं। बता दें कि SENA में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं।

SENA में एशियाई गेंदबाजों द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट फाइफर

11 – वसीम अकरम (पाकिस्तान)

10 – मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)

8 – इमरान खान (पाकिस्तान)

7 – जसप्रीत बुमराह (भारत)*

7 – कपिल देव (भारत)

बुमराह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 11वीं बार फाइफर लिया। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और ईशांत शर्मा ने भी 11-11 मर्तबा पांच विकेट हॉल लिए। श्रीनाथ और एरापल्ली प्रसन्ना ने 10-10 बार करियर में फाइफर हासिल किया। इस सूची में टॉप पर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने 37 बार यह कमाल किया है। अश्विन पर्थ में नहीं खेल रहे हैं। पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (35) दूसरे और हरभजन सिंह (25) तीसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले भारतीय बॉलर

37- रविचंद्रन अश्विन

35- अनिल कुंबले

25- हरभजन सिंह

23- कपिल देव

16- भगवत चंद्रशेखर

15- रविंद्र जडेजा

14- बिशन सिंह बेदी

12- सुभाष गुप्ते

11- जसप्रीत बुमराह

11- जहीर खान

11- ईशांत शर्मा

Previous Post

आप ने पंजाब में अमन अरोड़ा को बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

Next Post

संजय राउत का बड़ा आरोप: जनता का मैंडेट नहीं

Next Post
संजय राउत

संजय राउत का बड़ा आरोप: जनता का मैंडेट नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता
  • राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार
  • मुंबई मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार
  • अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई
  • होर्मुज जलसंधि से निर्बाध गुजर रहा भारतीय व्यापार, 72 घंटों में 9 जहाज सुरक्षित पार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In