• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन: छात्रों को अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स की सुविधा

November 26, 2024
लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

June 21, 2026
भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

June 21, 2026
धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

June 21, 2026
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल नहीं वसूला जाएगा, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

June 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

मुस्लिम स्थलों पर बयान से बढ़ा विवाद, भारत ने जरदारी को लगाई फटकार

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन: छात्रों को अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स की सुविधा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 26, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को अहम फैसले लिए। इसमें किसानों के लिए प्राकृतिक खेती के लिए राष्ट्रीय मिशन, पैन 2.0 परियोजना और छात्रों के लिए वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन शामिल है। सोमवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन एक अग्रणी फैसला है। 2481 करोड़ रुपए के बजट में यह मिशन देशभर के 1 करोड़ किसानों को कवर करेगा। वहीं, वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना लागू होने से छात्रों को बड़ी मदद मिलेगी।

केंद्र की मोदी सरकार ने सोमवार को 2,481 करोड़ रुपये के बजट के साथ देश भर के एक करोड़ किसानों के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मिशन की घोषणा की। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले का उद्देश्य टिकाऊ खेती के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है।

वैष्णव ने कहा, “मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने और रसायन मुक्त भोजन के साथ लोगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने की जरूरत है, इसलिए प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन एक अग्रणी निर्णय है।” उन्होंने कहा कि 2019-20 और 2022-23 में सफल प्रयोगों के बाद प्राकृतिक खेती को मिशन मोड पर बढ़ावा दिया जाएगा। वर्तमान में, पूरे देश में लगभग 10 लाख हेक्टेयर भूमि प्राकृतिक खेती के अंतर्गत है।

वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन
मोदी सरकार ने छात्रों के लिए वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना लागू करने का निर्णय लिया। वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन में कुल 30 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय जर्नल प्रकाशकों को शामिल किया गया है। इस योजना का उद्देश्य केंद्र सरकार, राज्य सरकारों तथा केंद्र सरकार के अनुसंधान एवं विकास संस्थानों द्वारा सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय विद्वानों के शोध लेखों और पत्रिका प्रकाशनों तक पहुंच प्रदान करना है।

पैन 2.0 परियोजना को मंजूरी
मोदी सरकार ने 1,435 करोड़ रुपये की ‘पैन 2.0’ परियोजना शुरू करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य स्थायी खाता संख्या (पैन) को सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणालियों के लिए ‘सामान्य कारोबारी पहचानकर्ता’ बनाना है।

यह परियोजना करदाता पंजीकरण सेवाओं के प्रौद्योगिकी-संचालित रूपांतरण को सक्षम बनाती है। इसका उद्देश्य बेहतर गुणवत्ता के साथ पहुंच में आसानी और सेवा का त्वरित वितरण है। पैन 2.0 परियोजना के अन्य लाभ में आंकड़ों का एकल स्रोत और उनमें एकरूपता; पर्यावरण-अनुकूल प्रक्रियाएं और लागत अनुकूलन और अधिक चपलता के लिए बुनियादी ढांचे की सुरक्षा एवं अनुकूलन शामिल हैं।

Previous Post

भूल भुलैया 3 ने छुआ 400 करोड़ का आंकड़ा

Next Post

स्कूल की लड़की के रेप का आरोपी नाबालिग मगर वयस्क की तरह चलेगा केस:हाई कोर्ट

Next Post
बॉम्बे हाई कोर्ट

स्कूल की लड़की के रेप का आरोपी नाबालिग मगर वयस्क की तरह चलेगा केस:हाई कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त
  • भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर
  • धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण
  • बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
  • 23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In