• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उद्धव ठाकरे

एमवीए की हार के लिए कांग्रेस का अति आत्मविश्वास जिम्मेदार: उद्धव सेना

November 29, 2024
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा

May 15, 2026
भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

May 15, 2026
ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

एमवीए की हार के लिए कांग्रेस का अति आत्मविश्वास जिम्मेदार: उद्धव सेना

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 29, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
उद्धव ठाकरे

File Photo

मुंबई:हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की करारी हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के ‘अति आत्मविश्वास’ (ओवरकॉन्फिडेंस) और सीट-बंटवारे के दौरान ‘घमंडपूर्ण रवैये’ को एमवीए गठबंधन की हार का मुख्य कारण बताया।

भाजपा-नेतृत्व वाली महायुति ने 288 में से 230 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना वाले एमवीए गठबंधन ने केवल 46 सीटें ही जीतीं। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि महाविकास अघाड़ी को उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करना चाहिए था। उन्होंने कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, “वे रिजल्ट आने से पहले ही सूट और टाई पहनने की तैयारी में थे।”

दानवे ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, “लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस महाराष्ट्र में अति आत्मविश्वास से भरी हुई थी, जैसा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी देखा गया। सीट-बंटवारे के दौरान उनका रवैया हमें नुकसान पहुंचा गया। अगर उद्धव जी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया होता, तो परिणाम अलग होते।”

सीट बंटवारे और प्रदर्शन में मतभेद

पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने एमवीए सहयोगियों के बीच सबसे अधिक 13 सीटें जीती थीं, जिसके कारण उसने विधानसभा चुनावों में अधिक सीटें मांगने का दबाव बनाया। इस दौरान गठबंधन के भीतर मतभेद की खबरें भी सामने आईं। कांग्रेस ने 103 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन सिर्फ 16 पर जीत हासिल की। शिवसेना (यूबीटी) ने 89 सीटों पर चुनाव लड़ा और 20 सीटें जीतीं, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी ने 87 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए केवल 10 सीटें जीतीं।

दानवे ने यह भी संकेत दिया कि शिवसेना (यूबीटी) के कुछ उम्मीदवारों ने संगठनात्मक ढांचे में सुधार की जरूरत की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब खुद को मजबूत करने और भविष्य में सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

एकनाथ शिंदे पर भी साधा निशाना

दानवे ने पूर्व शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “बीजेपी के पास हर राज्य में कई ‘शिंदे’ हैं, जिन्हें वह इस्तेमाल कर फेंक देती है।” भाजपा-नेतृत्व वाली महायुति में अब मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा हो रही है। भाजपा ने सबसे अधिक 132 सीटें जीती हैं, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने क्रमशः 57 और 41 सीटें हासिल की हैं। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, बुधवार को एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करेंगे।

Previous Post

अगर वहां शिव मंदिर है तो प्राण प्रतिष्ठा होगी… बाबा बागेश्वर

Next Post

चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर शेख हसीना का कड़ा बयान

Next Post
शेख हसीना

चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर शेख हसीना का कड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार
  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक
  • नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें
  • खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In