• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को दी सख्त चेतावनी

November 28, 2024
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को दी सख्त चेतावनी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 28, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुप्रीम कोर्ट

File Photo

डेस्क:यूपी पुलिस के काम करने और केस को निपटाने के तरीके पर सुप्रीम कोर्ट भड़क गया। यूपी पुलिस को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अगर याचिकाकर्ता को छुआ गया तो ऐसा आदेश पारित करेंगे कि डीजीपी को जिंदगी भर याद रहेगा। कोर्ट ने कहा, यूपी पुलिस सत्ता का आनंद ले रही है, उसे संवेदनशील बनाने की जरूरत है। यूपी पुलिस खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर रही है। गैंगस्टर अनुराग दुबे की गिरफ्तारी से पहले जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां ने यह टिप्पणी की।

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यूपी पुलिस ‘खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि तथ्यों से जाहिर है कि याचिकाकर्ता दुबे पुलिस के समक्ष जांच में शामिल होने के लिए इसलिए पेश नहीं हो रहे हैं क्यों कि उसे डर है कि उसके खिलाफ कोई अन्य मामला भी दर्ज कर लिया जाएगा। पीठ ने कहा कि ‘याचिकाकर्ता दुबे को पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुआ क्योंकि उसे पता है कि आप (यूपी पुलिस) एक और झूठा मामला दर्ज करेंगे और उसे वहां गिरफ्तार कर लेंगे। जस्टिस कांत ने यूपी पुलिस के वकील से कहा कि आप अपने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को बता सकते हैं कि जैसे ही याचिकाकर्ता दुबे को छुआ जाएगा, हम ऐसा कठोर आदेश पारित करेंगे कि उन्हें पूरी जिंदगी याद रहेगा।

पीठ ने कहा कि हर बार आप उसके खिलाफ एक नई एफआईआर लेकर आते हैं। अभियोजन पक्ष कितने मामलों को बरकरार रख सकता है? जमीन हड़पने का आरोप लगाना बहुत आसान है। उन्होंने यूपी पुलिस से सवाल किया कि कोई व्यक्ति जिसने पंजीकृत बिक्री विलेख द्वारा खरीदा है, आप उसे जमीन हड़पने वाला कहते हैं, यह दीवानी विवाद है या आपराधिक? हम केवल यह बता रहे हैं कि आपकी पुलिस किस खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर रही है और वे इसका आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौन सत्ता से चूकना चाहेगा? अब आप दीवानी न्यायालय की शक्ति ग्रहण कर रहे हैं, इसलिए आप इसका आनंद ले रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने यह तल्ख टिप्पणी तब की जब, यूपी पुलिस की ओर से अधिवक्ता राणा मुखर्जी ने इस अदालत के पिछले आदेश के बाद, याचिकाकर्ता को नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह जांच अधिकारी के सामने पेश होने के बजाय एक हलफनामा भेजा। इस पर जस्टिस कांत ने कहा कि शायद याचिकाकर्ता इस डर में जी रहा है कि यूपी पुलिस उसके खिलाफ एक और झूठा मामला दर्ज कर देगी। इसके बाद पीठ ने आदेश दिया कि याचिकाकर्ता जांच अधिकारी द्वारा उसके मोबाइल फोन पर भेजे गए किसी भी नोटिस का पालन करे। साथ ही कहा कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बगैर पुलिस याचिकाकर्ता दुबे को हिरासत में नहीं लेगी।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 323, 386, 447, 504 और 506 के तहत दर्ज मामले को रद्द करने की मांग को लेकर दाखिल दुबे की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में याचिकाकर्ता दुबे के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और आरोपों की प्रकृति को देखते हुए, शीर्ष अदालत ने मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। पीठ ने पुलिस से पूछा था कि आरोपी को अग्रिम जमानत क्यों न दे दी जाए।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता दुबे के वकील से पीठ द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई निर्देश नहीं है। साथ ही कहाकि दुबे ने पुलिस अधिकारियों को अपना मोबाइल नंबर दिया है, ताकि वे उसे सूचित कर सकें कि उसे कब और कहां पेश होना है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपी को जांच में शामिल होने दें, लेकिन इस अदालत की अनुमति के बगैर उसे गिरफ्तार न करें। पीठ ने पुलिस से कहा कि यदि आपको लगता है कि किसी विशेष मामले में गिरफ्तारी की आवश्यकता है, तो आप पहले सुप्रीम कोर्ट आकर उसका उचित कारण बताए।

Previous Post

नेहरू-गांधी परिवार से संसद पहुंचने वाली 16वीं सदस्य बनीं प्रियंका वाद्रा

Next Post

29 नवंबर 2024 का राशिफल

Next Post
राशिफल

29 नवंबर 2024 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास
  • वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व
  • आज का राशिफल – 16 मई 2026
  • नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार
  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In