• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा

May 15, 2026
भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

May 15, 2026
ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

May 15, 2026
ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

May 15, 2026
अमेरिका बोला – पाकिस्तान से रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं होंगे

ताइवान विवाद: अमेरिका का स्पष्ट संदेश, नीति में कोई परिवर्तन नहीं

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

मुख्यमुनिश्री के ग्यारहवें मनोनयन दिवस पर शान्तिदूत ने दिया मंगल आशीष

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

लाडनूं :तेरापंथ की राजधानी लाडनूं में स्थित जैन विश्व भारती परिसर में योगक्षेम वर्ष का मंगल प्रवास कर रहे जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, महातपस्वी, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में शुक्रवार को मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी के 11वें मनोनयन दिवस का आयोजन भी आध्यात्मिक रूप में आयोजित किया गया। आचार्यश्री ने मुख्यमुनिश्रिओ को मंगल आशीष प्रदान किया तो साध्वीप्रमुखाजी व साध्वीवर्याजी सहित साधु-साध्वी समुदाय ने भी वर्धापित किया।

शुक्रवार को नित्य की भांति सुधर्मा सभा में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को तेरापंथाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘इन्द्रिय संयम की साधना के प्रयोग’ को वर्णित करते हुए कहा कि हमारी पांचों ज्ञानेंद्रियाँ—श्रोत्र (कान), चक्षु (आंख), घ्राण (नाक), रसन (जीभ) और स्पर्शन (त्वचा)—बाहरी संसार को समझने के लिए झरोखों के समान हैं, किंतु आध्यात्मिक यात्रा तब शुरू होती है जब हम इन इंद्रियों के माध्यम से बाहर भटकने के बजाय अपनी ऊर्जा को भीतर की ओर मोड़ते हैं। यदि इंद्रियां बेलगाम हों तो वे आत्मा को संसार के बंधनों में उलझा देती हैं, किन्तु संयमित इंद्रियां ही मोक्ष और परम शांति का मार्ग प्रशस्त करती हैं। अध्यात्म में आत्मा ही मूल तत्व है, और उसे जानने के लिए शरीर की स्थिरता अनिवार्य है। जब शरीर स्थिर होता है और इंद्रियां बाहरी विषयों से हट जाती हैं, तब व्यक्ति सूक्ष्म और अतींद्रिय ज्ञान की ओर अग्रसर होता है। अतींद्रिय ज्ञान के माध्यम से उन रहस्यों को भी जाना जा सकता है जो हमारी चर्म चक्षुओं से ओझल हैं, लेकिन इसकी पूर्व शर्त स्वयं पर पूर्ण नियंत्रण और अनुशासन है।

संकल्प की शक्ति से ही असंभव को संभव बनाया जा सकता है। ज्ञान और ध्यान की साधना केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि पूरे संघ और शासन की गौरव वृद्धि के लिए होनी चाहिए। अनुशासन को केवल बाहरी प्रतिबंध न मानकर इसे जीवन की शैली बनाने का प्रयास हो, ताकि साधक के भीतर प्रज्ञा का दीप प्रज्वलित हो सके।

मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चतुर्दशी के सन्दर्भ में हाजरी का वाचन करते हुए चारित्रात्माओं को विविध प्रेरणाएं प्रदान कीं। उपस्थित चारित्रात्माओं ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर लेखपत्र उच्चरित किया।

मुख्यमुनिश्री के मनोनयन दिवस के अवसर पर आचार्यश्री ने मंगल प्रेरणा प्रदान करते हुए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी व साध्वीवर्या सम्बुद्धयशाजी ने भी मुख्यमुनिश्री को वर्धापित किया। संतवृन्द ने मुख्यमुनिश्री की वर्धापना में गीत का संगान किया। साध्वीवृन्द ने भी गीत को प्रस्तुति दी। साध्वी राजीमतीजी, साध्वी कनकश्रीजी, साध्वी कल्पलताजी सहित अनेक वरिष्ठ साध्वियों ने मुख्यमुनिश्री की वर्धापना में अपनी अभिव्यक्ति दी। आज के अवसर पर मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी ने ह्रदयोद्गार व्यक्त करते हुए आचार्यश्री के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित की।

सोशल मीडिया पर तेरापंथ को फॉलो करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Youtube
https://www.youtube.com/c/terapanth

Instagram
https://www.instagram.com/terapanth

What’s App Channel
https://whatsapp.com/channel/0029Va4yg62IN9iuRSW20x45

Previous Post

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक
  • नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें
  • खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In