• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एक झटके में 16% बढ़ गया डीए, इन कर्मचारियों के लिए है बड़ी खुशखबरी

1 दिसंबर से बदलेंगे कई नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

December 1, 2024
संकट की आंधी में स्थिर भारत — अवसर गढ़ती एक उभरती शक्ति

संकट की आंधी में स्थिर भारत — अवसर गढ़ती एक उभरती शक्ति

May 7, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

“मतगणना या ‘मंगरना’?” – अखिलेश यादव का सत्तापक्ष पर बड़ा आरो

May 7, 2026
INDIA गठबंधन में दरार गहरी, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

INDIA गठबंधन में दरार गहरी, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

May 7, 2026
भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा दिल्ली

May 7, 2026
भारतीय गोल्फ यूनियन का बड़ा कदम, महिला टीम जाएगी क्वीन सिरिकिट कप 2026 में

भारतीय गोल्फ यूनियन का बड़ा कदम, महिला टीम जाएगी क्वीन सिरिकिट कप 2026 में

May 7, 2026
बॉबी देओल का रॉक-चिक अवतार बना चर्चा का विषय, ‘बंदर’ का फर्स्ट लुक जारी

बॉबी देओल का रॉक-चिक अवतार बना चर्चा का विषय, ‘बंदर’ का फर्स्ट लुक जारी

May 7, 2026
आईपीएल 2026 ओटीटी पर नंबर-1, ‘तारक मेहता’ और वेब सीरीज़ ने भी जमाया रंग

आईपीएल 2026 ओटीटी पर नंबर-1, ‘तारक मेहता’ और वेब सीरीज़ ने भी जमाया रंग

May 7, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य: सरकार

May 7, 2026
आईपीओ बाजार में टेक्नो पेंट्स की एंट्री, सचिन तेंदुलकर के साथ बढ़ेगा विस्तार

देश के सबसे बड़े एक्सचेंज एनएसई का आईपीओ फिर सुर्खियों में, प्रक्रिया तेज

May 7, 2026
सैटेलाइट इंटरनेट में भारत की छलांग: रिलायंस की रणनीतिक पहल

सैटेलाइट इंटरनेट में भारत की छलांग: रिलायंस की रणनीतिक पहल

May 7, 2026
गर्मियों में चेहरे की प्राकृतिक चमक बनाए रखने के घरेलू फेस पैक

गर्मियों में चेहरे की प्राकृतिक चमक बनाए रखने के घरेलू फेस पैक

May 7, 2026

सोना ज्योतिष: किन राशियों के लिए शुभ और किन्हें रहना चाहिए सावधान

May 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

1 दिसंबर से बदलेंगे कई नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 1, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
एक झटके में 16% बढ़ गया डीए, इन कर्मचारियों के लिए है बड़ी खुशखबरी

डेस्क:कल यानी रविवार से हम नए महीने में प्रवेश कर जाएंगे। हर महीने की तरह दिसंबर महीने में भी कई नए बदलाव होंगे, जिनका असर आपकी जेब पर भी होगा। आपको बता दें कि 1 दिसंबर को कई नियम बदलने वाले हैं, जिससे देश भर में परिवारों के दैनिक जीवन और फाइनेंस पर असर पड़ेगा। अगले महीने दिसंबर में LGP गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन और SBI क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव समेत कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल में…

एलपीजी की कीमतें

ऑयल मार्केटिंग कंपनी हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज सकती है। इससे घरेलू दरों पर असर पड़ सकता है। ये परिवर्तन अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों और नीतियों से प्रभावित होते हैं, जिससे संभावित रूप से घरेलू बजट पर असर पड़ेगा। 1 दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि नवंबर की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था।

आधार कार्ड फ्री अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार डिटेल में मुफ्त अपडेट की समय सीमा बढ़ा दी है। आधार कार्ड होल्डर्स अब 14 दिसंबर तक ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए बिना किसी शुल्क के अपना नाम, पता या जन्मतिथि अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, इस तारीख के बाद किए गए अपडेट के लिए प्रोसेसिंग फी लगेगा।

क्रेडिट कार्ड के नियमदेश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक 1 दिसंबर से क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव कर रहा है। एसबीआई अब डिजिटल गेमिंग प्लेटफार्म के ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाले क्रेडिट कार्ड में रिवॉर्ड पॉइंट का फायदा नहीं देगा। इसके अलावा 1 दिसंबर से एचडीएफसी बैंक अपने रेगलिया क्रेडिट कार्ड के उपयोगकर्ताओं के लिए लाउंज एक्सेस नियमों में भी बदलाव कर रहा है।

बिलेटेड आईटीआर फाइल करना

जो व्यक्ति वित्तीय वर्ष 2023-24 (वित्त वर्ष 24) के लिए 31 जुलाई की समय सीमा तक अपना आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने में विफल रहे, उनके पास अभी भी दिसंबर तक अपना आईटीआर जमा करने का अवसर है। जो लोग शुरुआती डेडलाइन से चूक गए हैं वे अब 31 दिसंबर तक जुर्माना शुल्क के साथ विलंबित आईटीआर दाखिल कर सकते हैं। बता दें कि लेट फी 5,000 रुपये है। 5 लाख रुपये से कम कुल आय वाले करदाताओं के लिए यह लेट फी 1,000 रुपये कर दिया गया है।

ट्राई की समयसीमा
1 दिसंबर, 2024 को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) स्पैम और फिशिंग मैसेजेस को कम करने के उद्देश्य से नए ट्रैसेबिलिटी नियम लागू करेगा। हालांकि ये नियम अस्थायी रूप से ओटीपी सेवाओं को प्रभावित कर सकते हैं। ट्राई ने स्पष्ट किया है कि नियम लागू होने के बाद ओटीपी डिलीवरी में कोई देरी नहीं होगी। ट्राई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ट्राई ने आश्वासन दिया है कि मैसेज ट्रैसेबिलिटी मैंडेट से मैसेज और ओटीपी की डिलीवरी में देरी नहीं होगी।”

मालदीव जाना पड़ेगा महंगा
मालदीव अगले महीने से अपनी डिपार्चर फीस बढ़ा रहा है। सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक, मालदीव पर्यटकों से ली जाने वाली फीस में बढ़ोतरी कर रहा है। इकोनॉमी क्लास के यात्रियों के लिए शुल्क 30 डॉलर (2,532 रुपये) से बढ़कर 50 डॉलर (4,220 रुपये) हो जाएगा, जबकि बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए शुल्क 60 डॉलर (5,064 रुपये) से बढ़कर 120 डॉलर (10,129 रुपये) हो जाएगा। प्रथम श्रेणी के यात्रियों को $90 (7,597 रुपये) से बढ़कर $240 (20,257 रुपये) का भुगतान करना होगा और प्राइवेट जेट यात्रियों को $120 (10,129 रुपये) से $480 (40,515 रुपये) तक का भुगतान करना पड़ेगा।

ATF की कीमतों में बदलाव
एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी 1 दिसंबर से बदलाव हो सकता है। ऐसे में फ्लाइट टिकट की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Previous Post

एमराल्ड टायर आईपीओ: निवेश के लिए 5 दिसंबर से मौका

Next Post

सुजुकी ने अपनी न्यू वी-स्ट्रोम मोटरसाइकिल पेश की

Next Post
सुजुकी

सुजुकी ने अपनी न्यू वी-स्ट्रोम मोटरसाइकिल पेश की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • संकट की आंधी में स्थिर भारत — अवसर गढ़ती एक उभरती शक्ति
  • “मतगणना या ‘मंगरना’?” – अखिलेश यादव का सत्तापक्ष पर बड़ा आरो
  • INDIA गठबंधन में दरार गहरी, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला
  • 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा दिल्ली
  • भारतीय गोल्फ यूनियन का बड़ा कदम, महिला टीम जाएगी क्वीन सिरिकिट कप 2026 में
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In