• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोर्ट

यह शक्ति का दुरुपयोग और यातना है, सुप्रीम कोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को लगाई लताड़

December 1, 2024
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

पंजाब धमाकों पर बड़ा बयान: भगवंत मान ने बीजेपी को लेकर उठाए सवाल

May 6, 2026
जन्म-मरण व कर्म रूपी अर्णव से पार पाने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

जन्म-मरण व कर्म रूपी अर्णव से पार पाने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 6, 2026
भारत और वियतनाम के बीच सहयोग होगा और अधिक परिणाम-उन्मुख

भारत और वियतनाम के बीच सहयोग होगा और अधिक परिणाम-उन्मुख

May 6, 2026
सिंथेटिक पनीर पर लग सकता है पूर्ण प्रतिबंध, सरकार की तैयारी तेज

सिंथेटिक पनीर पर लग सकता है पूर्ण प्रतिबंध, सरकार की तैयारी तेज

May 6, 2026
भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी

भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी

May 6, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का विस्फोटक आरोप: भाजपा के हर छठे सांसद की जीत ‘वोट चोरी’ से’

May 6, 2026
जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका

जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका

May 6, 2026
अश्लील डांस और हथियारों का वीडियो वायरल, अनंत सिंह फिर विवादों में

अश्लील डांस और हथियारों का वीडियो वायरल, अनंत सिंह फिर विवादों में

May 6, 2026
वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका में पेट्रोल कीमतों में 44.5% की भारी बढ़ोतरी

वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका में पेट्रोल कीमतों में 44.5% की भारी बढ़ोतरी

May 6, 2026
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता

May 6, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पड़ोसी देशों में बढ़ा तेल का बोझ, भारत में कीमतें फिलहाल स्थिर

May 6, 2026
उत्तराखंड में राजनीतिक ठगी का मामला, कांग्रेस ने की जांच की मांग

उत्तराखंड में राजनीतिक ठगी का मामला, कांग्रेस ने की जांच की मांग

May 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

यह शक्ति का दुरुपयोग और यातना है, सुप्रीम कोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को लगाई लताड़

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 1, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोर्ट

लखनऊ:सुप्रीम कोर्ट ने इसी हफ्ते यूपी पुलिस पर गहरी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई थी। अब शनिवार को हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को एक गर्भवती महिला और उसके दो साल के बच्चे को अपहरण के एक मामले में बयान दर्ज करने के लिए छह घंटे से अधिक समय तक “अवैध रूप से हिरासत में रखने” के लिए कड़ी फटकार लगाई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इसे शक्ति का दुरुपयोग और यातना करार दिया है। यूपी सरकार को भी महिलाओं के मामलों को सावधानी से संभालने के लिए दिशा निर्देश देने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है। अदालत ने पुलिस को आठ माह की गर्भवती महिला को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया। यह मामला महिला के परिवार ने दर्ज कराया था। इस मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को मुकर्रर की गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ लगाते हुए यहां तक कह दिया कि ऐसा आदेश पारित करेंगे कि डीजीपी को जिंदगी भर याद रहेगा।

महिला के परिवार ने आगरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अगस्त 2021 में परीक्षा देने जाते समय उसका अपहरण कर लिया गया था। प्राथमिकी दर्ज की गई लेकिन मामले की जांच में ज्यादा प्रगति नहीं हुई। महिला के पति द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई के दौरान उनके वकील राघवेंद्र पी सिंह और मोहम्मद शेराज ने अपहरण के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि उसकी शादी हो चुकी है और वह लखनऊ में अपने पति के साथ रह रही है।

याचिकाकर्ता के वकीलों ने हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ को बताया कि आगरा पुलिस के उपनिरीक्षक अनुराग कुमार ने आठ माह की गर्भवती महिला को उसके दो वर्षीय बच्चे के साथ अपहरण मामले में बयान दर्ज करने के लिए 29 नवंबर को लखनऊ में हिरासत में लिया था।

उन्होंने दावा किया कि जांच अधिकारी न तो केस डायरी लाया था और न ही महिला को छह घंटे से अधिक समय तक लखनऊ के चिनहट थाने में हिरासत में रखने से पहले उसकी उम्र की जांच की। शुक्रवार को अपने फैसले में न्यायमूर्ति अताउरहमान मसूदी और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने पीड़िता के अधिकारों के उल्लंघन पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि जांच अधिकारी प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों पर ध्यान देने में विफल रहे।

अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस तरह से पुलिस ने अपनी ड्यूटी की, वह कानून की प्रक्रिया के मुताबिक नहीं है और यह शक्ति का दुरुपयोग है। पीठ ने यह भी आदेश दिया कि पीड़िता को तुरंत रिहा किया जाए और लखनऊ में उसके घर वापस ले जाया जाए और उसके वकील की मौजूदगी में उसके पति को सौंप दिया जाए।

अदालत ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने और तीन महीने के भीतर अदालत को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि महिला गर्भावस्था के अंतिम चरण में है और उसके साथ उसका बच्चा भी है और उसे ऐसी परिस्थितियों में कभी भी पुलिस हिरासत में नहीं रखा जाना चाहिए था। पीठ ने राज्य से दस दिनों के भीतर एक हलफनामा मांगा जिसमें फैसले का पालन करने के लिए उठाए गए कदमों की रूपरेखा हो।

Previous Post

भारत-इटली: पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्लू इकोनॉमी में सहयोग बढ़ाने की तैयारी

Next Post

डोनाल्ड ट्रंप का BRICS को सख्त संदेश: नई मुद्रा बनाई तो झेलनी होंगी 100% टैरिफ

Next Post
डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप का BRICS को सख्त संदेश: नई मुद्रा बनाई तो झेलनी होंगी 100% टैरिफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पंजाब धमाकों पर बड़ा बयान: भगवंत मान ने बीजेपी को लेकर उठाए सवाल
  • जन्म-मरण व कर्म रूपी अर्णव से पार पाने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • भारत और वियतनाम के बीच सहयोग होगा और अधिक परिणाम-उन्मुख
  • सिंथेटिक पनीर पर लग सकता है पूर्ण प्रतिबंध, सरकार की तैयारी तेज
  • भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In