• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी में अब 75 नहीं 76 जिले, महाकुंभ मेला बना नया जनपद; अधिसूचना जारी

December 2, 2024
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

May 4, 2026
प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

May 4, 2026
ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे

ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे

May 4, 2026
एनकाउंटर

अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर

May 4, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

May 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 4, 2026
यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

May 4, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

May 4, 2026
सैन्य तनाव के बीच ट्रंप का सतर्क रुख: ईरान में हत्याएं और फांसी रुक गई

ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा की, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का दावा

May 4, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का सख्त रुख: नेपाल के लिपुलेख दावे को बताया निराधार

May 4, 2026
जेएमएम का महागठबंधन से किनारा, बिहार में अकेले मैदान में

हेमंत सोरेन की राष्ट्रपति से अपील: जनगणना 2027 में शामिल हो ‘सरना धर्म कोड’

May 4, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्य प्रभावित

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

यूपी में अब 75 नहीं 76 जिले, महाकुंभ मेला बना नया जनपद; अधिसूचना जारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 2, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

File Photo

लखनऊ:यूपी में अब 76 जिले हो गए हैं। योगी सरकार के निर्देश पर प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ से पहले संगम और आसपास के क्षेत्र को महाकुम्भ मेला जिला घोषित कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने रविवार को महाकुम्भ 2025 के आयोजन के लिए महाकुम्भ मेला जिला घोषित कर दिया। इस जिले में संपूर्ण परेड क्षेत्र के साथ ही संगम के आसपास की चार तहसीलों के 67 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। डीएम की ओर से जारी अधिसूचना में इन गांवों का ब्योरा भी दिया गया है।

शासन ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित करने के लिए 25 नवंबर को आदेश भेजा था। महाकुम्भ मेला नया जिला घोषित होने के साथ यूपी में 76 जिले और प्रयागराज मंडल में पांच जिले हो गए। मंडल में प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर के साथ अब महाकुम्भ मेला जिला शामिल हो गया है।

डीएम ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण, प्रयागराज अधिनियम 2017 की धारा 2 (ठ) के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए महाकुम्भ मेला 2025 के आयोजन के लिए नए जिले की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक नए जिले में मेलाधिकारी कुम्भ मेला को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 14 (1) और अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं उक्त संहिता के अधीन जिला मजिस्ट्रेट के समस्त अधिकार और यूपी राजस्व संहिता 2006 (उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (संशोधन) अधिनियम 2016 की धारा 12 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत उक्त जिले में अतिरिक्त कलेक्टर नियुक्त करते हुए समस्त श्रेणी के मुकदमों में कलेक्टर के समस्त अधिकारों का उपयोग करने और कलेक्टर के समस्त कार्य करने के अधिकार प्राप्त होंगे। डीएम ने इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

नए जिले में यह क्षेत्र शामिल

तहसील सदर: कुरेशीपुर उपरहार, कुरेशीपुर कछार, कीडगंज उपरहार, कीडगंज कछार, बराही पट्टी कछार, बम्हन पट्टी कछार, मुस्तफाबा मुनकस्मा उपरहार, मुस्तफाबा मुनकस्मा कछार, अली पट्टी, बस्की उपरहार, बस्की कछार, अल्लापुर बस्की कछार, बघाड़ा जहूरुद्दीन, करनपुर, बघाड़ा बालन, चकशरखां कछार, सादियाबाद उपरहार, सादियाबाद कछार, चांदपुर सलोरी उपरहार, चांदपुर सलोरी कछार, गोविंदपुर उपरहार, पट्टी चिल्ला उपरहार, पट्टी चिल्ला कछार, आराजी बारूदखाना उपरहार, आराजी बारूदखाना कछार।

सहसील सोरांव: बेला कछार बारूदखाना, पड़िला, मनसैता।

तहसील फूलपुर: बेला सैलाबी कछार, औरहा उपरहार, सिहोरी उपरहार, सिहोरी कछार, इब्राहिमपुर उपरहार, इब्राहिमपुर कछार, एखलासपुर, रसूलपुर उपरहार, रसूलपुर कछार, फतेहपुर, चक जमाल, सोनौटी, बदरा, चक फातमा, जमीन शेरडीह, पूरे सूरदार, झूंसी कोहना, हवेलिया, उस्तापुर महमूदाबाद उपरहार, उस्तापुर महमूदाबाद कछार, छतनाग कछार।

तहसील करछना: मदनुवा उपरहार, मदनुवा कछार, मवैया उपरहार, मवैया कछार, देवरख उपरहार, देवरख कछार, अरैल उपरहार, अरैल कछार, चक सैयद अरब दरवेश, चक अराजी खान आलम, माघोपुर उपरहार, माधोपुर कछार, जहांगीराबाद उपरहार, जहांगीराबाद कछार, महेवा पट्टी पूरब उपरहार, महेवा पट्टी पूरब कछार, महेवा पट्टी पश्चिम कछार, मीरखपुर कछार, संपूर्ण परेड क्षेत्र।

Previous Post

पुष्पा 2 एडवांस बुकिंग में मचा रही तहलका

Next Post

जोधपुर में 1.84 करोड़ की साइबर ठगी

Next Post
साइबर

जोधपुर में 1.84 करोड़ की साइबर ठगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त
  • प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?
  • ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे
  • अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In