• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
फडणवीस और शिंदे

फडणवीस और शिंदे के बीच सरकार गठन पर सहमति

December 4, 2024
भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

April 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला: कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका खारिज

April 30, 2026
राजनाथ सिंह

भारत विश्व में सम्मानित, पाकिस्तान की छवि नकारात्मक कारणों से जुड़ी: राजनाथ सिंह

April 30, 2026
नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी दांव पर, कांग्रेस ने उद्धव से की सीट छोड़ने की अपील

उद्धव ठाकरे की संभावित सीट पर कांग्रेस का दावा, गठबंधन में बढ़ी खटास

April 30, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

सोशल मीडिया अफवाह: पेट्रोल 10 रुपये बढ़ने का दावा निकला फर्जी

April 30, 2026
तेज रफ्तार ऑडी ने मचाया कहर, एक की मौत, 16 घायल

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वाहन में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

April 30, 2026
एनकाउंटर

50 हजार का इनामी आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

April 30, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

April 30, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के 18 राज्यों में बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

April 30, 2026
मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

April 30, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

अमेरिका-ईरान तनाव फिर गहराया, ट्रंप का विवादित बयान—ईरान पर जारी रहेगा होर्मुज मार्ग का दबाव

April 30, 2026
न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

फडणवीस और शिंदे के बीच सरकार गठन पर सहमति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 4, 2024
in महाराष्ट्र, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
फडणवीस और शिंदे

File Photo

डेस्क:महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे सामने आने के के बाद से चला आ रहा राजनीतिक गतिरोध समाप्त हो चुका है। इससे राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मंगलवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस बैठक में नई सरकार के गठन के लिए एक अस्थायी व्यवस्था तय की गई। आपको बता दें कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। इससे पहले आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

फडणवीस और शिंदे ने अस्थायी रूप से विभागों और कैबिनेट में हिस्सेदारी के मुद्दों को टालने का फैसला किया है ताकि गुरुवार को नई सरकार कार्यभार संभाल सके। इन मुद्दों को सरकार बनने के बाद सुलझाया जाएगा।

30 से अधिक विधायक लेंगे शपथ
महायुति गठबंधन (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) के 30 से अधिक विधायकों को मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। हालांकि, चुनाव परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद भी महायुति के तीनों सहयोगी दल कैबिनेट में हिस्सेदारी और विभागों के आवंटन को लेकर सहमति नहीं बना सके हैं।

एकनाथ शिंदे की मांगें
एकनाथ शिंदे शिवसेना के शानदार प्रदर्शन के बावजूद मुख्यमंत्री पद बीजेपी को सौंप चुके हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम और गृह मंत्रालय की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने कुछ अन्य प्रमुख विभागों और विधानसभा अध्यक्ष का पद भी मांगा है। हालांकि बीजेपी गृह मंत्रालय और विधानसभा अध्यक्ष का पद देने को तैयार नहीं है, लेकिन अन्य विभागों पर बातचीत करने को तैयार है।

बातचीत से टूटा गतिरोध
सोमवार को बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने ठाणे स्थित एकनाथ शिंदे के आवास पर उनसे मुलाकात की। इसके बाद मंगलवार को मुंबई के ‘वर्षा’ निवास पर शिंदे और फडणवीस के बीच करीब 30 मिनट की बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने शपथ ग्रहण में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों की संख्या तय कर ली है।

शिवसेना और एनसीपी की मांगें
एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने सात कैबिनेट और चार राज्य मंत्री पद, केंद्र में एक कैबिनेट मंत्री और राज्यपाल का पद मांगा है। वहीं, शिवसेना ने गृह मंत्रालय और विधानसभा अध्यक्ष का पद मांगा है। वहीं, बीजेपी ने संकेत दिया है कि शिवसेना को 11-12 मंत्री पद और एनसीपी को 9-10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं, जबकि बीजेपी 22-23 मंत्री पद अपने पास रखेगी।

बीजेपी के सामने चुनौती

बीजेपी शिंदे को इस तरह नाराज नहीं करना चाहती जिससे यह लगे कि पार्टी ने शिवसेना को तोड़ने के बाद उन्हें किनारे कर दिया। साथ ही मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में आगामी नगर निगम चुनावों में शिंदे की अहम भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। शिंदे अपने समर्थकों और पार्टी में अपनी साख बनाए रखने के लिए गृह मंत्रालय जैसे प्रमुख विभाग की मांग पर अड़े हैं।

Previous Post

वंदे भारत से दिल्ली से श्रीनगर की दूरी 13 घंटे में तय होगी

Next Post

दिल्ली के नेब सराय में ट्रिपल मर्डर, मां-बाप और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

Next Post
छत्तीसगढ़: सुकमा में जादू-टोना के शक में दो दंपती समेत तीन की हत्या

दिल्ली के नेब सराय में ट्रिपल मर्डर, मां-बाप और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज
  • राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला: कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका खारिज
  • भारत विश्व में सम्मानित, पाकिस्तान की छवि नकारात्मक कारणों से जुड़ी: राजनाथ सिंह
  • उद्धव ठाकरे की संभावित सीट पर कांग्रेस का दावा, गठबंधन में बढ़ी खटास
  • सोशल मीडिया अफवाह: पेट्रोल 10 रुपये बढ़ने का दावा निकला फर्जी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In