• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वंदे भारत

वंदे भारत से दिल्ली से श्रीनगर की दूरी 13 घंटे में तय होगी

December 4, 2024
भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

April 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला: कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका खारिज

April 30, 2026
राजनाथ सिंह

भारत विश्व में सम्मानित, पाकिस्तान की छवि नकारात्मक कारणों से जुड़ी: राजनाथ सिंह

April 30, 2026
नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी दांव पर, कांग्रेस ने उद्धव से की सीट छोड़ने की अपील

उद्धव ठाकरे की संभावित सीट पर कांग्रेस का दावा, गठबंधन में बढ़ी खटास

April 30, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

सोशल मीडिया अफवाह: पेट्रोल 10 रुपये बढ़ने का दावा निकला फर्जी

April 30, 2026
तेज रफ्तार ऑडी ने मचाया कहर, एक की मौत, 16 घायल

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वाहन में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

April 30, 2026
एनकाउंटर

50 हजार का इनामी आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

April 30, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

April 30, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के 18 राज्यों में बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

April 30, 2026
मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

April 30, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

अमेरिका-ईरान तनाव फिर गहराया, ट्रंप का विवादित बयान—ईरान पर जारी रहेगा होर्मुज मार्ग का दबाव

April 30, 2026
न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

वंदे भारत से दिल्ली से श्रीनगर की दूरी 13 घंटे में तय होगी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 4, 2024
in एनसीआर, जम्मू कश्मीर
Reading Time: 1 min read
A A
0
वंदे भारत

नई दिल्ली:धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाली कश्मीर घाटी के लिए जल्द ही दिल्ली से सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी मिलने वाली है। जी हां, कश्मीर और दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत अगले महीने जनवरी 2024 में होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के 272 किमी लंबे ट्रैक के अंतिम 17 किमी के हिस्से का उद्घाटन कर सकते हैं। यह हिस्सा रियासी और कटरा के बीच का है। बताया जा रहा है कि इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन 800 किमी की दूरी को 13 घंटे से भी कम समय में पूरा करेगी।

प्रोजेक्ट की प्रगति
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, USBRL परियोजना के तहत कटरा और संगलदान के बीच 62 किमी लंबे ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 45 किमी का काम पूरा हो चुका है। रियासी और संगलदान के बीच ट्रायल रन भी जारी है। इस रूट पर ही दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है। यह पुल चिनाब नदी पर स्थित है।

रियासी और कटरा के बीच शेष 17 किमी हिस्से पर चार स्टेशन हैं और T33 सुरंग का काम एडवांस स्टेज में है। यह खंड 20 दिसंबर तक ट्रायल रन के लिए तैयार हो जाएगा। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पिछले महीने निरीक्षण के दौरान कहा था, “प्रधानमंत्री के समय मिलने पर जनवरी के पहले महीने में उद्घाटन हो सकता है।”

1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने USBRL परियोजना को 2,500 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी थी। 2002 में इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया, जिससे काम में तेजी आई।

लोगों को होगा बड़ा लाभ
यह ट्रेन कश्मीर के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी। सेब, सूखे मेवे, पश्मीना शॉल और हस्तशिल्प जैसे उत्पादों को देश के अन्य हिस्सों में कम समय और लागत में पहुंचाया जा सकेगा। इसके अलावा, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की परिवहन लागत भी कम होगी। बनिहाल और बारामूला के बीच चार कार्गो टर्मिनल बनाने की योजना है, जिनमें से तीन के लिए भूमि चिन्हित हो चुकी है। यह परियोजना 35,000 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी और जनवरी में वंदे भारत ट्रेनें कश्मीर को दिल्ली से सीधा जोड़ेंगी।

अभी कैसी है कनेक्टिविटी
फिलहाल, कश्मीर में सीमित रेल सेवा है। ट्रेन जम्मू संभाग के संगलदान-बनिहाल से घाटी के श्रीनगर-बारामूला तक चलती है। जम्मू की ओर भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ने वाली ट्रेनें उधमपुर और कटरा तक संचालित होती हैं। यानी अगर आप दिल्ली से श्रीनगर की यात्रा ट्रेन से करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल श्रीनगर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं चलती है। दिल्ली से श्रीनगर तक ट्रेन से जाने के लिए सबसे पहले आपको जम्मू तक ट्रेन यात्रा करनी होगी। जम्मू-तवी रेलवे स्टेशन दिल्ली से करीब 600 किलोमीटर दूर स्थित है। दिल्ली से जम्मू तक कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें उपलब्ध हैं। इन ट्रेन के माध्यम से आप जम्मू तवी या फिर उधमपुर तक जा सकते हैं। यात्रा का समय लगभग 12 से 14 घंटे का होता है, इस पर निर्भर करता है कि आप किस ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। इसके आगे, आपको बनिहाल तक रोड से ही जाना होगा। हालांकि बनिहाल से लोकल ट्रेन सेवा चलती है जो श्रीनगर होते हुए बारामूला तक जाती है।

Previous Post

अब दिल्ली आने से पहले 4 बार सोचता हूं; किस बात से परेशान हो गए नितिन गडकरी

Next Post

फडणवीस और शिंदे के बीच सरकार गठन पर सहमति

Next Post
फडणवीस और शिंदे

फडणवीस और शिंदे के बीच सरकार गठन पर सहमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज
  • राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला: कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका खारिज
  • भारत विश्व में सम्मानित, पाकिस्तान की छवि नकारात्मक कारणों से जुड़ी: राजनाथ सिंह
  • उद्धव ठाकरे की संभावित सीट पर कांग्रेस का दावा, गठबंधन में बढ़ी खटास
  • सोशल मीडिया अफवाह: पेट्रोल 10 रुपये बढ़ने का दावा निकला फर्जी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In