• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत-अमेरिका संबंध से चीन-रूस क्यों हैं परेशान, बाइडन के मंत्री ने बताई पूरी कहानी

अमेरिका ने भारत की परमाणु कंपनियों से पाबंदियां हटाने की घोषणा की

January 7, 2025
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! अब सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर

April 25, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

आप में भगदड़, भाजपा में स्वागत: संजय राउत का तीखा प्रहार

April 25, 2026
‘X‑मुस्लिम’ यूट्यूबर पर लोनी में पेट और गले में हमला, गंभीर हालत

25 वर्षों से फरार सलीम वास्तिक गिरफ्तार

April 25, 2026
आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

April 25, 2026
पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

April 25, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

April 25, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

चुनाव के बीच बंगाल में ईडी की बड़ी दबिश, पीडीएस घोटाले में 9 ठिकानों पर छापे

April 25, 2026
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, स्थानीय आतंकी नेटवर्क कमजोर

April 25, 2026
माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

April 25, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

April 25, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”

April 25, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

अमेरिका ने भारत की परमाणु कंपनियों से पाबंदियां हटाने की घोषणा की

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 7, 2025
in बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत-अमेरिका संबंध से चीन-रूस क्यों हैं परेशान, बाइडन के मंत्री ने बताई पूरी कहानी

File Photo

डेस्क:अमेरिका के साथ भारत के बढ़ते रिश्तों के बीच एक अच्छी खबर आई है। भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का कहना है कि पोखरण परीक्षण के बाद जो पाबंदियां लगी थीं, उन्हें हटाया जाएगा। अमेरिका की ओर से यह ऐलान भारत के लिए गुड न्यूज है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच परमाणु करार भी भविष्य में हो सकेंगे। मई 1998 में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण किया था, जिससे भड़के अमेरिका ने भारत की कई असैन्य परमाणु कंपनियों पर पाबंदियां लगा दी थीं, जिन्हें अब हटाया जाएगा। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि बीते महीने ही अमेरिका ने पाकिस्तान की कई परमाणु कंपनियों पर बैन लगाया था और यह कहा था कि वह एक ऐसी मिसाइल तैयार करने में जुटा है, जो सीधे अमेरिका तक को टारगेट कर सकती है।

इस पर पाकिस्तान का कहना था कि अमेरिकी दावा झूठा है और उसके खिलाफ गलत कार्रवाई की गई है। यही नहीं भारत की ओर से इशारा करते हुए पाकिस्तान ने कहा था कि यदि कोई ऐसे पड़ोसी मुल्क का सामना कर रहा है, जो तमाम हथियारों से लैस है तो फिर पाकिस्तान के साथ यह ज्यादती है। 1998 के परमाणु परीक्षण के बाद भारतीय कंपनियों पर अमेरिका की ओर से लगाए बैन के चलते आज तक दोनों देशों के बीच परमाणु करार नहीं हो सके हैं। ऐसे में अब पाबंदियां हटने से भारतीय और अमेरिकी कंपनियों के बीच करार हो सकेंगे। इसके अलावा परमाणु समझौतों की दिशा में भी दोनों देशों के लिए आगे बढ़ना आसान होगा। जेक सुलिवन ने आईआईटी दिल्ली में सोमवार को यह बात कही।

जेक सुलिवन बोले- हटेंगे सारी बाधाएं, अब चलेंगे साथ

जेक सुलिवन ने कहा, ‘आज मैं इस बात की घोषणा कर सकता हूं कि अमेरिका जरूरी कदम उठा रहा है ताकि भारत की परमाणु कंपनियों से पाबंदी हट जाए। इसके चलते करीब ढाई दशक से भारत और अमेरिकी परमाणु कंपनियों के बीच करार नहीं हो पा रहे थे।’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में औपचारिक कार्यवाही जल्दी ही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे बीते दौर की गलतियों को खत्म करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अब हम भविष्य में परमाणु समझौतों की ओर बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे निजी सेक्टर, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र के लोग आपसी सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ सकेंगे।

अमेरिका के बैन हटाने से इन कंपनियों को होगा फायदा

अमेरिका के इस कदम से जिन कंपनियों से पाबंदी हटेगी, उनमें कई सरकारी संस्थाएं भी शामिल हैं। अमेरिका ने 1998 में जिन कंपनियों पर पाबंदी लगाई थी, उनमें भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर का डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, इंदिगा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च, इंडियन रेयर अर्थ्स, न्यूक्लियर रिएक्टर्स आदि शामिल हैं। जेक सुलिवन ने कहा कि हम देखेंगे कि अगला दशक अहम होगा, जब भारत और अमेरिका की कंपनियां मिलकर काम करेंगी। सेमीकंडक्टर तकनीक पर हम काम करेंगे। भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए यह सहयोग अहम रहेगा। सुलिवन ने कहा कि सेमीकंडक्टर तकनीक पर भारत पहला देश है, जिसके साथ अमेरिका काम करेगा।

Previous Post

हाईकोर्ट का आदेश: अनुकंपा नियुक्ति पर सास को भत्ता

Next Post

पटना में पुलिस एनकाउंटर में दो डकैत ढेर

Next Post
एनकाउंटर

पटना में पुलिस एनकाउंटर में दो डकैत ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! अब सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर
  • आप में भगदड़, भाजपा में स्वागत: संजय राउत का तीखा प्रहार
  • 25 वर्षों से फरार सलीम वास्तिक गिरफ्तार
  • आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह
  • पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In