नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में जानकारी दी कि भारतमाला परियोजना समेत 637 परियोजनाएं विभिन्न कारणों से विलंबित हो गई हैं। इनमें भूमि अधिग्रहण की समस्याएं, ठेकेदारों की वित्तीय कठिनाइयां और निर्माण सामग्री की कमी जैसी चुनौतियां शामिल हैं।
गडकरी ने कहा कि सरकार ने इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभिन्न उपाय किए हैं। अगर देरी ठेकेदार की लापरवाही से होती है, तो हर्जाना लगाया जाता है और अतिरिक्त लागत नहीं जोड़ी जाती। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इन विलंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

