• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तेरापंथ

रापर पर कृपा बरसाने पधारे तेरापंथ सरताज

March 27, 2025
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

April 30, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

सियासत में हलचल: संदीप पाठक के जाने पर संजय सिंह का बड़ा बयान

April 30, 2026
वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

April 30, 2026
समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

April 30, 2026
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

इंदौर में दर्दनाक घटना: पॉकेट मनी को लेकर नाराज 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

April 30, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

खुद से भी प्रतिस्पर्धा करती हूं, हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ती हूं: प्रियंका चोपड़ा

April 30, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

अहमदाबाद में 34 साल पुराने मर्डर केस का खुलासा

April 30, 2026
अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

April 30, 2026
विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मू को प्रस्तुत किए परिचय पत्र, बने चीन में भारत के नए राजदूत

विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मू को प्रस्तुत किए परिचय पत्र, बने चीन में भारत के नए राजदूत

April 30, 2026
“भारतीय क्रिकेट की जीत की लय जारी रहेगी” : रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर बीसीसीआई ने दी शुभकामनाएं, करियर के शानदार आंकड़ों का किया जिक्र

April 30, 2026
भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

April 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला: कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका खारिज

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

रापर पर कृपा बरसाने पधारे तेरापंथ सरताज

आयुष्य सीमित, अपने योगक्षेम पर ध्यान दे मानव : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
रापर पर कृपा बरसाने पधारे तेरापंथ सरताज
तेरापंथ
रापर पर कृपा बरसाने पधारे तेरापंथ सरताज
रापर पर कृपा बरसाने पधारे तेरापंथ सरताज
रापर पर कृपा बरसाने पधारे तेरापंथ सरताज
रापर:समुद्र तट के किनारे अवस्थित गुजरात का कच्छ जिला। जो यदा-कदा प्राकृतिक आपदाओं का साक्षी बनता रहता था, लेकिन वर्तमान में वह कच्छ जिला जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी के विहार प्रवास का साक्षी बन रहा है। यह जिला महीने भर से अधिक समय से शांतिदूत के श्रीमुख से प्रस्फुरित होने वाली अमृतवाणी से भी तृप्त बन रहा है। ऐसा सौभाग्य चतुर्मास वाले महानगरों अथवा नगरों कस्बो को छोड़ दिया जाए तो बहुत कम जिलों को प्राप्त होता है। आचार्यश्री की मंगल सन्निधि इस कच्छ जिले की सीमा में अनेक संघीय कार्यक्रम भी समायोजित हुए हैं। यह कच्छ जिला गुजरात के प्रथम मर्यादा महोत्सव का भी साक्षी बना। वर्तमान समय में भी आचार्यश्री का यात्रा व प्रवास कच्छ जिले की सीमा में ही हो रहा है।
गुरुवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने त्रम्बो से मंगल प्रस्थान किया। आसमान में सूर्य और धरती पर तेरापंथ धर्मसंघ के महासूर्य गतिमान थे। एक संसार के अंधकार का हरण करने को उदियमान थे तो दूसरे मानव के मानस में व्याप्त तप का हरण करने को गतिमान थे। मार्ग में अनेकानेक लोगों आशीर्वाद प्रदान करते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे थे। आज आचार्यश्री रापर की ओर बढ़ रहे थे। लगभग 11 किलोमीटर का विहार आचार्यश्री रापर में पहुंचे तो रापरवासियों ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया। कई स्थान पर लोगों को दर्शन और आशीर्वाद से आच्छादित करते हुए आचार्यश्री रापर के प्रवास के लिए श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ आराधना भवन में पधारे। ज्ञातव्य है कि यहां आचार्यश्री का दूसरी बार पदार्पण हुआ है। आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में यहां महावीर जयंती का आयोजन भी हुआ था। इस बार आचार्यश्री दोदिवसीय प्रवास के लिए पधारे हैं।
इस परिसर में बने वर्धमान समवसरण में आयोजित मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में समुपस्थित जनता को अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि शास्त्रकार ने एक सुन्दर संदेश देते हुए कहा कि आयुष्य सीमित है तो किस कारण को सामने रखकर मानव अपनी योगक्षेम की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हर प्राणी का आयुष्य एक दिन समाप्त हो जाता है। तीर्थंकर, चक्रवर्ती और वासुदेव जैसे उत्तम पुरुषों का भी आयुष्य कभी न कभी समाप्त हो जाता है। भगवान महावीर को भी लगभग 73 वर्ष की आयु प्राप्त हुई थी। कभी आगे और ज्यादा आयुष्य सीमित हो सकता है। कितने लोग सौ वर्ष को पार करते हैं। इतना सीमित आयुष्य प्राप्त होने पर भी आदमी निश्चिंत बैठा है और अपने अगले जन्म और सुगति के विषय में सोचता ही नहीं है।
यह सिद्धांत पुनर्जन्मवाद से जुड़ा हुआ है। जब तक आत्मा मोक्ष को नहीं प्राप्त हो जाती है, बार-बार जन्म-मृत्यु करती है और चौरासी लाख जीव योनियों में भ्रमण करती रहती है। कषाय और मोहनीय कर्म के कारण पुनर्जन्म होता ही रहेगा। धर्मग्रन्थ की मानें तो आदमी को अशुभ कार्यों को छोड़कर शुभ और अच्छे कार्य को करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी यदि बुरे कार्य नहीं करता तो उसका वर्तमान जीवन भी अच्छा रह सकता है। आचार्यश्री ने कच्छी पूज डालगणीजी के जीवन और उनकी कच्छ की यात्रा के विषय में भी फरमाया। इसलिए आदमी को अपने योगक्षेम पर ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए और अपनी आत्मा के कल्याण का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री ने कहा कि कच्छ की यात्रा की सम्पन्नता की समापन की बात भी है। आज रापर आना हुआ है। यहां चारित्रात्माओं के चतुर्मास भी हुए हैं। सभी लोगों में धार्मिक चेतना बनी रहे। आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने रापरवासियों को मंगल उद्बोधन प्रदान किया।
आचार्यश्री के पदार्पण के संदर्भ में तेरापंथ महिला मण्डल ने स्वागत गीत का संगान किया। लब्धि, मिली मेहता ने अपनी प्रस्तुति दी। ‘बेटी तेरापंथ की’ की सदस्याओं ने भी गीत का संगान किया। श्री रमणिक भाई ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी।
Previous Post

637 परियोजनाएँ विलंबित, भूमि अधिग्रहण और वित्तीय संकट प्रमुख कारण

Next Post

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार: ‘हम सुगंध पसंद करते हैं, वे दुर्गंध’

Next Post
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार: 'हम सुगंध पसंद करते हैं, वे दुर्गंध'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
  • सियासत में हलचल: संदीप पाठक के जाने पर संजय सिंह का बड़ा बयान
  • वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव
  • समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’
  • इंदौर में दर्दनाक घटना: पॉकेट मनी को लेकर नाराज 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In