• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शशि थरूर

थरूर का ट्रंप को जवाब: “भारत ने नहीं मांगी मध्यस्थता

May 14, 2025
हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’

हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’

July 12, 2026
प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित

प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित

July 12, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी टेनिस कोच को अदालत ने किया बरी

July 12, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव

July 12, 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो

July 12, 2026
नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

July 12, 2026
ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

July 12, 2026
जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

July 12, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी

July 12, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कानपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पति-पत्नी ने सेल्फॉस खाकर दी जान

July 12, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

July 12, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

थरूर का ट्रंप को जवाब: “भारत ने नहीं मांगी मध्यस्थता

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 14, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
शशि थरूर

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष विराम और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित मध्यस्थता को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बहस ने नया मोड़ ले लिया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर अब इस बहस के केंद्र में आ गए हैं। पूर्व विदेश राज्य मंत्री और वर्तमान में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने पत्रकार करण थापर को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह दावा अविश्वसनीय है कि भारत ने अमेरिका से पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम में मध्यस्थता करने को कहा। थरूर ने अपने अनुभव के आधार पर यह बात कही है।

उन्होंने कहा कि अगर भारत अमेरिका से संपर्क करता तो वह एक औपचारिक और स्पष्ट आग्रह होता। उन्होंने कहा, “अगर एस जयशंकर अमेरिका से कहते कि कृपया पाकिस्तान को यह A, B, C संदेश दें, तो उसे मध्यस्थता कहा जाता। लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है कि अगर भारत ने ऐसा किया होगा।”

करण थापर के यह पूछने पर कि वह एक विपक्षी दल के नेता होने के बावजूद कैसे इतने निश्चित हैं कि ऐसा नहीं हुआ है। उनके इस सवाल पर थरूर ने कहा, “यह मेरा अनुमान है। यह मेरे दशकों के अनुभव और भारतीय विदेश नीति को समझने की क्षमता पर आधारित है।”

इंटरव्यू के दौरान शशि थरूर ने कहा कि ट्रंप के ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की चुप्पी का मतलब यह हो सकता है कि सरकार डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को निजी तौर पर आपत्ति जता रही है। आपको बता दें कि थरूर विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष भी हैं।

जब शशि थरूर से पूछा गया कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत को क्या मिला तो उन्होंने कहा इस ऑपरेशन को पूरी तरह से संयमित और जिम्मेदार तरीके से अंजाम दिया गया था। उन्होंने कहा, “हमने पहले ही दिन स्पष्ट कर दिया था कि यह कोई युद्ध की शुरुआत नहीं है। अगर पाकिस्तान जवाब देगा तो हम भी जवाब देंगे। अगर वह चुप रहा, तो हम भी कोई अतिरिक्त कार्रवाई नहीं करेंगे।”

ऑपरेशन सिंदूर से हमें जो हासिल हुआ, वह यह है कि हमने 7 मई को एक बहुत ही स्पष्ट संकेत भेजा है। उन्होंने कहा, “पूरे चार दिन नहीं। पहले दिन से ही हमारी कार्रवाई सोची-समझी और सटीक थी। हमने संकेत दिया कि हम अपनी धरती पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने यह संदेश दिया है कि एक परिपक्व शक्ति के रूप में होते हुए हम अपनी प्रतिक्रिया सावधानी से करेंगे। हम टारगेट को निशाना बनाने में सक्षम थे। हमने लश्कर के परिसर में एक इमारत को तबाह किया। आम नागरिकों की क्षति को कम से कम किया गया।”

उन्होंने कहा, “हमने पंजाब के हृदय स्थल में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। हमने लोगों को बताया कि दस्ताने उतार दिए गए हैं। यह एक शक्तिशाली संदेश है और इसे भेजने की आवश्यकता थी और भेजा गया।”

शशि थरूर ने 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर को भारत की स्पष्ट और बदलती पाकिस्तान नीति के उदाहरण के रूप में गिनाया।

Previous Post

जयशंकर की सुरक्षा बढ़ी, बुलेटप्रूफ कार और 33 कमांडो तैनात

Next Post

साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 16 लाख रुपये ठगे

Next Post
साइबर

साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 16 लाख रुपये ठगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’
  • प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी टेनिस कोच को अदालत ने किया बरी
  • इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव
  • पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In