• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मंत्री की जुबान गिरी, पार्टी की चुप्पी और भी नीचे!

मंत्री की जुबान गिरी, पार्टी की चुप्पी और भी नीचे!

May 15, 2025
प्रशांत किशोर

चुनावी हलफनामा: प्रशांत किशोर करोड़पति, पत्नी की संपत्ति 100 करोड़ के पार

July 13, 2026
“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 13, 2026
प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 13, 2026
लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

July 13, 2026
महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

July 13, 2026
ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

July 13, 2026
फडणवीस

महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर

July 13, 2026
दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

July 13, 2026
भारत-रूस ऊर्जा व्यापार में बढ़ोतरी, कच्चे तेल के आयात में तेज़ी

सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति

July 13, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में

July 13, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर

July 13, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

मंत्री की जुबान गिरी, पार्टी की चुप्पी और भी नीचे!

आदित्य तिक्कू।।

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2025
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
मंत्री की जुबान गिरी, पार्टी की चुप्पी और भी नीचे!
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

जब पूरा देश ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर गर्व कर रहा था, जब एक बहादुर महिला सैन्य अधिकारी—कर्नल सोफिया कुरैशी—ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर भारत की शक्ति का परचम लहराया था, तब एक मंत्री—हां, मंत्री—ने उनकी वर्दी की नहीं, उनकी पहचान की बात की। उनकी बहादुरी नहीं, उनका धर्म देखा।

क्या यह देश अब इतनी गिरावट पर आ गया है कि शौर्य से ज़्यादा अहम नाम और मज़हब हो गया है?

विजय शाह, मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, ने कर्नल सोफिया पर जो टिप्पणी की, वह न सिर्फ़ अमर्यादित और सांप्रदायिक थी, बल्कि हर उस महिला के मुंह पर तमाचा थी, जो इस देश की किसी भी वर्दी में अपना खून-पसीना बहा रही है।

पूछिए—क्या यह वही भारत है जो ‘नारी शक्ति’ का जयघोष करता था?

हाई कोर्ट को खुद संज्ञान लेना पड़ा। पर भाजपा नेतृत्व अब भी खामोश है। क्यों?

क्या एक महिला अधिकारी की गरिमा का अपमान इस पार्टी के लिए कोई मुद्दा नहीं है? क्या कर्नल सोफिया की बहादुरी सिर्फ इसलिए कमतर हो गई क्योंकि उनका नाम ‘सोफिया’ है?

कौन तय करेगा इस देश में ‘देशभक्ति’ का नामांकन फॉर्म? और किस धर्म से पास होना ज़रूरी है?

कर्नल सोफिया उस जगह पहुँची हैं जहाँ मंत्री विजय शाह जैसे लोग सपना भी नहीं देख सकते। अफ़सोस, सत्ता का गुरूर और नफरत की राजनीति इतनी अंधी हो गई है कि अब वर्दी पहनने वालों की पहचान भी छानी जाती है।

सोचिए—जो मंत्री एक कर्नल के लिए ऐसी भाषा बोल सकता है, वह एक आम महिला के लिए क्या सोचता होगा?

क्या इस देश की बेटियाँ अब सेना में जाने से पहले यह सोचें कि वे किस धर्म, जाति या नाम से पैदा हुई हैं?

और यह वही मंत्री हैं जो अब सुप्रीम कोर्ट में एफआईआर रद्द कराने की गुहार लगाते फिर रहे हैं। मगर देश की अदालत ने उन्हें याद दिलाया—”पद का मतलब है ज़िम्मेदारी, न कि ज़हर उगलने का लाइसेंस।”

तो फिर भाजपा नेतृत्व चुप क्यों है? क्या इसलिए कि विजय शाह ‘अपने’ हैं? क्या पार्टी अब अपने नेताओं की गंदी जुबान पर पर्दा डालने को ही राजनीति समझती है?क्या यही है ‘सबका साथ, सबका विकास’?

क्या अब टिकट उन्हीं को मिलेगा जो सबसे ऊंची आवाज़ में गालियाँ दे सकता है?

क्या स्त्री सम्मान अब सिर्फ चुनावी भाषण का हिस्सा बनकर रह गया है?

कल तक जो पार्टी विरोधियों की नैतिकता पर भाषण देती थी, आज वही पार्टी गटर जैसी भाषा बोलने वालों को बचा रही है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक एक महिला फौजी को ट्रोल कर रहे हैं—”उसका नाम देखो”, “उसका धर्म देखो”।

पूछिए—क्या यही है नया भारत? क्या अब ‘वीरता’ भी हिंदू-मुसलमान में बंटी जाएगी?

ये हमला सिर्फ कर्नल सोफिया पर नहीं है। ये हमला उस हर लड़की पर है जो फौज में, अदालत में, प्रशासन में अपनी जगह बनाना चाहती है। ये उस सोच पर हमला है जो कहती है—”औरत सिर्फ घर की नहीं, देश की भी रखवाली कर सकती है।”

भाजपा को तय करना होगा—वह ‘कैरेक्टर’ को महत्व देगी या ‘कास्ट’ और ‘क्लास’ को?

अगर अब भी यह पार्टी चुप रही, तो यह चुप्पी एक ऐतिहासिक अपराध मानी जाएगी—एक ऐसी सहमति, जो शब्दों में नहीं, मगर नीयत में दर्ज हो चुकी है।

और याद रखिए—जो अहंकार से गिरते हैं, वे सिर्फ चुनाव नहीं हारते, वे आत्मा भी खो देते हैं।

जय माँ भारती🙏🏽

 

Previous Post

ऑपरेशन सिंदूर के बाद श्रीनगर पहुंचे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान को बताया ‘दुष्ट परमाणु राष्ट्र’

Next Post

स्वदेशी तकनीक से खारा पानी बनेगा मीठा

Next Post
स्वदेशी तकनीक से खारा पानी बनेगा मीठा

स्वदेशी तकनीक से खारा पानी बनेगा मीठा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चुनावी हलफनामा: प्रशांत किशोर करोड़पति, पत्नी की संपत्ति 100 करोड़ के पार
  • “मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास
  • महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In