• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नितिन गडकरी

धन का केंद्रीकरण बढ़ा, गरीबों की संख्या चिंताजनक: नितिन गडकरी

July 7, 2025
मोदी–पुतिन सेल्फी पहुँची अमेरिकी कांग्रेस: भारत नीति पर कड़ा सवाल

पुतिन सुनते हैं मोदी की बात! यूक्रेन युद्ध को लेकर पोलिश मंत्री का बड़ा बयान”

July 15, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई राज्यों में बरसेंगे बादल; भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 15, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सियासी वार-पलटवार, सोनम वांगचुक के तंज से कांग्रेस घिरी

July 15, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ई-20 नीति पर सियासी घमासान, केजरीवाल ने केंद्र से मांगी जवाबदेही

July 15, 2026
शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ में निर्माण का रास्ता साफ

शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ में निर्माण का रास्ता साफ

July 15, 2026
अदनान शेख की टिप्पणी पर भड़की उर्फी जावेद, बोलीं- ऐसी सोच पर सवाल जरूरी

अदनान शेख की टिप्पणी पर भड़की उर्फी जावेद, बोलीं- ऐसी सोच पर सवाल जरूरी

July 15, 2026
आईपीओ से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़ा बदलाव, पंकज पवार बने नए सीईओ

आईपीओ से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़ा बदलाव, पंकज पवार बने नए सीईओ

July 15, 2026
आईटीआर रिफंड को लेकर करदाताओं की बढ़ी चिंता, प्रोसेसिंग में देरी बनी वजह

आईटीआर फाइलिंग में देरी पर घबराएं नहीं, जानें आयकर विभाग के नियम

July 15, 2026
मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

July 15, 2026
घर का बना चॉकलेट पीनट बटर: स्वाद, सेहत और आसान रेसिपी

घर का बना चॉकलेट पीनट बटर: स्वाद, सेहत और आसान रेसिपी

July 15, 2026
बुध ग्रह के शुभ फल चाहिए? पन्ना रत्न पहनने से पहले जानें ये नियम

पन्ना रत्न: बुध की ऊर्जा का प्रतीक, बुद्धि और सफलता से जुड़ा एक अनमोल रत्न

July 15, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 15 जुलाई 2026

July 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

धन का केंद्रीकरण बढ़ा, गरीबों की संख्या चिंताजनक: नितिन गडकरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 7, 2025
in देश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
नितिन गडकरी

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘गरीबों की बढ़ती संख्या’ पर चिंता जताते हुए कहा कि धन कुछ अमीर लोगों के हाथों में केंद्रित हो रहा है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि धन के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता है, जहां उन्होंने कृषि, विनिर्माण, कराधान और बुनियादी ढांचे के विकास में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) सहित कई मुद्दों पर बात की।

उन्होंने कहा, ”धीरे-धीरे गरीब लोगों की संख्या बढ़ रही है और धन कुछ अमीर लोगों के हाथों में केंद्रित होता जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।” अर्थव्यवस्था को इस तरह से विकसित होना चाहिए कि रोजगार पैदा हो और ग्रामीण क्षेत्रों का उत्थान हो। उन्होंने कहा, ”हम एक ऐसे आर्थिक विकल्प पर विचार कर रहे हैं जो रोजगार पैदा करेगा और अर्थव्यवस्था की वृद्धि को बढ़ावा देगा। धन के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता है और इस दिशा में कई बदलाव हुए हैं।”

वरिष्ठ भाजपा नेता ने उदार आर्थिक नीतियों को अपनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह को भी श्रेय दिया, लेकिन अनियंत्रित केंद्रीकरण के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ”हमें इसके बारे में चिंतित होना चाहिए।” भारत की आर्थिक संरचना का उल्लेख करते हुए उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में क्षेत्रीय योगदान में असंतुलन की ओर इशारा किया।

उन्होंने कहा, “विनिर्माण क्षेत्र 22-24 प्रतिशत, सेवा क्षेत्र 52-54 प्रतिशत योगदान देता है, जबकि कृषि, ग्रामीण आबादी के 65-70 प्रतिशत हिस्से को शामिल करने के बावजूद, केवल 12 प्रतिशत योगदान देती है।” उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) की उभरती भूमिका पर प्रकाश डाला। गडकरी ने कहा, “सीए अर्थव्यवस्था के वृद्धि इंजन हो सकते हैं। हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से बदल रही है। यह केवल आयकर रिटर्न दाखिल करने और जीएसटी जमा करने तक ही सीमित नहीं है।”

बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में बात करते हुए, गडकरी ने परिवहन क्षेत्र में अपनी पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने दावा किया, ”मैंने ही सड़क निर्माण के लिए ‘निर्माण-परिचालन-हस्तांतरण’ तंत्र की शुरुआत की थी।” गडकरी ने कहा कि सड़क विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, ”कभी-कभी मैं कहता हूं कि मेरे पास धन की कमी नहीं है, बल्कि मेरे पास काम की कमी है।” उन्होंने कहा, ”अभी हम टोल बूथों से करीब 55,000 करोड़ रुपये कमाते हैं और अगले दो साल में हमारी आय 1.40 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। अगर हम इसे अगले 15 साल तक मौद्रिकृत करते हैं तो हमारे पास 12 लाख करोड़ रुपये होंगे। नए टोल से हमारे खजाने में और पैसा आएगा।”

Previous Post

ब्रिक्स के समर्थन पर ट्रंप लगाएंगे दस प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क

Next Post

देशभर में बारिश का असर: दिल्ली में राहत, हिमाचल में रेड अलर्ट

Next Post
सावधान! अगले तीन दिनों तक इन 5 राज्यों में होगी बहुत ज्यादा मूसलाधार बारिश

देशभर में बारिश का असर: दिल्ली में राहत, हिमाचल में रेड अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुतिन सुनते हैं मोदी की बात! यूक्रेन युद्ध को लेकर पोलिश मंत्री का बड़ा बयान”
  • मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई राज्यों में बरसेंगे बादल; भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सियासी वार-पलटवार, सोनम वांगचुक के तंज से कांग्रेस घिरी
  • ई-20 नीति पर सियासी घमासान, केजरीवाल ने केंद्र से मांगी जवाबदेही
  • शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ में निर्माण का रास्ता साफ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In