• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ऐसे तो हर सरकार गिर जाएगी… सुप्रीम कोर्ट में बोला उद्धव ठाकरे गुट, अब 1 अगस्त को होगी सुनवाई

हमने शिवसेना नहीं छोड़ी नेता बदलना चाहते हैं, सुप्रीम में बोला एकनाथ शिंदे गुट

August 3, 2022
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पाकिस्तान में 125 वर्ष पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा ध्वस्त, भारत ने जताया कड़ा विरोध

July 2, 2026
गुजरात में 50 से ज्यादा बुलडोजर गरजे, 3 दिन में 8000 घरों पर कार्रवाई

फरीदाबाद में फिर चला बुलडोजर: अरावली क्षेत्र के पास 100 से अधिक झुग्गियाँ ध्वस्त

July 2, 2026
तेजस्वी

तेजस्वी का हमला: नीतीश कुमार पर टिप्पणी से बिहार में सियासी हलचल

July 2, 2026
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

हमने शिवसेना नहीं छोड़ी नेता बदलना चाहते हैं, सुप्रीम में बोला एकनाथ शिंदे गुट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 3, 2022
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
ऐसे तो हर सरकार गिर जाएगी… सुप्रीम कोर्ट में बोला उद्धव ठाकरे गुट, अब 1 अगस्त को होगी सुनवाई

नई दिल्ली:शिवसेना पर दावे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एकनाथ शिंदे गुट ने बुधवार को कहा कि हम लोगों ने पार्टी नहीं छोड़ी है। एकनाथ शिंदे गुट के वकील हरीश साल्वे ने कहा कि इस मामले में दल-बदल कानून तो लागू ही नहीं होता है। यह तभी लगता है, जब विधायक अथवा सांसद किसी दूसरे दल में जाएं या फिर पार्टी को छोड़ दें। एकनाथ शिंदे गुट के विधायक सिर्फ पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं और अलग गुट के तौर पर दावा ठोक रहे हैं क्योंकि बहुमत उनके साथ है। सांसद और विधायकों का बहुमत एकनाथ शिंदे गुट के साथ है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे गुट के विधायक और सांसद चाहते हैं कि पार्टी की लीडरशिप में बदलाव किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह मामला पार्टी से अलग होने का नहीं है बल्कि पार्टी के अंदर ही तनाव और फेरबदल की मांग का है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि बागी विधायक पार्टी पर दावा नहीं कर सकते। अब भी एक तिहाई विधायक पार्टी के साथ हैं। उन्होंने दलील दी कि बागी विधायकों को नया दल बनाना होगा या फिर किसी और पार्टी में शामिल होना होगा। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे सरकर का गठन भी गलत तरीके से हुआ है और उसके द्वारा लिए गए सभी फैसले अवैध हैं।

अब कल होगी सुनवाई, सिब्बल बोले- गुवाहाटी से नहीं ठोक सकते दावा

कपिल सिब्बल ने दलील दी, ‘आप यह दावा नहीं कर सकते हैं कि आप राजनीतिक दल हैं। आप यह बात गुवाहाटी में बैठकर कह रहे हैं कि आप राजनीतिक दल हैं। इसका फैसला चुनाव आयोग की ओर से किया जाता है। आप गुवाहाटी में बैठकर इसका ऐलान नहीं कर सकते।’ अभिषेक मनु सिंघवी ने भी शिंदे का पक्ष रखते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे गुट के पास बचने का एक ही तरीका है कि वे भाजपा के साथ विलय कर लें, जो नहीं कर रहे हैं। इस बीच चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी है।

एकनाथ शिंदे गुट बोला- पार्टी नहीं छोड़ी, बस मीटिंगों से दूरी

इन तर्कों क जवाब देते हुए हरीश साल्वे ने कहा, ‘भारत में हम राजनीतिक दलों को कुछ नेताओं के नाम से जानते हैं। हमारा ताल्लुक शिवसेना से है। हमारे मुख्यमंत्री ने हमसे मिलने से ही मना कर दिया। हम मुख्यमंत्री बदलना चाहते थे। यह पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं है बल्कि पार्टी के अंदर की एक लड़ाई है।’ उन्होंने कहा कि यदि बड़ी संख्या में विधायक सीएम के कामकाज  से संतुष्ट नहीं हैं तो फिर वे बदलाव की मांग क्यों नहीं कर सकते हैं। एकनाथ शिंदे गुट ने कहा कि हमने शिवसेना की सदस्या नहीं छोड़ी है। हम मीटिंग्स में नहीं जा रहे हैं और इसका अर्थ अपनी सदस्यता को छोड़ना नहीं है।

Previous Post

गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर, 2 बड़े नेता छोड़ सकते हैं ‘हाथ’

Next Post

भारत सरकार की डिजिटल स्ट्राइक: बैन किए 348 मोबाइल ऐप, इसमें से कुछ चीन में बने

Next Post
भारत सरकार की डिजिटल स्ट्राइक: बैन किए 348 मोबाइल ऐप, इसमें से कुछ चीन में बने

भारत सरकार की डिजिटल स्ट्राइक: बैन किए 348 मोबाइल ऐप, इसमें से कुछ चीन में बने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं
  • भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल
  • कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान
  • चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप
  • कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In