सावन महीने का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को है। सावन में सोमवार व्रत का एक अलग ही महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और हर एक इच्छा की पूर्ति भी करते हैं। सावन के महीने में कई शिवभक्त को हर दिन व्रत रखकर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि मन में भक्ति तो खूब होती है लेकिन किसी ना किसी वजह के चलते व्रत नहीं रख पाते हैं और ना ही मंदिर जा पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और आप भी सावन का एक भी व्रत नहीं रख पा पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
घर बैठें करें इन मंत्रों का जाप
सावन के महीने में आप भगवान शिव के शक्तिशाली मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। अगर आप दिन में ओम नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप कर लेंगे तो इससे अलग ही सुकून मिलेगा। वहीं आपको अपने आसपास शांति का अनुभव होगा।
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 2 चीजें
अगर आप सावन में व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। मंदिर भी जाना मुश्किल हो रहा है तो घर पर ही शिवलिंग को दूध और जल चढ़ाएं। अगर हो सके तो शिवलिंग पर फूल और बेलपत्र भी चढ़ाने की कोशिश करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
करते रहिए अच्छे कर्म
भले ही आप सावन का व्रत नहीं रख पा रहे हो लेकिन अगर कर्म अच्छे कर लेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। अगर आपको आसपास कहीं भी नकारात्मक ऊर्जा का एहसास तो उसे इग्नोर करें। जितना हो सके जैसे हो सके नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहें। शाम के वक्त दिया जरूर जला लें। किसी जरूरतमंद की मदद करें या उसे खाना खिला दें। अगर आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं और ऊपर लिखी चीजों का सही से पालन कर लेंगे तो आपको व्रत के बराबर ही पुण्य मिलेगा।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

